ID SENT ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0001 10. अंतरिक्ष अभियान ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0003 - अंतरिक्ष अभियान ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0005 - कृत्रिम उपग्रहाें का वर्गीकरण ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0007 - उपग्रह प्रक्षेपक ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0009 - कृत्रिम उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0011 - कृत्रिम उपग्रहों की भ्रमण कक्षा ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0013 - पृथ्वी से दूर गए अंतरिक्ष अभियान ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0017 1. अंतरिक्ष और आकाश में क्या अंतर हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0019 2. सौरमंडल के विविध घटक कौन-से हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0021 3. उपग्रह से आप क्या समझते हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0023 4. पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह कितने हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0025 अज्ञात का मानव को हमेशा आकर्षण रहा है और उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान की परिधी को बढ़ाने का वह सतत प्रयत्न करता आ रहा है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0026 अंतरिक्ष और उसमें टिमटिमाते तारों का भी उसे प्राचीन काल से कौतूहल रहा होगा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0027 अंतरिक्ष में उड़ने के स्वप्न वह हमेशा ही देखता रहा होगा और उसके लिए प्रयत्नशील भी रहा होगा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0029 अंतरिक्ष अभियान (Space missions) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0031 तंत्रज्ञान और विशेषतः अंतरिक्ष तंत्रज्ञान में हुई प्रगति के कारण बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में अंतरिक्ष यानों की निर्मिति की गई है और अंतरिक्षयात्रा करना संभव हुआ। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0032 तब से हजारों कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करने के लिए विशिष्ट कक्षाओं में अंतरिक्ष में प्रस्थापित किए गए हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0033 इसके अतिरिक्त सौरमंडल के विविध घटकों का नजदीक से अभ्यास करने के लिए कुछ विशिष्ट यंत्र, सौर मंडल के विविध घटकों तक भेजकर अंतरिक्ष संशोधन अभियान जारी किए गए हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0034 इस विषय में हम इस पाठ में जानकारी लेने वाले हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0036 अवकाश अभियान को दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0037 कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में प्रस्थापित करके विविध प्रकार के अनुसंधान करना तथा उपग्रहों का अपने जीवनोपयोगी घटकों के लिए उपयोग करना यह पहले प्रकार के अभियानों का उद्‌देश होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0038 दूसरे प्रकार के अभियानों का उद्देश्य सौरमंडल या उसके बाहर स्थित विविध घटकों तक अंतरिक्ष यान भेजकर उन घटकों का नजदीक से निरीक्षण करना और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करना होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0042 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में जाने वाला सर्वप्रथम मानव यह रशिया का युरी गागारीन था। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0043 उसने सन् 1961 में पृथ्वी की परिक्रमा की। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0044 चंद्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले व्यक्ती (1969) नील आर्मस्ट्राँग (अमेरिका) थे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0045 भारत के राकेश शर्मा इन्होंने सन् 1984 में रशिया के अंतरिक्ष यान से पृथ्वी की परिक्रमा की। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0046 सुनीता विल्यम्स और कल्पना चावला ने भी अमेरिका के ‘नासा’ (National Aeronautics and Space Administration) इस संस्था के अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष भ्रमण किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0050 कृत्रिम उपग्रहाें के द्वारा कौन-कौन सी दूरबीने पृथ्वी की परिक्रमा करती हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0051 उन्हें अंतरिक्ष में रखना क्यों आवश्यक हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0053 बताइए तो ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0055 आपके भ्रमणध्वनी में सिग्नल कहाँ से आता है? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0056 भ्रमणध्वनी टॉवर में वह कहाँ से आता है? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0057 दूरदर्शन के कार्यक्रम आपके दूरदर्शन संच तक कैसे आते हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0058 आपने वर्तमानपत्रों में अपने देश के ऊपर मानसून बादलों की स्थिति दर्शाने वाले चित्र देखे होंगे? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0059 वो कैसे प्राप्त होते हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0061 page-135 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0063 अंतरिक्ष अभियान की आवश्यकता और महत्त्व ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0065 अंतरिक्ष अभियानों द्वारा प्रक्षेपित किए गए कृत्रिम उपग्रहों के कारण आज विश्व एक ‘वैश्विक गाँव’ बन गया है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0066 आज हम एक क्षण में दुनिया के किसी भी भाग में रहनेवाले व्यक्ती से संपर्क कर सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0067 घर बैठे दुनियाँ भर की घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0068 इंटरनेट (Internet) का महत्व तो आप सभी जानते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0069 उसके द्वारा कोई भी जानकारी एक क्षण में उपलब्ध हो जाती है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0070 आनेवाली प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व सूचना प्राप्त होने के कारण सतर्क रहना संभव हुआ है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0072 युद्ध में शत्रु सेना की स्थिति के बारे में, तथा भूगर्भ में खनिज पदार्थों का भंडार कहाँ है यह जानकारी हम प्राप्त कर सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0073 अंतरिक्ष अभियान के ऐसे अनगिनत लाभ हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0074 वर्तमान काल में अंतरिक्ष तंत्रज्ञान के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0076 कृत्रिम उपग्रह (Artificial satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0078 प्राकृतिक उपग्रह अर्थात्‌ पृथ्वी के या किसी ग्रह के चारों ओर नियमित कक्षा में परिक्रमा करनेवाले खगोलीय पिंड। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0079 चंद्रमा यह पृथ्वी का अकेला प्राकृतिक उपग्रह है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0080 सौर मंडल के अन्य कुछ ग्रहों को एक से अधिक प्राकृतिक उपग्रह हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0081 प्राकृतिक उपग्रह की तरह ही कोई मानव निर्मित यंत्र पृथ्वी के या किसी ग्रह के चारों ओर नियमित कक्षा में परिक्रमा करता है, तो उसे कृत्रिम उपग्रह कहते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0082 (देखिए आकृति 10.1) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0084 प्रथम कृत्रिम उपग्रह ‘स्पुटनिक’ (आकृति 10.2 देखिए) यह रशिया ने सन् 1957 में अंतरिक्ष में भेजा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0085 आज ऐसे हजारों उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण कर रहे हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0086 ये उपग्रह सौर ऊर्जा का उपयोग करते हैं अतः उनके दोनों तरफ पंखों जैसे सौर पॅनल लगे होते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0087 पृथ्वी से आनेवाले संदेश ग्रहण करने के लिए और पृथ्वी की ओर संदेश भेजने के लिए उपकरण लगे होते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0088 प्रत्येक उपग्रह में उनके कार्य के अनुसार लगनेवाले अन्य उपकरण लगे होते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0089 ऐसा एक उपग्रह आकृति 10.1 में दर्शाया गया है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0090 पृथ्वी से उपग्रह की ओर जाने वाले और उपग्रह से पृथ्वी पर भ्रमणध्वनि, भ्रमणध्वनि टॉवर इत्यादी की ओर आने वाले संदेश दर्शाए गए हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0091 विविध प्रकार के कार्य करने के लिए ये उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जाते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0092 उनके कार्य के अनुसार उनका वर्गीकरण निम्न प्रकार से किया गया है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0094 सूचना और संचार प्रोद्‌योगिकी के साथ ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0096 भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में योगदान दर्शानेवाला संगणकीय प्रस्तुतीकरण बनाकर कक्षा में प्रस्तुत कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0098 INSAT: Indian National Satellite ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0100 GSAT: Geosynchronous Satellite ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0102 IRS : Indian Remote Sensing Satellite ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0104 GSLV: Geosynchronous Satellite Launch Vehicle ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0106 IRNSS: Indian Regional Navigation Satellite System‍ ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0108 PSLV: Polar Satellite Launch Vehicle ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0114 page-136 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0116 उपग्रह का प्रकार ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0118 मौसम उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0120 (Weather Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0122 संचार उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0124 (Communication Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0126 ध्वनि-चित्र प्रक्षेपक उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0128 (Broadcast Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0130 दिशादर्शक उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0132 (Navigational Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0134 सैनिकी उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0136 (Military Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0138 पृथ्वी- निरीक्षक उपग्रह ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0140 (Earth Observation Satellite) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0142 भारत की उपग्रह मालिकाओं के ओर प्रक्षेपकों के नाम ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0144 INSAT व GSAT ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0146 प्रक्षेपक: GSLV ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0156 IRNSS ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0158 प्रक्षेपक: PSLV ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0160 IRS ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0164 उपग्रह का कार्य ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0166 मौसम का अभ्यास और मौसम का अनुमान दर्शाना ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0168 विश्व के अलग-अलग प्रदेशों में विशिष्ट लहरों द्वारा संपर्क प्रस्थापित करना। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0170 दूरचित्रवाणी कार्यक्रम प्रक्षेपित करना। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0172 पृथ्वी पर स्थित किसी भी जगह का भौगोलिक स्थान अर्थात्‌ उस जगह का अत्यंत अचूक अक्षांश (Latitude) और रेखांश (Longitude) निश्चित करना। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0174 संरक्षण के दृष्टिकोण से भूप्रदेश की जानकारी संकलित करना। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0176 पृथ्वी के पृष्ठभाग पर स्थित जंगल, रेगिस्तान, सागर, ध्रुव प्रदेश की बर्फ इनका अध्ययन करने के लिए तथा प्राकृतिक संसाधनों की खोज और ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0178 व्यवस्थापन, बाढ़, ज्वालामुखी विस्फोट ऐसी प्राकृतिक आपदाओं का निरीक्षण और मार्गदर्शन करना। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0180 इंटरनेट मेरा मित्र ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0182 व्हिडीओ देखिए और ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0184 1. https://youtu.be/cuqYLHaLB5M ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0186 दूसरों को भेजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0188 2. https://youtu.be/y37iHU0jK4s ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0190 कृत्रिम उपग्रह की परिभ्रमण कक्षा (Orbits of Artificial Satellites) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0192 सभी उपग्रह एक जैसी कक्षाओं में पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण नहीं करते। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0193 कृत्रिम उपग्रह के भ्रमण कक्षा की भूपृष्ठ से ऊँचाई कितनी होगी, भ्रमण कक्षा वृत्ताकार होगी या दीर्घ वृत्ताकार होगी, भूमध्यरेखा (विषुववृत्त रेखा) के समांतर होगी या भूमध्यरेखा से कोण बनानेवाली होगी, ये सभी बातें उपग्रह के कार्यानुसार निश्चित की जाती हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0195 भूपृष्ठ से विशिष्ट ऊँचाई पर घूमते रहने के लिए उपग्रह को उपग्रह प्रक्षेपक द्वारा उस ऊँचाई तक पहुँचाया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0196 तत्पश्चात्‌ उस उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में प्रस्थापित करने के लिए कक्षा की स्पर्श रेखा की दिशा में विशिष्ट वेग (vc) दिया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0197 यह वेग प्राप्त होते ही उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करने लगता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0198 इस वेग का सूत्र निम्नलिखितनुसार बना सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0200 यदि m द्रव्यमान का उपग्रह पृथ्वी के केन्द्र से r ऊँचाई पर और पृष्ठभाग से h ऊँचाई पर vc इस चाल से परिभ्रमण करता है, (आकृति 10.3 देखिए) तो उस पर कार्य करने वाला अभिकेंद्री बल, mvc^2_c होगा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0202 10.3 कृत्रिम उपग्रह की परिभ्रमण कक्षा ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0204 page-137 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0206 यह अभिकेंद्री बल पृथ्वी का गुरुत्व प्रदान करता है, इसलिए अभिकेंद्री बल = पृथ्वी और उपग्रह का गुरुत्वीय बल ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0208 G = गुरुत्वीय स्थिरांक ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0210 M = पृथ्वी का द्रव्यमान ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0212 R = पृथ्वी की त्रिज्या ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0214 h = उपग्रह की भूपृष्ठ से ऊँचाई ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0216 R + h = उपग्रह के परिभ्रमण कक्षा की त्रिज्या ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0218 उपर्युक्त सूत्र से स्पष्ट होता हैं कि, विशिष्ट वेग (v_c ) यह उपग्रह के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं होता। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0219 उपग्रह कक्षा की भूपृष्ठ से ऊँचाई बढ़ने पर उन उपग्रहों का स्पर्श रेखा की दिशा में लगनेवाला वेग कम होता जाता हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0220 भूपृष्ठ से कृत्रिम उपग्रह के परिभ्रमण कक्षा की ऊँचाई कितनी है, उसके अनुसार सामान्यतः कक्षाओं का वर्गीकरण किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0222 उच्च कक्षा (High Earth Orbits) : (भूपृष्ठ से उँचाई > 35780 km) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0224 जिन उपग्रह के भ्रमण कक्षाओं की भूपृष्ठ से ऊँचाई 35780 km या इससे अधिक होती है उन कक्षाओं को उच्च कक्षा कहते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0225 हम आगे दिए उदाहरण में देखेंगे की भूपृष्ठ से 35780 km ऊँचाई पर होनेवाले उपग्रह को पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा पूर्ण करने के लिए लगभग 24 घंटे लगते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0226 हमें मालूम है कि पृथ्वी को स्वयं के अक्ष पर एक चक्कर पूर्ण करने के लिए 24 घंटे लगते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0227 इस उपग्रह की कक्षा यदि भूमध्य रेखा के समांतर होगी तो पृथ्वी को स्वयं के अक्ष पर परिवलन करने के लिए लगनेवाला कालावधी और उपग्रह को पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण करने के लिए लगने वाला कालावधी एक होने के कारण पृथ्वी के सापेक्ष यह उपग्रह अंतरिक्ष मे स्थिर है ऐसा प्रतीत होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0228 एक ही गति से समांतर चलने वाले वाहनों के यात्रियों को पड़ोसी वाहन स्थिर प्रतीत होता है, ऐसा ही यहाँ होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0229 इसलिए ऐसे उपग्रहों को भूस्थिर उपग्रह (Geosynchronous Satellite) ऐसे कहते हैैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0230 ऐसे उपग्रह भूस्थिर होने के कारण पृथ्वी के एक ही भाग का सतत निरीक्षण कर सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0231 इसलिए मौसम विज्ञान, दूरध्वनि, दूरचित्रवाणी, आकाशवाणी इनके संदेश वाहनों में भी इनका उपयोग होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0233 मध्यम कक्षा (Medium Earth Orbits) : (भूपृष्ठ से ऊँचाइ 2000 km ते 35780 km) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0235 जिन उपग्रह के भ्रमण कक्षाओं की ऊँचाई भूपृष्‍ठ से 2000 km से 35780 km के बीच होती है उन कक्षाओं को मध्यम कक्षा कहते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0236 भूस्थिर उपग्रह भूमध्यरेखा के बिलकुल ऊपर परिभ्रमण करते है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0237 अतः उत्तर और दक्षिण ध्रुवीय प्रदेशों का अभ्यास करने के लिए वे उपयोगी नहीं होते। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0238 इसके लिए ध्रुवीय प्रदेशों पर से जानेवाली दीर्घवृत्ताकार मध्य कक्षा उपयोग में लाई जाती हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0239 इन कक्षाओं को ‘ध्रुवीय कक्षा’ कहते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0240 इस कक्षा में उपग्रह लगभग 2 से 24 घंटों में एक परिक्रमा पूर्ण करता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0242 कुछ उपग्रह भूपृष्ठ से लगभग 20,200 km ऊँचाई पर वृत्ताकार कक्षा में भ्रमण करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0243 दिशा-दर्शक उपग्रह इन कक्षाओं में भ्रमण करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0245 निम्न कक्षा (Low Earth Orbits) : ( भूपृष्ठ से ऊँचाई 180 km ते 2000 km) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0247 जिन उपग्रह के भ्रमण कक्षाओं की ऊँचाई भूपृष्ठ से 180 km से 2000 km होती हैं उन कक्षाओं को निम्न कक्षा कहते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0248 वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए या मौसम के अध्ययन के लिए उपयोग में लाए जानेवाले उपग्रह निम्न कक्षाओं में भ्रमण करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0249 उनकी कक्षाओं की ऊँचाई के अनुसार लगभग 90 मिनट में उनका परिभ्रमण पूर्ण होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0250 आंतरराष्ट्रीय अवकाशस्थानक (International Space Station), हबल दूरबीन ये भी इसी प्रकार की कक्षओं में परिभ्रमण करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0252 आकृती 10.5 में उपग्रह की विविध कक्षाएँ दर्शाई गई हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0254 page-138 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0258 पूना के COEP (कॉलेज ऑफ इंजीनियारिंग, पुणे) इस संस्था के विद्‌यार्थियों ने एक छोटा उपग्रह बनाकर इस्रो द्वारा सन2016 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0259 इस उपग्रह का नाम स्वयंम रखा व इसका द्रव्यमान लगभग 1 kg है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0260 वह पृथ्वी से 515 किलोमीटर की ऊँचाई पर परिभ्रमण कर रहा है इस उपग्रह का मुख्य कार्य पृथ्वी के एक स्थान से दूसरे स्थान तक विशेष पद्धति से संदेश भेजना है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0262 10.4 उपग्रहें की विविध कक्षाएँ ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0264 हल किए हुए उदाहरण ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0266 उदाहरण 1 : यदि किसी उपग्रह की कक्षा जमीन के सतह से 35780 km ऊँचाई पर है तो उस उपग्रह के स्पर्श रेखा का वेग ज्ञात कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0268 उदाहरण 2 : पिछले उदाहरण 1 में उपग्रह को पृथ्वी की एक परिक्रमा करने के लिए कितना समय लगेगा? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0270 page-139 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0272 उपग्रह प्रक्षेपक (Satellite Launch Vehicles) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0274 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित करने के लिए उपग्रह प्रक्षेपकाें (Satellite Launch Vehicles) का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0275 उपग्रह प्रक्षेपक का कार्य न्यूटन के गति विषयक तीसरे नियम पर आधारित है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0276 प्रक्षेपक में विशिष्ट प्रकार के ईंधन का उपयोग करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0277 इस ईंधन के ज्वलन से निर्माण होनेवाली गैसें गर्म होने के कारण प्रसारित होती है और प्रक्षेपक की पूँछ की ओर से प्रचंड वेग से बाहर निकलती हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0278 इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप प्रक्षेपक पर एक ‘धक्का’ (Thrust) कार्य करता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0279 प्रक्षेपक पर लगने वाले धक्के के कारण प्रक्षेपक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0281 उपग्रह का भार कितना है और वह कितनी ऊँचाई पर स्थित कक्षा में प्रस्थापित करना है इसके अनुसार प्रक्षेपक की रूपरेखा निश्चित की जाती है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0282 प्रक्षेपक को लगनेवाला ईंधन भी इसी आधार पर निश्चित किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0283 वास्तव में प्रक्षेपक में ईंधन का ही भार बहुत अधिक होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0284 अतः प्रक्षेपक को प्रक्षेपित करते समय उसके साथ ईंधन के बहुत अधिक भार को भी वहन करना पड़ता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0285 अतः इसके लिए खंडों में बने हुए प्रक्षेपक का उपयोग करते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0286 इस युक्ती के कारण प्रक्षेपक ने उड़ान भरने के पश्चात क्रमशः उसका भार भी कम करते बनता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0287 उदाहरणार्थ, माना कोई प्रक्षेपक दो खंडो वाला है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0289 प्रक्षेपक की उड़ान के लिए पहले खंड का ईंधन और इंजिन का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0290 इससे प्रक्षेपक को एक निश्चित वेग और ऊँचाई प्राप्त होती है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0291 इस पहले खंड का ईंधन समाप्त होने के पश्चात खाली टंकी और इंजिन प्रक्षेपक से मुक्त होकर नीचे समुद्र में या निर्जन स्थान पर गिर जाते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0292 पहले खंड का ईंधन समाप्त होते ही दूसरे खंड का ईंधन प्रज्ज्वलित हो जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0293 अब प्रक्षेपक में केवल दूसरा खंड होने के कारण उसका भार बहुत कम हो जाता है और वह अधिक वेग से सफर कर सकता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0294 सामान्यतः सभी प्रक्षेपक ऐसे दो या अधिक खंडो से बने होते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0295 उदाहरण के तौर पर आकृति 10.5 में भारत की इस्रो (ISRO) इस संस्था ने बनाए हुए एक प्रक्षेपक (PSLV) का चित्र दिया गया है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0297 प्रक्षेपक बहुत महंगे पड़ते हैं क्योंकि उनका उपयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0298 अतः अमेरिका ने Space Shuttle बनाया है (आकृति 10.5 ब) जिसमें केवल ईंधन की टंकी बर्बाद होती है और बाकी पूरे भाग वापस पृथ्वी पर आ जाते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0299 वे पुनः उपयोग में लाए जा सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0301 page-140 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0303 इसे सदैव ध्यान में रखिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0305 दीपावली के दिनों में उड़ाए जानेवाले ‘राकेट’ ये एक प्रकार के प्रक्षेपक ही हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0306 इस राकेट में स्थित ईंधन, उसे जोड़ी हुई बाती की सहायता से जलाने पर राकेट प्रक्षेपक की तरह ऊपर उड़ता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0307 कोई गुब्बारा फुलाकर छोड़ दिया जाए तो उसकी हवा जोर से बाहर निकलती है और गुब्बारा विपरीत दिशा में ढकेला जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0308 यह क्रिया भी न्यूटन के गति विषयक तीसरे नियम पर आधारित है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0310 पृथ्वी से दूर गए अंतरिक्ष अभियान (Space missions away from earth ) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0312 अधिकांश उपग्रह हमारे जीवन को अधिक समृद्ध बनाने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0313 कृत्रिम उपग्रहों पर रखी गई दूरबीनों के द्वारा विश्व के विविध घटकों की अधिक जानकारी कैसे प्राप्त की जाती है हमने पिछली कक्षा में देखा है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0314 इसी प्रकार से कुछ अंतरिक्ष अभियान विश्व के विषय में अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए चलाए जाते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0315 ऐसे अभियानों से नई जानकारी प्राप्त हुई है और सौर मंडल की उत्पत्ती तथा उत्क्रांती को समझने में प्रगति हुई है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0317 ऐसे अभियानों के लिए अंतरिक्ष यान पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल से मुक्त होकर अंतरिक्ष में सफर कर सकने चाहिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0318 गुरुत्वाकर्षण इस पाठ में हम पढ़ चुके हैं कि ऐसा होने के लिए किसी वस्तु का प्रारंभिक वेग अर्थात्‌ पृथ्वी के पृष्ठभाग पर का वेग यह पृथ्वी के पलायन वेग (Escape Velocity, v_{esc} ) से अधिक होना आवश्यक होता हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0319 किसी ग्रह का पलायन वेग यह निम्नलिखित सूत्र से ज्ञात किया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0321 अर्थात् पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल से मुक्त करके कोई यान अंतरिक्ष में सफर के लिए, भेजने के लिए उसके प्रक्षेपक की गति कम से कम 11.2 km/s इतनी होनी आवश्यक है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0325 सौर मंडल का अपना सबसे नजदीकी घटक है चंद्रमा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0326 चंद्रमा से हम तक प्रकाश पहुँचने में 1 सेकंड लगता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0327 अर्थात्‌ प्रकाश के वेग से यात्रा करने पर हम एक सेकंड में चंद्रमा पर पहुँच सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0328 परंतु अपने अंतरिक्ष यानों का वेग प्रकाश के वेग से कम होने के कारण उन्हें चंद्रमा पर पहुँचने के लिए अधिक समय लगता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0329 किसी अंतरिक्ष यान को चंद्रमां तक पहुँचने के लिए लगा सबसे कम समय 8 घंटे 36 मिनट है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0333 चंद्र अभियान (Moon missions) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0335 चंद्रमा यह हमारे लिए सबसे नजदीकी खगोलीय पिंड होने के कारण सौरमंडल के घटकों की ओर भेजे हुए अभियानों में ये सबसे पहले अंतरिक्ष अभियान है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0336 ऐसे अभियान आज तक सोव्हियत युनियन, अमेरिका, युरोपियन देश, चीन, जपान और भारत ने जारी किए हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0337 सोवियत यूनियन ने भेजी हुई लूना श्रृंखला के अंतरिक्ष यान चंद्रमा के नजदीक पहुँचे थे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0338 1959 में प्रक्षेपित किया गया लूना 2 यह ऐसा ही पहला यान था। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0339 इसके पश्चात 1976 तक भेजे गए 15 यानों ने चंद्रमा का रासायनिक विश्लेषण किया और उसके गुरुत्व, घनत्व तथा चंद्रमा से निकलने वाले प्रारणों का मापन किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0340 अंतिम 4 यानों ने वहाँ के पत्थरों के नमुने पृथ्वी पर स्थित प्रयोगशालाओं में अध्ययन करने के लिए लाए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0341 ये अभियान मानवरहित थे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0343 अमेरिका ने भी 1962 से 1972 में चंद्र अभियान जारी किए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0344 उसकी विशेषता यह थी उनके कुछ यानों द्वारा मानव भी चंद्रमा पर उतरे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0345 जुलाई 1969 में नील आर्मस्ट्राँग ये चंद्रमा पर कदम रखनेवाले प्रथम मानव बने। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0346 सन् 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया और वह यान चंद्रमा की कक्षा में प्रस्थापित किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0347 इस यान ने पृथ्वी पर एक वर्ष तक जानकारी भेजी। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0348 इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण खोज है चंद्रमा पर पानी का अस्तित्व। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0349 यह खोज करनेवाला भारत यह पहला देश है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0351 मंगल अभियान (Mars missions) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0353 चंद्रमा के बाद पृथ्वी के लिए दूसरा नजदीकी खगोलीय पिंड है मंगल। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0354 मंगल ग्रह पर भी अनेक राष्ट्रों ने यान भेजे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0355 परंतु यह अभियान कठिन होने के कारण उनमें से करीब आधे अभियान सफल नहीं हो सके। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0356 हम सभी काे गौरव महसूस हो ऐसा कार्य इस्रो ने किया है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0357 इस्रोने अत्यंत कम खर्च में नवंबर 2013 में प्रक्षेपित किया मंगलयान सितंबर 2014 में मंगल की कक्षा में प्रस्थापित हुआ और उसने मंगल के पृष्ठभाग तथा वायुमंडल की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0359 राकेश शर्मा ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0361 अंतरिक्ष में जानेवाले प्रथम भारतीय। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0362 भारत-रशिया संयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत दो रशियन अंतरिक्ष अनुसंधानकर्ताओं के साथ अंतरिक्ष में उड़ान, 8 दिन अंतरिक्ष में रहे। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0364 कल्‍पना चावला ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0366 पंजाब से एरोनॉटीक्स अभियांत्रिकी की पदवी और 1988 में कोलेरॅडो विद्यापीठ से डॉक्टरेट। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0367 संशोधन अभियान के अंतर्गत 336 घंटे अंतरिक्ष में रही। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0368 1 फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस आते समय कोलंबिया अंतरिक्ष यान का विस्फोट होने से मृत्यु हुई। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0370 सुनीता विल्‍यम्‍स ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0372 2006 में डिस्कव्हरी से प्रथम अंतरिक्ष International space station का सफर और 29 घंटे शटल से बाहर काम 192 दिन रहने का विक्रम किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0374 अन्य ग्रहों के अभियान : अन्य ग्रहों का अध्ययन करने के लिए भी अनेक अभियान जारी किए गए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0375 इनमें से कुछ यानों ने ग्रहों की परिक्रमा की, कुछ यान ग्रहों पर उतरे तो कुछ ग्रहों के नजदीक से उनका निरीक्षण कर आगे निकल गए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0376 इसके अलावा लघुग्रह और धूमकेतू (पुच्छल तारा) के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष यान भेजे गए और लघुग्रह पर स्थित धूल कण और पत्थर पृथ्वी पर लाने में सफलता प्राप्त हुई। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0377 इन सभी अभियानों से हमें मूल्यवान जानकारी प्राप्त होती है और अपने सौरमंडल की उत्पत्ति और उत्क्रांति के बारे में अपनी कल्पनाएँ और अधिक स्पष्ट हो रही हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0379 page-142 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0381 भारत और अंतरिक्ष तंत्रज्ञान ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0383 भारत ने भी प्रक्षेपकाें के विज्ञान और तंत्रज्ञान में बहुत गौरवशाली प्रगति की है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0384 प्रक्षेपण के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रक्षेपकों का निर्माण किया है जो 2500 कि.ग्रा. द्रव्यमान तक के उपग्रह, सभी प्रकार की कक्षाओं में प्रस्थापित कर सकते हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0385 इनमें PSLV और GSLV प्रमुख हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0386 भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान और विज्ञान में की हुई प्रगति का राष्ट्रीय और सामाजिक विकास में बहुत बड़ा योगदान है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0387 दूरसंचार (Telecommunication), दूरचित्रवाणी प्रसारण (Television broadcasting) और मौसम विज्ञान सेवा (Meterological services) इनके लिए INSAT और GSAT उपग्रह श्रृंखला कार्यरत है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0388 इसी कारण देशभर में सर्वत्र दूरचित्रवाणी, दूरध्वनि और इंटरनेट सेवा उपलब्ध हो सकी है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0389 इसी श्रृंखला का EDUSAT उपग्रह तो केवल शैक्षणिक क्षेत्र के लिए उपयोग में लाया जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0390 देश में प्राकृतिक संसाधनों का नियंत्रण और व्यवस्थापन (Monitoring and management of natural resources) और आपत्ती व्यवस्थापन (Disaster management) के लिए IRS उपग्रह श्रृंखला कार्यरत है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0391 पृथ्वी पर किसी भी जगह का भौगोलिक स्थान अर्थात उस जगह का अत्यंत अचूक अक्षांश (Latitude) और रेखांश (Longitude) निश्चित करने के लिए IRNSS यह उपग्रह श्रृंखला प्रस्थापित की गई है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0393 जानकारी रखिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0395 अग्निबाण प्रक्षेपण केंद्र ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0397 1. थुंबा, तिरूवनंतपुरम ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0399 2. श्रीहरीकोटा ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0401 3. चांदीपूर (ओडिशा) ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0403 अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0405 1. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरूवनंतपुरम ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0407 2. सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, श्रीहरीकोटा ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0409 3. स्पेस अ‍ॅप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0411 परिचय वैज्ञानिकों का ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0413 विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमाें का जनक कहा जाता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0414 उनके प्रयत्नों से फिजीकल रिसर्च लॅबोरेटरी (PRL) इस संस्था की स्थापना की गई। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0415 1962 में भारत सरकार ने उनकी अध्यक्षता में ‘भारतीय अंतरिक्ष समिती’ की स्थापना कर सन्‌ 1963 में देश का पहला उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र थुंबा में स्थापित किया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0416 उनके ही प्रयत्नों से भारत का प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट अंतरिक्ष में छोड़ा गया। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0417 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0419 अंतरिक्ष का कचरा और उसका व्यवस्थापन ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0421 कृत्रिम उपग्रहों के साथ अन्य मानव निर्मित वस्तुएँ पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करती हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0422 जिनमें अब निष्क्रीय उपग्रह, प्रक्षेपण के समय प्रक्षेपकों से अलग हुए खंड, कोई उपग्रह दूसरे उपग्रह से या अंतरिक्ष में स्थित किसी पिंड से टकराने पर निर्माण हुए टुकड़े ये सभी वस्तुएँ इसके अंतर्गत आती हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0423 सन 2016 के एक अनुमान के अनुसार ऐसी निरूपयोगी वस्तुओं के 1 सेमी से अधिक लंबाईवाले 2 करोड़ टुकड़े पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण कर रहे हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0424 ये सभी अंतरिक्ष कचरा हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0426 यह कचरा कृत्रिम उपग्रहों के लिए हानिकार हो सकता हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0427 उपग्रहों पर और अन्य अंतरिक्ष यानों पर टकराकर वह उन्हें हानि पहुँचा सकता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0428 यह कचरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0429 अतः भविष्य में नए अंतरिक्ष यानों का प्रक्षेपण मुश्किल हो जाएगा। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0430 अतः इस कचरे का व्यवस्थापन करना आवश्यक है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0431 इस हेतु कुछ पद्धतियों का अध्ययन और कुछ प्रयोग किए जा रहे हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0432 इस समस्या पर जल्द ही उपाय प्राप्त होगा और भविष्य में उपग्रह तथा अंतरिक्ष यानों को खतरा नहीं होगा यह अाशा है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0434 पुस्तक मेरा मित्र : अधिक जानकारी के लिए ग्रंथालय की संदर्भ पुस्तकें पढ़ें। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0436 1. अंतरिक्ष और विज्ञान - डॉ. जयंत नारळीकर ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0438 2. कथा इस्रो की - डॉ. वसंत गोवारीकर ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0440 page-143 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0444 1. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0446 अ. कृत्रिम उपग्रह भ्रमण कक्षा की ऊँचाई जमीन के पृष्ठभाग से बढ़ाने पर उस उपग्रह की स्पर्श रेखा की गति ..... होती है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0448 आ. मंगलयान का प्रारंभिक वेग यह पृथ्वी के ..... की अपेक्षा अधिक होना आवश्यक है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0450 2. निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य पहचानकर उसका स्पष्टीकरण कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0452 अ. किसी यान को पृथ्वी के गुरूत्वबल के प्रभाव से बाहर भेजने के लिए उसका वेग पलायन वेग की अपेक्षा कम रहना चाहिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0454 आ. चंद्रमा पर पलायन वेग पृथ्वी पर के पलायन से कम होता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0456 इ. किसी विशिष्ट कक्षा मेे परिभ्रमण करने के लिए उपग्रह को विशिष्ट वेग देना पडता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0458 ई. उपग्रह की ऊँचाई बढ़ाने पर उसका वेग भी बढ़ता है। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0460 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0462 अ. कृत्रिम उपग्रह से तुम क्या समझते हो? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0463 उपग्रहों के कार्य के अनुसार उनका वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0465 आ. उपग्रह की भ्रमण कक्षा से तुम क्या समझते हो? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0466 कृत्रिम उपग्रह की भ्रमण कक्षा का वर्गीकरण किस आधार पर और कैसे किया जाता हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0468 इ. ध्रुवीय प्रदेशाें के अध्ययन के लिए भूस्थिर उपग्रह क्यों उपयोगी नहीं हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0470 ई. उपग्रह प्रक्षेपक से तुम क्या समझते हो? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0471 I.S.R.O ने बनाए हुए किसी एक उपग्रह प्रक्षेपक की बाह्य रूपरेखा का आकृति सहित वर्णन करो। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0473 उ. उपग्रह प्रक्षेपण के लिए एक से अधिक सोपान वाले प्रक्षेपक का उपयोग क्यों लाभदायक होता हैं? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0475 4. निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0477 5. निम्नलिखित उदाहरण हल करो। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0479 अ. किसी ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 8 गुना अधिक है और ग्रह की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से 2 गुना है तो उस ग्रह के लिए पलायन वेग ज्ञात कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0481 उत्तर : 22.4 km/s ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0483 आ. यदि पृथ्वी का द्रव्यमान का द्रव्यमान उसके द्रव्यमान से 4 गुना हो तो 35780 किलोमीटर की ऊँचाई वाली कक्षा में परिभ्रमण करने वाले उपग्रह को पृथ्वी की एक परिक्रमा करने के लिए कितना समय लगेगा? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0485 उत्तर : ~12 घंटे ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0487 इ. पृथ्वी के चारो ओर T सेकंड में एक परिक्रमा करने वाले उपग्रह की जमीन के पृष्ठभाग से ऊँचाई h1 है तो 2 \sqrt2 T यहाँ सेकंड में एक परिक्रमा करनेवाले उपग्रह की ऊँचाई कितनी होगी? ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0489 उत्तर : R+2h1 ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0493 1. सुनीता विल्‍यम्‍स के अंतरिक्ष अभियानों के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0495 2. ऐसी कल्पना कीजिए की आप सुनीता विल्‍यम्‍स का साक्षात्कार ले रहे हैं। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0496 आप उनसे कौन से प्रश्न पूछेंगे अौर इन प्रश्नो के उत्तर क्या मिलेंगे इसका विचार कीजिए। ebs_10th-aanrish-abhiyan-page-135-144-translation-hin2tel_0498 page-144