ID SENT ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0001 8. धातु विज्ञान ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0003 - धातुओं के भौतिक गुणधर्म ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0005 - धातुओं के रासायनिक गुणधर्म ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0007 - अधातुओं के रासायनिक गुणधर्म ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0009 - धातु विज्ञान : विविध संकल्पना ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0011 - अधातुओं के भौतिक गुणधर्म ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0013 - धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0015 - आयनिक यौगिक ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0017 अपनी पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.5 अरब वर्षों पूर्व हुआ है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0018 निर्मिती से लेकर आज तक लगातार विविध प्रक्रियाएँ पृथ्वी के गर्भ में और अपने आसपास होती रहती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0019 उन्हीं का परिणाम है विविध खनिजों की, द्रवों की ओर गैसों की उत्पत्ती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0021 विचार कीजिए ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0023 जब हमें अनेक विषयों का अभ्यास एकत्रित रूप से या एक ही समय में करना होता है तो हम किस पद्धती का उपयोग करते हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0025 अपने आस-पास पाए जानेवाले अनेक पदार्थ किसी ना किसी तत्व के रूप में होते हैं या उनके यौगिकों से बने होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0026 तत्वों का वर्गीकरण प्रारंभिक काल में उनके रासायनिक और भौतिक गुणधर्मों के अनुसार धातु, अधातु और धातु सदृश इन प्रकारों में किया गया और आज भी वही उपयोग में है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0027 पिछली कक्षा में आपने उनकी विशेषताओं का अभ्यास किया है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0028 इस पाठ में उनके बारे में हम अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0032 धातु व अधातु के भौतिक गुणधर्म कौन-कौन से हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0034 धातुओं के भौतिक गुणधर्म (Physical Properties of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0036 धातुएँ मुख्य रूप से ठोस अवस्था में होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0037 केवल पारा और गॅलियम ये धातुएँ कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0038 धातुओं में चमक होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0039 वायुमंडल की ऑक्सीजन और आर्द्रता इसी प्रकार से कुछ क्रियाशील गैसों के संपर्क में आने पर धातुओं के पृष्ठभाग की अभिक्रिया होकर उनकी चमक कम हो जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0041 हमें ज्ञात है कि धातुओं में तन्यता और आघातवर्धनीयता ये गुणधर्म पाए जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0042 इसी प्रकार सभी धातुएँ ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0043 सभी धातुएँ सामान्य रूप से कठोर होती हैं परंतु क्षारीय धातुएँ समूह 1 की उदाहरणार्थ लीथियम, सोडियम और पोटैशियम ये अपवाद हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0044 ये धातुएँ अत्यधिक मुलायम होने की वजह से वे चाकू से आसानी से काटी जा सकती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0045 धातुओं का द्रवणांक और क्वथनांक उच्च होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0046 उदाहरणार्थ, टंगस्टन धातु का द्रवणांक सबसे अधिक (3422 °C) है, इसके विपरीत सोडिय‍म, पोटैशियम, पारा, गॅलियम इन धातुओं के द्रवणांक और क्वथनांक बहुत ही कम हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0047 कुछ धातुओं पर आघात करने पर उनसे ध्वनि का निर्माण होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0048 यह गुणधर्म ध्वनिक (Sonorous) कहलाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0049 ऐसी धातुएँ ध्वनिक धातुएँ कहलाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0051 अधातुओं के भौतिक गुणधर्म (Physical properties of Non-metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0053 कुछ अधातुएँ ठोस अवस्था में तो कुछ गैसीय अवस्था में होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0054 ब्रोमीन इसका अपवाद है क्योंकि वह द्रव अवस्था में पाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0055 अधातुओं में चमक नहीं होती परंतु आयोडिन अपवाद है क्योंकि उसके केलास (Crystal) चमकदार होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0056 अधातुओं में कठोरता नहीं पाई जाती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0057 हीरा अपवाद हैं जाे कार्बन का अपरूप है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0058 हीरा यह सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0059 अधातुओं के द्रवणांक और क्वथनांक कम होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0060 अधातुएँ विद्युत और ऊष्मा की कुचालक होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0061 ग्रेफाइट (कार्बन का अपरूप) विद्युत सुचालक होने के कारण अपवाद है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0063 page-93 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0065 धातुओं के रासायनिक गुणधर्म (Chemical properties of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0067 धातुएँ क्रियाशील होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0068 वे आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धनावेशित आयन बनाती हैं इसलिए उन्हें धन विद्युत तत्व भी कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0072 जो पदार्थ ऊष्मा के सुचालक होते हैं वे सामान्यतः विद्युत के भी सुचालक होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0073 इसी प्रकार से ऊष्मा के कुचालक, विद्युत के भी कुचालक होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0074 हीरा अपवाद है जो विद्युत का कुचालक है परंतु ऊष्मा का सुचालक है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0078 सामग्री : चिमटा, छूरी, बर्नर इत्यादि। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0080 रासायनिक पदार्थ : एल्युमीनिय‍म, तांबा, लोहा, सीसा, मैग्नेशिय‍म, जस्ता और सोडियम इत्यादी के नमूने। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0082 सूचना : सोडियम का उपयोग शिक्षकों की उपस्थिती में ध्यान से करें। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0084 कृती : उपर्युक्त प्रत्येक धातु का नमूना चिमटे में पकड़कर बर्नर की ज्योति ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0086 पर रखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0088 1. कौनसी धातु आसानी से जलती है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0090 2. जलने पर धातु का पृष्ठभाग कैसा दिखाई देता है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0092 3. धातु ज्योतिपर जलते समय ज्योति का रंग कौन सा है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0094 धातुओं की अभिक्रियाएँ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0096 अ. धातुओं की ऑक्सिजन के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0098 धातुओं को हवा में गर्म करने पर वे हवा की ऑक्सीजन से संयोग करती हैं और धातुओं के ऑक्साइड का निर्माण होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0099 सोडिय‍म और पोटैशियम ये अत्यधिक क्रियाशील धातुएँ हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0100 कमरे के तापमान पर सोडियम धातु की हवा की ऑक्सीजन के साथ संयोग होकर सोडियम ऑक्साइड बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0102 4Na(s) + O_2 → 2Na_2O(s) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0104 हवा में खुला छोड़ देने पर सोडियम धातु आसानी से जलने लगती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0105 अतः प्रयोगशाला में व अन्य स्थानों पर दुर्घटना टालने के लिए उसे मिट्‌टी के तेल में डुबोकर रखा जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0106 कुछ धातुओं के ऑक्साइड पानी में घुलनशील होते है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0107 उनकी पानी के साथ अभिक्रिया होकर क्षार (Aklali) बनते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0109 Na_2O + H_2O → 2NaOH ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0111 मैग्नेशियम के फीते को हवा में जलाने पर मैग्नेशियम ऑक्साइड बनता है यह हमें मालूम है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0112 यह मैग्नेशियम ऑक्साइड पानी के साथ अभिक्रिया करके मैग्नेशियम हायड्रॉक्साइड यह क्षार बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0114 2Mg(s) + O_2 → 2MgO(s) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0116 MgO +H_2O → Mg(OH)_2 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0118 आ. धातुओं की पानी के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0120 सामग्री : शंक्वाकार पात्र, चिमटा इत्यादि। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0122 रासायनिक पदार्थ : विविध धातुओं के नमुने (महत्वपूर्ण सूचना - सोडियम धातु न लें।), पानी। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0124 कृति : प्रत्येक धातुका टुकड़ा लेकर ठंडे पानी से भरे हुए अलग-अलग शंक्वाकार पात्रों में डालिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0126 1. किस धातु की पानी के साथ अभिक्रिया हुई? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0128 2. कौन-सी धातु पानी पर तैरने लगी और क्यों? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0129 उपर्युक्त कृति के लिए एक सारणी बनाइये और प्रेक्षण लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0131 page-94 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0133 सोडियम आणि पोटैशियम इन धातुओं की पानी के साथ अतिशीघ्र तीव्र अभिक्रिया होकर हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0135 2Na(s) + 2H_2O(l) → 2NaOH(aq) + H_2(g) + ऊष्मा ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0137 2K(s) + 2H_2O(l) → 2KOH(aq) + H_2(g) + ऊष्मा ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0139 इसके विपरीत कैल्शियम की पानी के साथ मंद गति से क्षीण अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0140 इसमें हाइड्रोजन गैस मुक्त होकर धातु के पृष्ठभाग पर बुलबुलों के रूप में जमा होती है और धातु पानी पर तैरती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0142 2Ca(s) + 2H_2O(l) → 2Ca(OH)_2(aq) + H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0144 एल्युमिनियम, लोहा और जस्ता इन धातुओं की ठंडे या गर्म पानी के साथ अभिक्रिया नहीं होती परंतु पानी की वाष्प से अभिक्रिया होकर ऑक्साइड बनते हैं और हायड्रोजन गैसमुक्त होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0146 2Al(s) + 3H_2O(g) → Al_2O_3(s) + 3H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0148 3Fe(s) + 4 H_2O(g) → Fe_3O_4(s) + 4H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0150 Zn(s) + H_2O(g) → ZnO(s) + H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0152 8.2 धातुओं की पानी के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0154 करके देखिए और विचार कीजिए ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0156 सोना, चाँदी, तांबा इन धातुओं की पानी के साथ अभिक्रिया होती है क्या? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0157 प्रत्यक्ष प्रयोग करके देखिए और विचार कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0159 इ. धातुओं की अम्ल के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0161 पिछले प्रकरण में हमने धातुओं की अम्लों के साथ अभिक्रिया देखी। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0162 क्या सभी धातुएँ समान अभिक्रियाशील होती हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0164 एल्युमीनियम, मैग्नेशियम, लोहा व जस्ता इनके नमूनों की तनु सल्फ़्यूरिक ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0166 या हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया होने पर धातुओं के सल्फेट ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0168 या क्लोराइड लवण प्राप्त होते है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0169 इस अभिक्रिया में हाइड्रोजन गैस मुक्त होती ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0172 इन धातुओं की क्रियाशीलता निम्नलिखित क्रम से दर्शाई जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0174 Mg > Al > Zn > Fe ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0176 8.3 धातु की तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0178 page-95 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0180 Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl_2(aq) + H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0182 2Al(s) + 6HCl(aq) → 2AlCl_3(aq) + 3H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0184 Fe(s) + 2HCl(aq) → FeCl_2(aq) + H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0186 Zn(s) + 2HCl(aq) → ZnCl_2(aq) + H_2(g) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0188 ई. धातुओं की नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0190 धातुओं की नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया होकर धातुओं के नाइट्रेट लवण बनते हैं साथ ही नाइट्रिक अम्ल की सांद्रता के अनुसार नाइट्रोजन के विविध ऑक्साइड्स (N_2O, NO, NO_2) बनते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0192 Cu(s) + 4HNO_3(aq) → Cu(NO_3)_2(aq) + 2NO_2(g) + 2H_2O(l) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0194 3Cu(s) + 8HNO_3(aq) → 3Cu(NO_3)_2(aq) + 2NO(g) + 4H_2O(l) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0196 अम्लराज : अम्लराज यह अत्यधिक क्षरणकारी (Corrosive) एवं सधूम (Fuming) द्रव है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0197 सोना और प्लॅटिनम इन राजधातुओं को पिघला सकने वाले कुछ अभिकारकों में से यह एक है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0198 सांद्र हाइड्रोक्लोरीक अम्ल और सांद्र नाइट्रिक अम्ल 3:1 अनुपात में लेकर अम्लराज का ताजा मिश्रण तैयार करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0200 उ. धातुओं की अन्य धातु लवणों के विलयन के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0204 सामग्री : तांबे की तार, लोहे की कील, शंक्वाकार पात्र या बड़ी परखनली इत्यादि। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0206 रासायनिक पदार्थ : फेरस सल्फेट और कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0208 कृती : ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0210 1. तांबे की स्वच्छ तार और लोहे की कील लीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0212 2. तांबे की तार फेरस सल्फेट के विलयन में और लोहे की कील कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोकर रखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0214 3. साधारणतः 20 मिनिट के अंतराल पर लगातार निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0216 अ. किस परखनली में अभिक्रिया संपन्न हुई दिखाई देती है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0218 आ. अभिक्रिया हुई है यह आपने कैसे पहचाना? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0220 इ. अभिक्रिया किस प्रकार की है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0222 8.4 धातुओं की अन्य धातु लवण के विलयन के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0224 धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी (Reactivity Series of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0226 सभी धातुओं की अभिक्रियाशीलता समान नहीं होती यह हम देख चुके हैं परंतु ऑक्सिजन, पानी व अम्ल इन अभिकारकों (Reagents) के साथ सभी धातुएँ अभिक्रिया नहीं करतीं अतः धातुओं की सापेक्ष अभिक्रियाशीलता सुनिश्चित करने के लिए इन अभिकारकों का उपयोग नहीं होता। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0227 इसके लिए धातुओं की अन्य धातु लवणों के विलयन के साथ होनेावाली विस्थापन अभिक्रिया का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0228 यदि A इस धातु ने B इस धातु को उसके लवण के विलयन में से विस्थापित किया तो इसका अर्थ है यह कि A यह धातु B धातु की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0230 page-96 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0232 धातु A + B धातु लवण का विलयन → A धातु लवण का विलयन + धातु B ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0234 उपर्युक्त कृति 8.4 में अापके निरीक्षण से बताइये कि अधिक अभिक्रियाशील कौन है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0235 ताँबा या लोहा? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0237 उपर्युक्त कृति में कॉपर सल्फेट में से लोहे ने तांबे को विस्थापित किया है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0238 अर्थात् लोहा यह धातु ताँबा इस धातु से अधिक अभिक्रियाशील है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0240 विस्थापन अभिक्रियाओं के अनेक प्रयोग करके वैज्ञानिकों ने अभिक्रियाशीलता श्रेणी विकसित की है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0241 धातुओं की उनकी अभिक्रियाशीलता के अनुसार आरोही या अवरोही क्रम में की गई व्यवस्था को ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0243 धातुअों की अभिक्रियाशीलता श्रेणी कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0244 अभिक्रियाशीलता के आधार पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0246 धातुओं के निम्न प्रकार से समूह बनाए गए हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0248 1. अधिक अभिक्रियाशील धातु ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0250 2. मध्यम अभिक्रियाशील धातु ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0252 3. कम अभिक्रियाशील धातु ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0254 8.5 धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0256 ऊ. धातुओं की अधातुओं के साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0258 राजवायु (उदाहरणार्थ; हीलियम,निऑन,अॉरगन) ये अधातुएँ रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0259 हमने धातुओं की अभिक्रिया से अभी तक देखा कि, धातुओं के ऑक्सीकरण से धन आयन बनते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0260 यदि हम कुछ धातुओं और अधातुओं के इलेक्ट्रॉनिक संरूपण देखें तो हमारे ध्यान में आएगा कि इलेक्ट्रॉन अष्टक स्थिती पूर्ण करना इस प्रेरक शक्ती से (Driving force) धातुएँ इलेक्ट्रॉन त्याग कर और अधातुएँ इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर अभिक्रिया में भाग लेती हैं और अपने निकट के राजवायू का इलेक्ट्रॉनिक संरूपण प्राप्त करती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0261 राजवायु के बाह्यतम कवच पूर्ण होने के कारण राजवायु रासायनिक दृष्टीसे निष्क्रीय होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0262 पिछली कक्षा में आपने देखा कि सोडियम धातु के एक इलेक्ट्रॉन त्यागने से और क्लोरीन अधातु ने वह इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने से सोडियम क्लोराइड यह यौगिक बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0264 2Na + Cl_2 → 2NaCl ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0266 इसी प्रकार से मैग्नेशियम व पोटैशियम इनके MgCl_2, KCl ऐसे आयनिक यौगिक बनते हैैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0268 अधातुओं के रासायनिक गुणधर्म (Chemical properties of non-metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0270 अधातु अर्थात् भौतिक व रासायनिक गुणधर्मों में कम समानता वाले तत्वों का समूह। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0271 अधातुओं को ऋण विद्युत तत्व भी कहते हैं, क्योंकि अधातु इलेक्ट्रॉन प्राप्त करके ऋणआवेशित आयन बनाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0272 अधातुओं की रासायनिक अभिक्रियाओं के कुछ उदाहरण इस प्रकार है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0274 1. अधातुओं की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया : सामान्यत: अधातु की ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया होकर अम्लधर्मी ऑक्साइड बनते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0275 कुछ परिस्थितियों में उदासीन ऑक्साइड बनते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0277 page-97 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0279 2. अधातुओं की पानी के साथ अभिक्रिया : सामान्यत: अधातुओं की पानी के साथ अभिक्रिया नहीं होती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0280 हॅलोजन अपवाद है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0281 उदाहरणार्थ, क्लोरीन पानी में घुलने पर निम्नलिखित अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0283 Cl_2 (g)+ H_2O(l) → HOCl(aq) + HCl(aq) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0285 3. अधातुओं की तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया : सामान्यत: अधातुओं की तनु अम्ल के साथ कोई भी अभिक्रिया नहीं होती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0286 हैलोजन अपवाद है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0287 उदाहरणार्थ, क्लोरीन की तनु हाइड्रोब्रोमिक अम्ल के साथ निम्नलिखित अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0289 Cl_2 (g)+ 2HBr(aq) → 2HCl(aq) + Br_2(aq) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0291 4. अधातुओं की हाइड्रोजन के साथ अभिक्रिया : विशिष्ट परिस्थिती में (अनुकूल तापमान, दाब, उत्प्रेरक का उपयोग इत्यादि) अधातुओं की हाइड्रोजन के साथ अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0293 S + H_2 → H_2S ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0295 N_2 + 3H_2 → 2NH_3 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0299 क्लोरीन और हाइड्रोजन ब्रोमाइड की अभिक्रिया में हाइड्रोजन ब्रोमाइड का रूपांतरण Br_2 में होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0300 इस रूपांतरण को ऑक्सीकरण कह सकते हैं क्या? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0301 यह ऑक्सीकरण करनेवाला ऑक्सीकारक कौन है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0303 आयनिक यौगिक (Ionic compounds) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0305 धन आयन और ऋण आयन से बननेवाले यौगिकों को आयनिक यौगिक कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0306 धन आयन और ऋण आयन ये विपरीत विद्युतआवेशित होते हैं अतः उनके बीच स्थिर विद्युत आकर्षण बल होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0307 यह आकर्षण बल ही धनआयन और ऋण आयन के बीच आयनिक बंध होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0308 यह आप जानते ही हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0309 आयनिक यौगिकों में धन आयन और ऋण आयन इनकी संख्या और उनपर स्थित विद्युत आवेश का मूल्य ऐसा होता है कि धन और ऋण आयन एक दूसरे को संतुलित करते हैं अतः आयनिक यौगिक विद्‌युतीय दृष्‍टि से उदासीन हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0311 आयनिक यौगिक केलासीय होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0312 केलासीय पदार्थों के सभी कणों के पृष्ठभाग विशिष्ट आकार के चिकने तथा चमकदार होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0313 आयनों के नियमित विन्यास के कारण ही केलासीय रूप प्राप्त होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0314 अलग-अलग आयनिक यौगिकों के आयनों की रचना और विन्यास अलग-अलग होते है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0315 इसलिए उनके केलासों का आकार अलग-अलग होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0316 केलासों में स्थित आयनों का विशिष्ट विन्यास जिसके कारण होता है वह प्रमुख घटक है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0317 विजातीय आयनों के बीच होनेवाला आकर्षण बल और सजातीय आयनों के बीच होनेवाला प्रतिकर्षण बल है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0318 अतः केलासीय संरचना में धनआयन के चारों ओर ऋण आयन और ऋण आयन के चारों ओर धन आयन सामान्यतः ऐसा विन्यास होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0319 विशिष्ट केलासीय संरचना के लिए उत्तरदायी घटकों में से दो महत्वपूर्ण घटक इस प्रकार हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0320 1. धनावेशित और ऋणावेशित आयनों का ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0322 आयतन और 2. आयनों पर स्थित विद्युतआवेश का परिमाण। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0324 नज़दीक स्थित विपरीत आयनों के बीच स्थिर विद्युतआकर्षण बल बहुत प्रबल होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0325 इसलिए आयनिक यौगिकों के द्रवणांक उच्च होते हैं और आयनिक यौगिक कठोर तथा भंगुर होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0327 आयनिक यौगिक और उनके गुणधर्म (Ionic compounds and their properties) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0331 उपकरण : धातुका चौड़ा चम्मच, बर्नर, कार्बन विद्युतअग्र, बीकर, बैटरी बल्ब, टैपन कुंजी इत्यादि। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0333 रासायनिक पदार्थ : सोडियम क्लोराइड, पोटैशियम आयोडाइड, बेरियम क्लोराइड के नमुने, पानी। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0335 कृती : उपर्युक्त नमूने लेकर उनका निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0336 धातुके छोटे चौड़े चम्मच (Spatula) में ऊपर दिए गए किसी एक लवण के नमूने की थोड़ी-सी मात्रा लेकर बर्नर की ज्योति पर गरम कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0337 अन्य लवण लेकर इसी प्रकार कृती कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0338 आकृती में दर्शाये अनुसार बॅटरी के धन व ऋण सिरों को कार्बन विद्युतअग्रों (Electrode) से जोड़कर और बीकर का उपयोग कर विद्युत अपघटन सेल बनाइए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0339 किसी एक लवण के विलयन में विद्युतअग्र डुबाएँ क्या बल्ब जलता है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0340 अन्य सभी लवणों के विलयनों का परीक्षण कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0342 page-98 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0344 आयनिक यौगिकों के सामान्य गुणधर्म निम्नलिखित है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0346 1. धनायन (धनआवेशित) और ऋणायन (ऋणआवेशित) में तीव्र आकर्षण बल होने के कारण आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में और कठोर होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0348 2. आयनिक यौगिक भंगुर होने के कारण उन पर दाब प्रयुक्त कर उन्हें तोड़ा जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0350 3. आयनिक यौगिकों में आंतर आण्विक आकर्षण बल (Intermolecular Attraction) अधिक होने के कारण उसे तोड़ने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा लगती है इसलिए आयनिक यौगिकों के द्रवणांक व क्वथनांक उच्च होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0352 4. आयनिक यौगिक पानी में घुलनशील होते हैं क्योंकि विचरण के कारण मुक्त हुए आयनों के चारों ओर पानी के अणु विशिष्ट रूप से अभिमुख होकर विशिष्ट दिशा में घूम कर जमा हो जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0353 इससे मूल आंतरआण्विक बल के स्थान पर आयन और उसके चारों ओर जमा हुए पानी के अणुओं के बीच नया आकर्षण बल प्रस्थापित होता है और अायनिक यौगिक का जलीय विलयन बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0354 परंतु आयनिक यौगिक केरोसिन (मिट्टी का तेल) पेट्रोल जैसे विलायकों में अघुलनशील होते हैं क्योंकि पानी में जिस प्रकार नया आकर्षण बल प्रस्थापित होता है वैसा इन विलायकों में नहीं होता। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0356 आ. लवण के विलयन की सुचालकता का परीक्षण करना ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0358 8.6 आयनिक यौगिक के गुणधर्म जाँच कर देखना ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0360 5. ठोस अवस्था में आयनिक यौगिक विद्युत का वहन नहीं करते क्योंकि इस अवस्था में आयन गतिशील नहीं होते परंतु पिघली हुई अवस्था में आयन गतिशील होने के कारण वे विद्युत वहन कर सकते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0361 आयनिक यौगिक के जलीय विलयन विद्युत सुचालक होते हैं क्योंकि जलीय विलयन में विचरित हुए आयन होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0362 विलयन में विद्युत प्रवाहित करने पर ये आयन विपरित विद्‌युताग्रों की ओर जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0363 पिघली हुई और जलीय विलयन स्थिति में विद्युत सुचालक होने के कारण आयनिक यौगिकों को विद्युत अपघटनी पदार्थ कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0365 8.7 आयनिक यौगिकों के द्रवणांक और क्‍वथनांक ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0367 धातु विज्ञान (Metallurgy) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0369 धातु का उसके खनिज से निष्कर्षण करना और उपयोग के लिए शुद्धीकरण करना इससे संबंधित विज्ञान और प्रौद्‌योगिकी (तंत्रज्ञान) को धातु विज्ञान कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0371 धातुओं की उपस्थिती (Occurrence of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0373 अधिकतर धातुएँ क्रियाशील होने के कारण प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती अपितु वे उनके ऑक्साइड कार्बोनेट, सल्फाइड, नाइट्रेट इन लवणों के रूप में संयुक्त अवस्था में पाई जाती हैं परंतु अत्यधिक अक्रियाशील धातुएँ जिन पर हवा, पानी और अन्य प्राकृतिक घटकों का परिणाम नहीं होता उदाहरणार्थ; चांदी, सोना, प्लॅटिनम इत्यादि धातुएँ सामान्यतः मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0374 धातुओं के ऐसे यौगिक जो अशुद्धियों के साथ प्रकृति में पाए जाते हैं उन्हें खनिज कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0376 page-99 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0378 जिन खनिजों से आसानी से और लाभदायक पद्धती से धातु प्राप्त की जाती है उन्हें अयस्क कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0379 अयस्कों में धातु के यौगिक के साथ-साथ मिट्‌टी, रेत, चट्टानीय पदार्थ ऐसी अनेक प्रकार की अशुदि्‌धयाँ होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0380 इन अशुद्धियों को मृदा अशुद्धी कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0381 अलग करने की विविध पद्धतियों का उपयोग करके धातुओं का उनके अयस्कों से निष्कर्षण करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0382 अयस्कों से धातुओं के शुद्धस्वरूप में निष्कर्षण करने की क्रिया धातु विज्ञान के अंतर्गत आती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0384 सामान्यतः अयस्कों को खानों में से बाहर निकालकर वहीं अलग-अलग पद्धतियों का उपयोग करके उनमें उपस्थित मृदा अशुद्धी को दूर किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0385 इसके पश्चात जहाँ धातु का निर्माण होता है उस जगह खनिजों का वहन कर वहां धातु का शुद्ध रूप में निष्कर्षण किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0386 तत्पश्चात शुद्धिकरण की अलग-अलग पद्‌धतियों का उपयोग करके धातु को अधिक से अधिक शुद्ध किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0387 इस पूरी प्रक्रिया को धातु विज्ञान कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0389 धातु विज्ञान के सिद्धांत ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0391 अयस्क से निष्कर्षण द्वारा शुद्ध स्वरूप में धातु प्राप्त करने के सोपान अग्रलिखित हैं: ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0393 1. अयस्कों का सांद्रीकरण (Concentration of ores) : अयस्कों की मृदा अशुद्धियों को अलग करके सांद्र अयस्क प्राप्त करने की प्रक्रिया को अयस्कों का सांद्रीकरण कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0394 इस प्रक्रिया में अयस्कों से प्राप्त होनेवाली अपेक्षित धातुओं के यौगिकों की सांद्रता में वृद्धि होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0395 सांद्रीकरण की विविध पद्धतियाँ हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0396 परंतु किस पद्धती का उपयोग करें यह अयस्क से प्राप्त होनेवाली धातु के भौतिक गुणधर्मों और अयस्को में उपस्थित मृदा अशुद्धियों पर निर्भर होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0397 साथ ही धातुओं की अभिक्रियाशीलता पर और शुद्धीकरण के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर निर्भर होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0398 सांद्रीकरण करते समय पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ऐसे विविध घटकों का प्रमुख रूप से विचार किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0399 अयस्कों के सांद्रीकरण की कुछ सामान्य पद्धतियाँ आगे दी गई हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0401 अ. गुरुत्वीय पृथ्थकरण पद्धति (Separation based on gravitation) : गुरुत्वीय पद्धती का उपयोग करके अयस्क के भारी कण मृदा अशुद्धी के हलके कणों से आसानी से अलग किये जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0402 इस पृथ्थकरण की प्रक्रियाएँ निम्न प्रकार हैं - ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0404 (i) विल्फ्ली टेबल पद्धत (Wilfley table method) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0406 पृथ्थकरण की इस पद्धती में लकड़ी के पतले और कम चौड़े टुकड़े, कम ढलानवाले पृष्ठभाग पर लगाकर विल्फ्ली टेबल बनाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0407 यह टेबल लगातार कंपित होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0408 इस टेबल पर अयस्क का चूर्ण डाला जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0409 अयस्क का यह चूर्ण अयस्कों के छोटे टुकड़ों से बॉल मिल (Ball mill) का उपयोग करके बनाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0410 टेबल के ऊपरी सिरे से पानी प्रवाहित करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0411 हलकी मृदा अशुद्धी पानी के प्रवाह के साथ दूर बह जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0412 जिसमें अयस्क की मात्रा अधिक और मृदा अशुद्धी की मात्रा कम होती है ऐसे सभी भारी कण लकड़ी के छोटे टुकड़ों के पीछे अटक जाते हैं और खाँचों में से आगे जमा हो जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0414 (ii) जलशक्तीपर आधारित पृथ्थकरण पद्धती (Hydraulic separation method) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0416 जलशक्ती पर आधारित ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0418 पृथ्थकरण पद्धती का कार्य आटे की चक्की के कार्य पर आधारित होता है चक्की की तरह इसमें एक शंक्वाकार पात्र होता है, जो निचले सिरे पर शंक्वाकार टंकी जैसे पात्र में खुलता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0419 टंकी के ऊपरी सिरे पर पानी बाहर जाने के लिए एक टोंटी होती है और निचले सिरे से पानी छोड़ने के लिए एक नली होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0421 page-100 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0423 बारीक पिसा हुआ अयस्क ऊपर से टंकी में डालते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0424 टंकी के निचले सिरे से पानी का प्रवाह तीव्र वेग से ऊपर की ओर भेजा जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0425 मृदा अशुद्धियाँ हलकी होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0426 हलकी होने के कारण वे टंकी के ऊपरी सिरे पर स्थित टोंटी से पानी के प्रवाह के साथ बाहर निकलकर अलग जमा हो जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0427 साथ ही अयस्क के भारी कण टंकी के निचले सिरे में तली में जमा किए जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0428 संक्षेप में कहा जाए तो यह पद्धती गुरुत्वाकर्षण के नियम पर आधारित होती है, जिसके कारण समान आकार के कण उनके विशिष्ट भार के कारण पानी की सहायता से अलग किए जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0430 8.9 जलशक्तीवर आधारित पृथ्थकरण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0432 आ. चुंबकीय पृथ्थकरण पद्धती (Magnetic separation method) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0434 इस पद्धती में विद्युत चुंबकत्व वाले यंत्र की आवश्यकता होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0435 लोहे के दो प्रकार के रोलर (Roller) और उनपर लगातार गोल घूमनेवाला पट्टा (Conveyerbelt) इस यंत्र के महत्त्वपूर्ण हिस्से हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0436 एक रोलर अचुंबकीय होता है और दूसरा विद्युत चुंबकीय। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0437 रोलर पर घूमनेवाला पट्‌टा यह चमड़े का या पीतल का (अचुंबकीय) होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0438 रोलर पर घूमनेवाले पट्टे पर जो सिरा अचुंबकीय रोलर की ओर होता है उस सिरे पर अयस्क का चूर्ण गिराते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0439 चुंबकीय रोलर के नीचे दो संग्राहक पात्र रखते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0441 अयस्क के अचुंबकीय घटक चुंबकीय रोलर की ओर आकर्षित नहीं होते अतः वे घूमनेवाले पट्‌टे पर बहते बहते आगे जाते हैं और चुंबकीय रोलर से दूर रखे संग्राहक में गिरते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0442 उसी समय अयस्क के चुंबकीय घटक चुंबकीय लर पर चिपके रहने के कारण रोलर के पास रखे संग्राहक में गिरते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0444 इस प्रकार अयस्क में उपस्थित चुंबकीय और अचुंबकीय कण उनमें स्थित चुंबकीय गुणधर्म के कारण अलग किये जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0446 8.10 चुंबकीय पृथ्थकरण पद्धती ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0448 उदाहरणार्थ, कॅसिटराइट यह टिन धातु का अयस्क है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0449 इस अयस्क में मुख्य रूप से स्टॅनिक ऑक्साइड (SnO_2) यह अचुंबकीय घटक और फेरस टंगस्टेट (FeWO_4) यह चुंबकीय घटक होता हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0450 विदयुत चुंबकीय पद्धती से उनका पृथक्करण किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0452 इ. फेन उत्प्लावन पद्धती (Froth floatation method) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0454 फेन उत्प्लावन पद्धती यह अयस्कों में उपस्थित कणों के परस्पर जलस्नेही (Hydrophilic) और जलविरोधी (Hydrophobic) इन दो परस्पर विपरित गुणधर्मों पर आधारित होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0455 इसमें धातु के सल्फाइड के कण उनके जलविरोधी गुणधर्म के कारण प्रमुख रूप से तेल से भीग जाते हैं और जलस्नेही गुणधर्म के कारण मृदा अशुद्धियाँ पानी से भीग जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0456 इस गुणधर्म का उपयोग करके फेन उत्प्लावन पद्धती से कुछ विशिष्ट अयस्कों का सांद्रीकरण किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0460 धातू निष्कर्षण के विविध सोपानों की जानकारी खोजकर कक्षा में सभी का बताइये। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0461 उसपर आधारित व्हीडिओ का संग्रह कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0465 इस पद्धती में बारीक पिसे हुए अयस्क को पानी से भरी हुई एक बड़ी टंकी में डालते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0466 कुछ विशिष्ट वनस्पति तेल उदाहरण पाईन तेल, नीलगिरी तेल इत्यादि का झाग निर्माण करने के लिए पानी में डालते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0467 उच्च दाब के साथ हवा का झोंका पानी में घुमाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0468 उत्प्लावक टंकी के मध्य भाग में स्वयं के अक्ष के चारों ओर घूमनेवाली एक मथनी होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0469 मथनी का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0470 प्रवाहित हवा के झोंके के कारण बुलबुले बनते हैं मथनी के कारण तेल, पानी और हवा के बुलबुले मिलकर झाग बनता हैं जो जल की सतह पर तैरने लगता है इसलिए इस पद्धति को फेन उत्प्लावन पद्धती कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0472 विशिष्ट सल्फाइड अयस्कों के कण मुख्य रूप से तेल में भीगने के कारण झाग के साथ पानी पर तैरते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0473 उदाहरणार्थ, जिंक ब्लेंड (ZnS) और कॉपर पायराइट (CuFeS_2) के सांद्रीकरण के लिए इस पद्धती का उपयोग करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0475 ई. निक्षालन (Leaching) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0477 एल्युमिनियम, सोना, चांदी इन धातुओं का उनके अयस्कों से निष्कर्षण करने का पहला चरण अर्थात निक्षालन पद्धती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0478 इस पद्धती में अयस्क को एक विशिष्ट विलयन में बहुत देर तक भिगोकर रखते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0479 विलयन के साथ विशिष्ट रासायनिक अभिक्रिया होकर अयस्क उसमें घुल जाते है परंतु मृदा अशुद्धी की अभिक्रिया न होने के कारण वह नहीं घुलती अतः वह अलग कर ली जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0480 उदाहरणार्थ, बॉक्साइट, एल्युमिनिअम के इस अयस्क का सांद्रीकरण निक्षालन पद्धती से करते हैं इस प्रक्रिया में बॉक्साइट अयस्क को जलीय NaOH या Na_2CO_3 के विलयन में भिगोकर रखने से उसका प्रमुख घटक एल्युमिना घूल जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0484 अरबी के पत्तों पर पानी नहीं चिपकता उसी प्रकार से मोम पर भी पानी नहीं चिपकता। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0485 इसके विपरित नमक या साबुन पर पानी चिपकता है अर्थात वे पानी से भीग जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0489 इलेक्ट्रॉन की परिभाषा में आक्सीकरण और अपचयन क्या होते हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0491 अयस्क से धातु का निष्कर्षण करते समय धातु के धनायनों द्वारा धातु प्राप्त करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0492 इस प्रक्रिया में धातु के धनायनों का अपचयन करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0493 अपचयन किस प्रकार करना है यह धातु की अभिक्रियाशीलता पर निर्भर होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0494 हमने अभिक्रियाशीलता श्रेणी इससे पहले ही मालूम कर ली है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0496 2. धातुओं का निष्कर्षण (Extraction of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0498 अ. अधिक अभिक्रियाशील धातुओं का निष्कर्षण : अभिक्रियाशीलता श्रेणी में सबसे ऊपर स्थित धातु अधिक अभिक्रियाशील होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0499 श्रृंखला के अवरोही क्रम में उनकी अभिक्रियाशीलता कम होती जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0500 उदाहरणार्थ, पोटैशियम, सोडियम, एल्युमिनियम ये अभिक्रियाशील धातु हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0501 अधिक अभिक्रियाशील धातुओं में उनके बाह्यतम कवच में स्थित इलेक्ट्रॉन त्याग कर धन आयन बनने की क्षमता अधिक होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0502 उदाहरणार्थ, अधिक अभिक्रियाशील धातुओं की तनु अम्ल के साथ तेजी से अभिक्रिया होकर हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0503 अति अभिक्रियाशील धातुएँ कमरे के तापमान पर हवा की ऑक्सिजन के साथ अभिक्रिया होकर जलने लगती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0504 उनके निष्कर्षण के लिए विद्युत अपघटनी अपचयन पद्धती का उपयोग करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0505 उदाहरणार्थ सोडियम, कॅल्शियम व मैग्नेशियम ये धातुएँ उनके पिघले हुए क्लोराइड लवणों के अपघटन से प्राप्त की जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0506 इस प्रक्रिया में धातु ऋणाग्र पर (कॅथोडपर) जमा होती है और क्लोरीन गैस यह धनाग्रापर (एनोडवर) मुक्त होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0507 पिघले हुए सोडियम क्लोराइड के विद्युत अपघटन से सोडियम धातु प्राप्त करते समय विद्‌युताग्रों पर होनेवाली अभिक्रिया इस प्रकार है - ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0511 ऋणाग्र अभिक्रिया Na^+ e^- → Na (अपचयन) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0513 धनाग्र अभिक्रिया 2Cl^- → Cl_2 + 2^{e-} (आक्सीकरण) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0517 मैग्नेशियम क्लोराइड और कैल्शियम क्लोराइड इनकी पिघली हुई अवस्‍था में विद्युत अपघटन के लिए विद्युत अग्रों पर होनेवाली अभिक्रिया लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0519 इसी प्रकार से बाक्साइट इस अयस्क में स्थित एल्युमिनियम ऑक्साइड के विद्युत अपघटनी अपचयन द्वारा एल्युमिनियम कैसे प्राप्त करते हैं ये आगे देखेंगे। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0521 एल्युमिनियम का निष्कर्षण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0523 एल्युमिनियम का संकेत : Al ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0525 परमाणु क्रमांक : 13 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0527 रंग : रुपहला सफेद ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0529 इलेक्ट्रॉनिक संरूपण : 2, 8, 3 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0531 संयोजकता : 3 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0533 एल्युमिनियम अभिक्रियाशील धातु होने के कारण प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0534 ऑक्सीजन और सिलिकॉन के पश्चात एल्युमिनिअम यह तीसरा तत्व है जो भूपृष्ठ पर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0535 एल्युमिनियम का निष्कर्षण उसके प्रमुख अयस्क बॉक्साइट (Al_2O_3.nH_2O) द्वारा किया जाता है बॉक्साइट में 30% से 70% इतना Al_2O_3 और शेष भाग मृदा अशुद्धी का होता है जो रेत, सिलीका, आयर्न ऑक्साइड इत्यादि से बना होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0536 एल्युमिनियम का निष्कर्षण दो सोपानों में किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0538 1. बॉक्साइट अयस्क का सांद्रीकरण (Concentration of bauxite ore) : एल्युमिनियम का मुख्य अयस्क बॉक्साइट है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0539 बॉक्साइट में सिलिका (SiO_2), फेरिक ऑक्साइड (Fe_2O_3) और टिटॅनिअम ऑक्साइड (TiO_2) ये अशुद्धियाँ होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0540 बेयर की विधि या हॉल की विधि से निक्षालन द्वारा ये अशुद्धिाँ अलग की जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0541 दोनों प्रक्रियाओं में, अंत में निस्तापन क्रियाद्वारा सांद्र एल्युमिना प्राप्त किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0543 बेअर की विधि में सर्व प्रथम अयस्क को गोलाकार चक्की में से पीसा जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0544 तत्पश्चात सारसंग्रहका में (Digester) उच्च दाब पर 2 से 8 घंटे कॉस्टिक सोड़ा (NaOH) के विलयन के साथ 140 °C से 150 °C तापमान पर गरम कर उसका निक्षालन किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0546 एल्युमिनिय‍म ऑक्साइड उभयधर्मी है अतः सोडियम हाइड्रॉक्साइड के जलीय विलयन मे घुल जाता है और पानी में घुलनशील सोडियम एल्युमिनेट बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0547 अर्थात बॉक्साइट का सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन द्वारा निक्षालन होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0549 Al_2O_3.2H_2O (s) + 2NaOH(aq) → 2NaAlO_2(aq) + 3H_2O(l) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0551 मृदा अशुद्धी में उपस्थित आयर्न ऑक्साइड यह जलीय सोडियम हायड्रॉक्साइड में अघुलनशील है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0552 उसे छानकर अलग करते हैं परंतु मृदा अशुद्धी में उपस्थित सिलिका जलीय सोडियम हायड्रॉक्साइड में घुलकर पानी में घुलनशील सोडियम सिलिकेट का निर्माण होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0554 जलीय सोडियम एल्युमिनेट को पानी में डालकर तनु करते हैं और फिर 50 °C तक ठंडा करते हैं, जिससे एल्युमिनियम हायड्रॉक्साइड का अवक्षेप प्राप्त होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0556 NaAlO_2 + 2H_2O → NaOH + Al(OH)_3↓ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0558 हॉल की विधि में अयस्क का चूर्ण बनाते हैं तत्पश्चात जलीय सोडिअम कार्बोनेट के साथ सारसंग्राहक में गर्म करने पर पानी में घुलनशील सोडियम एल्युमिनेट बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0559 तत्पश्चात अघुलनशील अशुद्धियों को छानकर इस छनित्र को गरम करके उसमें कार्बन डायऑक्साइड गैस प्रवाहित करके उसका उदासिनीकरण करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0560 जिससे एल्युमिनियम हाइड्रॉक्साइड का अवक्षेप प्राप्त होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0564 Al_2O_3.2H_2O(s) + Na_2CO_3(aq) → 2NaAlO_2(aq) + CO_2↑ + 2H_2O(l) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0566 2NaAlO_2(aq) + 3H_2O + CO_2 → 2Al(OH)_3↓ + Na_2CO_3 ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0568 दोनों प्रक्रियाओं में प्राप्त एल्युमिनियम हाइड्राक्साइड Al(OH)3 के अवक्षेप को छानकर, धोकर सुखाते है और तत्पश्चात 1000 °C तापमान तक गर्म करके निस्तापन द्वारा एल्युमिना प्राप्त करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0570 2Al(OH)_3 → Al_2O_3 + 3H_2O ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0572 2. एल्युमिना का विद्युत अपघटनी अपचयन (Electrolytic reduction of alumina) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0574 अ. इस पद्धती में पिघली हुई एल्युमिना के मिश्रण का (द्रवणांक >200 °C) स्टील के टंकी में विद्युत अपघटन किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0575 इस टंकी के आंतरिक भाग में ग्रेफाइट का अस्तर होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0576 यह अस्तर ऋणाग्र का कार्य करता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0577 पिघले हुए विद्युत अपघटन में डुबोई हुई कार्बन (ग्रेफाइट) की छड़े धनाग्र का कार्य करती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0578 द्रवणांक 1000 °C तक कम करने के लिए उसमें क्रायोलाइट (Na_3AlF_6) और फ्लोरस्पार (CaF_2) मिलाया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0580 विद्युत धारा प्रवाहित करने पर कैथोड पर एल्युमिनियम धातु जमा होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0581 पिघली हुई एल्युमिनियम विद्युत अपघटन से भारी होने के कारण तली में जमा होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0582 धनाग्र पर ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0584 इलेक्ट्रोड पर निम्नलिखित अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0586 धनाग्र अभिक्रिया 2O^- → 2OO_2 + 4e- (आक्सीकरण) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0588 ऋणाग्र अभिक्रिया Al^{3+} + 3e → Al(l) (अपचयन) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0590 मुक्त हुई ऑक्सीजन की कार्बन से अभिक्रिया होकर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0591 एल्युमिना का विद्युत अपघटन होते समय धनाग्र का आक्सीकरण होता है अतः समय-समय पर उसे बदल दिया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0593 आ) मध्यम अभिक्रियाशील धातुओं का निष्कर्षण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0597 1. मध्यम अभिक्रियाशील धातुएँ कौनसी हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0599 2. मध्यम अभिक्रियाशील धातुएँ प्रकृति में किस रूप में पाई जाती हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0601 अभिक्रियाशीलता श्रेणी के मध्य भाग में स्थित लोहा, सीसा, तांबा, जस्ता ये मध्यम क्रियाशील हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0602 ये धातुएँ प्रकृति में सामान्यत सल्फाइड लवणों के रूप में या कार्बोनेट लवणों के रूप में पाई जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0604 धातु के सल्फाइड या कार्बोनेट की अपेक्षा उनके ऑक्साइड से धातु प्राप्त करना सरल होता है अतः सल्फाइड अयस्क को हवा की अधिकता में तीव्रता से गर्म कर उसे ऑक्साइड में रूपांतरित किया किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0605 इस प्रक्रिया को भंजन (Roasting) कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0606 कार्बोनेट अयस्क को सीमित हवा में तीव्रता से गर्म कर ऑक्साइड में रूपांतरित करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0607 इस प्रक्रिया को निस्तापन (Calcination) कहते हैं जस्ते के अयस्क का भर्जन और निस्तापन होते समय निम्नलिखित ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0609 रासायनिक अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0611 भर्जन 2ZnS + 3O_2 → 2ZnO + 2SO_2↑ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0613 निस्तापन ZnCO_3 → ZnO + CO_2↑ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0617 तत्पश्चात प्राप्त हुए जिंक ऑक्साइड से कार्बन जैसे योग्य अपचायक का उपयोग करके जस्ता प्राप्त करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0619 ZnO + C → Zn + CO↑ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0621 धातु के ऑक्साइड का अपचयन कर धातु प्राप्त करने के लिए कार्बन के अलावा सोडियम, कैल्शियम, एल्युमिनियम इन जैसी क्रियाशील धातुओं का भी अपचायक के रूप में उपयोग करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0622 क्योंकि ये धातुएँ मध्यम क्रियाशील धातुओं को उनके यौगिकों में से विस्थापित करती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0623 उदाहरणार्थ, मैंगनीज डाइऑक्साइड को एल्युमिनियम के चूर्ण के साथ जलाने पर निम्नलिखित अभिक्रिया होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0625 3MnO_2 + 4Al → 3Mn + 2Al_2O_3 + ऊष्मा ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0627 उपर्युक्त अभिक्रिया में जिनका आक्सीकरण और अपचयन हुआ है वे पदार्थ पहचानिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0629 उपर्युक्त अभिक्रिया के समय बाहर निकलने वाली ऊष्मा इतनी अत्यधिक मात्रा में होती है कि धातु पिघली हुई अवस्था में प्राप्त होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0630 इसी प्रकार दूसरा उदाहरण थर्मिट अभिक्रिया है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0631 इसमें आयर्न ऑक्साइड की एल्युमिनियम के साथ अभिक्रिया होकर लोहा और एल्युमिनियम ऑक्साइड बनता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0633 Fe_2O_3 + 2Al → 2Fe + Al_2O_3 + ऊष्मा ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0635 (इ) कम अभिक्रियाशील धातुंओं का निष्कर्षण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0637 अभिक्रियाशीलता श्रेणी के निचले सिरे पर स्थित धातुएँ सबसे कम क्रियाशील होती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0638 अतः वे प्रकृति में सामान्यतः मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0639 उदाहरणार्थ, सोना, चांदी, प्लैटिनम मुक्तावस्था वाले तांबे के भंडार बहुत पहले ही समाप्त हो चुके हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0640 अब तांबा यह मुख्यतः Cu_2S के रूप में पाया जाता हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0641 Cu_2S इस अयस्क को केवल हवा में गर्म करने करने पर तांबा प्राप्त किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0643 2Cu_2S + 3O_2 → 2Cu_2O + 2SO_2↑ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0645 2Cu_2O + Cu_2S → 6Cu + SO_2↑ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0647 जानकारी प्राप्त कीजिये। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0649 सिनाबार (HgS) पारे के इस अयस्क से पारा कैसे प्राप्त करते हैं इसकी ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0651 जानकारी प्राप्त कीजिये और संबंधित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0653 (3) धातुओं का शुद्धीकरण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0655 उपर्युक्त विविध अपचयन पद्धती से प्राप्त धातुएँ बहुत शुद्ध नहीं होतीं उनमें अशुद्धियों होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0656 शुद्ध धातु प्राप्त करने के लिए ये अशुद्धियाँ अलग करनी पड़ती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0657 अशुद्ध धातु से शुद्ध धातु प्राप्त करने के लिए विद्युत अपघटन ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0659 पद्धती का उपयोग करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0663 धातु का क्षरण (Corrossion of metals) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0667 1. क्षरण क्या हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0669 2. आपने कभी निम्नलिखित बातों का निरीक्षण किया है क्या? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0671 इमारतों के लोहे के पुराने सरिया, बहोत समय से साफ न किये हुए तांबे के बर्तन, चांदी के गहने या मूर्ती जो हवा में बहुत दिनों से खुली पड़ी है, पुराने पड़े हुए वाहन। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0675 1. हवा में खुली रखी चांदी की वस्तुओं पर कुछ समय बाद काली और तांबे के बर्तनों पर हरी पर्त जम जाती है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0677 2. शुद्ध सोना या प्लैटिनम हमेशा चमकदार रहता है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0679 लोहे की वस्तूओं पर जंग लगने के कारण बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0680 अतः लोहे का जंग लगना यह प्रमुख समस्या हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0682 1. लोहे की आर्द्र हवा के साथ अभिक्रिया होकर उस पर एक लाल-भूरे रंग के पदार्थ (Fe_2O_3.H_2O) की पर्त जम जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0683 इसे जंग (Rust) कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0685 2. तांबे के बर्तन के पृष्ठभाग की आर्द्र हवा के कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया होकर उस पर कॉपर कार्बोनेट (CuCO_3) की हरेे रंग की परत जम जाती है जिस से तांबे की चमक मलिन हो जाती है इसे पॅटिनेशन (Patination) कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0687 3. चांदी की वस्तुंएँ हवा के संपर्क में आने पर कुछ समय पश्चात वे काली पड़ जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0688 क्योंकि हवा में उपस्थित हाइड्रोजन सल्फाईड से चांदी की अभिक्रिया होकर सिल्व्हर सल्फाइड (Ag_2S) की पर्त बनती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0690 4. एल्युमिनियम का आक्सीकरण होकर उस पर एल्युमीनियम ऑक्साइड की पतली पर्त बनती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0692 क्षरण प्रतिबंध (Prevention of corrosion) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0696 1. धातु से बनी वस्तुओं का क्षरण रोकने के लिए या क्षरण प्रक्रिया पूर्ण रूप से शुरू न होने के लिए आप किन उपायों का सुझाव देंगे? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0698 2. आपके घरों में लोहे की खिड़की, लोहे का दरवाजा इन जैसी अन्य वस्तुओं पर जंग न लगे, इसके लिए क्या किया जाता है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0700 धातुओं के क्षरण से बचाव करने के लिए विविध पद्धतियों का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0701 करीब करीब सभी पद्धतियों में लोहे पर जंग न लगे इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0702 लोहे के क्षरण का दर हम कम कर सकते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0703 धातु का हवा से संपर्क रोककर धातुओं के क्षरण को रोका जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0704 यह क्षरण प्रतिबंध विविध पद्धतियों से किया जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0705 कुछ पद्धतियाँ नीचे दी गई हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0707 1. धातु के पृष्ठभागावर पर किसी पदार्थ की पर्त चढ़ाना जिससे हवा की वाष्प और ऑक्सीजन का धातु से संपर्क रोककर उनमें अभिक्रिया नहीं होती। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0709 2. धातु के पृष्ठभाग पर रंग, तेल, ग्रीस या वॉर्निश की पर्त लगाकर धातु का क्षरण रोकना। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0710 उदाहरणार्थ, लोहे का क्षरण इस पद्धती से रोका जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0716 हम लोहे की वस्तु के पृष्ठभाग पर रंग की पर्त लगाकर उस वस्तु पर जंग लगने से स्थायी रूपसे प्रतिबंध लगा सकते हैं क्या? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0718 हम रंग लगाकर वस्तुओं का जंग लगने से स्थायी रूप से संरक्षण नहीं कर सकते। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0719 रंग लगाने की पद्धती कुछ कालावधी के लिए ठीक है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0720 वस्तु के पृष्ठभाग पर दिये गए रंग पर यदि खरोंच आ गई और धातु का थोड़ा-सा पृष्ठभाग भी हवा के संपर्क में आया तो जंग लगने की प्रक्रिया उस रंग की पर्त के नीचे शुरू होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0722 लोहे के नए पतरे क्यों चमकते हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0724 क्षरणकारी धातु पर अक्षरणकारी धातु की पर्त लगाकर क्षरण को रोका जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0725 यह निम्नलिखित पद्धतियों से किया जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0727 1. जस्ते का विलेपन (Galvanizing) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0729 इस पद्धती में लोहा या इस्पात का क्षरण रोकने के लिए उस पर जस्ते की पतली पर्त चढ़ाई जाती हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0730 उदाहरणार्थ, लोहे की चमकदार कीलें, पेपर पिन इत्यादि। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0731 जस्ता, लोहे की अपेक्षा अधिक धनविद्युत है अतः उसका क्षरण पहले होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0732 कभी-कभी बारिश की कालावधी के पश्चात्‌जस्ते की पर्त निकल जाती है और आंतरिक लोहा हवा के संपर्क में आने के कारण जंग लगने की शुरूआत होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0734 2. टिन की पर्त चढ़ाना (Tinning) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0736 इस पद्धती में पिघली हुई टिन की पर्त दूसरी धातु पर चढ़ाई जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0737 इसे ही कलई करना कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0738 तांबा तथा पीतल के बर्तनों पर क्षरण के कारण हरे रंग की पर्त जमा हो जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0739 हरे रंग की यह पर्त विषैली होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0740 ऐसे बर्तनों में मठ्ठा, कढ़ी या खट्‌टे पदार्थ रखने पर वे कसैले हो जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0741 इसे टालने के लिए टिन की पर्त चढ़ाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0743 3. धनाग्रीकरण (Anodization) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0745 इस पद्धती में तांबा, एल्युमिनियम जैसी धातुओं पर विद्युत अपघटन द्वारा उनके ऑक्साइड की पतली मजबूत पर्त चढ़ाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0746 इसके लिए तांबा या एल्युमिनियम की वस्तू धनाग्र के रूप में उपयोग में लाई जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0747 यह ऑक्साइड का लेप संपूर्ण पृष्ठभाग पर एक समान होने के कारण धातु का क्षरण रोकने में उपयोगी होता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0749 उदाहरणार्थ; जब एल्युमिनियम का धनाग्रीकरण किया जाता है तब उस पर बननेवाली एल्युमिनियम ऑक्साइड की पतली पर्त के कारण पर्त के नीचे के एल्युमिनियम का ऑक्सीजन और पानी से संपर्क रूक जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0750 अतः आगे होनेवाला आक्सीकरण रूक जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0751 धनाग्रीकरण करते समय ऑक्साइड की अधिक मोटी पर्त बनाकर यह संरक्षण बढ़ाया जा सकता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0755 4. विद्युत विलेपन (Electeroplating) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0757 इस पद्धती में विद्युत अपघटन द्वारा कम अभिक्रियाशील धातु की अधिक अभिक्रियाशील धातु पर पर्त चढाई जाती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0758 चांदी विलेपित चम्मच, सोना विलेपित गहने इत्यादि ये विद्युत विलेपन के उदाहरण है ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0760 5. संमिश्रीकरण (Alloying) ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0762 वर्तमान काल में उपयोग में लाए जानेवाले अनेक धातुरूप पदार्थ ये ‘संमिश्र स्वरूप में होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0763 इसका महत्त्वपूर्ण उद्देश है धातओं के क्षरण की तीव्रता कम करना। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0764 किसी धातु में निश्चित अनुपात में दूसरी धातु या अधातु मिलाकर बननेवाले समांगी मिश्रण को संमिश्र कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0765 उदाहरणार्थ, ब्रॉन्झ यह 90% तांबा और 10% टिन इससे बना हुआ संमिश्र है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0766 ब्रॉन्झ से बने पुतले धूप व बारिश में भी सुरक्षित रहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0767 हवा और पानी से दाग न लगनेवाला और जंग न लगनेवाला स्टील यह 74% लोहा, 18% क्रोमिअम और 8% कार्बन इनसे बनाया गया संमिश्र है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0768 आजकल सिक्के बनाने के लिए विशिष्ट प्रकार के संमिश्र बनाए जाते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0772 संमिश्र में एक धातु पारा हो तो उसे पारदसंमिश्र (Amalgam) कहते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0773 सोडियम अमाल्गम, जिंक अमाल्गम इत्यादी। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0774 रजत पारद संमिश्र का उपयोग अधिकतर दंतचिकित्सक करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0775 सुवर्ण पारद संमिश्र का उपयोग सोने के निष्कर्षण के लिए किया जाता है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0779 1. दैनिक जीवन में उपयोग में लाए जानेवाले विविध संमिश्र कौन-से हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0780 उनका उपयोग कहाँ किया जाता है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0782 2. सिक्के बनाने के लिए उपयोग में लाए जानेवाले संमिश्र में कौन-से गुणधर्म होना आवश्यक हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0786 1. नाम लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0788 अ. सोडियम और पारे का संमिश्र ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0790 आ. एल्युमिनियम के सामान्य अयस्क का अणुसूत्र ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0792 इ. अम्ल तथा क्षार दोनों के साथ अभिक्रिया करके लवण और पानी बनानेवाला ऑक्साइड ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0794 ई. अयस्क का चूर्ण बनाने के लिए उपयोग मे लाया जानेवाला साधन ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0796 उ. विद्युत सुचालक अधातु ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0798 ऊ. राजधातुओं को पिघलाने वाला अभिकारक ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0800 2. पदार्थ व गुणधर्मों की जोड़ियाँ बनाइये। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0804 अ. KBr ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0806 आ. सोना ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0808 इ. गंधक ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0810 ई. नियॉन ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0814 1. ज्वलनशील ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0816 2. पानी में घुलनशील ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0818 3. रासायनिक अभिक्रिया नहीं करता। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0820 4. उच्च तन्यता ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0824 3. नीचे दी गई धातुएँ और अयस्कों की जोड़ियाँ बनाइये। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0826 अ समूह ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0828 अ. बाक्साइट ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0830 आ. केसिटराइट ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0832 इ. सिनाबार ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0834 ब समूह ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0836 1. पारा ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0838 2. एल्युमिनियम ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0840 3. टिन ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0842 4. परिभाषा लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0844 अ. धातु विज्ञान ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0846 आ. अयस्क ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0848 इ. खनिज ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0850 ई. मृदा अशुद्धी ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0852 5. वैज्ञानिक कारण लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0854 अ. हरी परत जमे हुए तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नींबू या इमली का उपयोग करते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0856 आ. सामान्यतः आयनिक यौगिकों के द्रवणांक उच्च होते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0858 इ. सोडियम को हमेशा मिट्‌टी के तेल में डुबाकर रखते हैं। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0860 ई. फेन उत्प्लावन में पाईन तेल का उपयोग करते है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0862 उ. एल्युमिना के विद्युत अपघटन में समय-समय पर धनाग्र बदलने की आवश्यकता होती है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0864 6. तांबे का सिक्का सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में डुबोकर रखने पर थोड़ी देर बाद चमकने लगता है, ऐसा क्यों होता हैं? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0865 रासायनिक समीकरण लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0867 7. ‘अ’ इस धातु का इलेक्ट्रॉनिक संरूपण 2,8,1 है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0868 ‘ब’ इस धातु का इलेक्ट्रॉनिक संरुपण 2, 8, 8, 2 है। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0869 कौन सी धातु अधिक क्रियाशील है? ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0870 उसकी तनु HCl अम्ल के साथ होनेवाली अभिक्रिया लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0872 8. नाम निर्देशित आकृति बनाइये। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0874 अ. चुंबकीय पृथक्करण पद्धती ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0876 आ. फेन उत्प्लावन पद्धती ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0878 इ. एल्युमिना का विद्युत अपघटन ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0880 ई. जल शक्ती पर आधारित पृथक्करण ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0882 9. निम्नलिखित घटनाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0884 अ. एल्युमिनियम का हवा से संपर्क होने पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0886 आ. लोहे का चूरा कॉपर सल्फेट के विलयन में डालने पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0888 इ. फेरिक ऑक्साइड की एल्युमिनियम क साथ अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0890 ई. एल्युमिना का विद्युत अपघटन करने पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0892 उ. जिंक ऑक्साइड को तनु हायड्रोक्लोरिक अम्ल में घोलने पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0894 10. निम्नलिखित विधान प्रत्येक पर्याय के अनुसार पूर्ण किजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0896 एल्युमिनियम के निष्कर्षण में ........ ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0898 अ. बॉक्साइट में उपस्थित घटक मृदा अशुद्धी ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0900 आ. धातु के सांद्रीकरण में निक्षालण का उपयोग ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0902 इ. हॉल की विधि से बॉक्साइट का एल्युमिना में रूपांतरण करने की रासायनिक अभिक्रिया ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0904 ई. एल्युमिनियम के अयस्क को सांद्र कॉस्टिक सोडा के साथ गर्म करने पर ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0906 11. Cu, Zn, Ca, Mg, Fe, Na, Li इन धातुओं को क्रियाशील, मध्यम क्रियाशील और कम क्रियाशील ऐसे तीन समूहों में वर्गीकृत कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0910 धातु के बर्तन और धातु की विविध वस्तुओं का संग्रह कीजिए। ebs_10th-dhaatu-vighyan-page-93-109-translation-hin2tel_0911 प्रयोगशाला में शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्हें कैसे चमका सकते हैं इस संदर्भ में कृति लिखिए।