देश के टूरिजम में राजस्थान एक अहम जगह रखता है। यहां आने वाले इसके हर नजारे पर फिदा हो जाते हैं। वैसे, कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां आकर टूरिस्ट उसी के रंग में रंग जाते हैं। खूबसूरत नजारों व लोकेशंस वाली राजस्थान की ऐसी ही एक जगह है उदयपुर। इसे राजस्थान का सबसे ज्यादा रोमैंटिक शहर मानने के साथ 'पूरब का वेनिस' भी कहा जाता है। इस शहर की स्थापना मेवाड़ के महाराणा उदय सिंह ने 1599 में की थी। उस वक्त की कुछ उत्कृष्ट चीजों की छाप आज भी इस शहर पर देखी जा सकती है।