ID SENT ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0001 7. लेंस और उनके उपयोग ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0003 - लेंस ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0005 - चिह्‌न संकेत ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0007 - दृष्टिदोष और उपाय ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0009 - अपवर्तित किरणाें का आरेखन ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0011 - मानव नेत्र और लेंसो के कार्य ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0013 - लेंसों के उपयोग ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0017 1. ध्रुव, वक्रता केंद्र, वक्रता त्रिज्‍या, मुख्‍य नाभि यह गोलीय दर्पण से संबंधित संज्ञाएँ निम्न आकृति (आकृति 7.1) में लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0019 2. अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण की निर्मिति किस प्रकार से होती हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0021 लेंस (Lenses) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0023 दैनिक जीवन में उपयोग में आनेवाले लेंस आपने देखे ही होगें। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0024 वृद्ध व्यक्‍तियों द्वारा पढ़ने के लिए उपयोग मे लाने वाले चश्मे, घर के प्रवेश द्‌वार पर लगा नेत्रगोलक, घड़ी की मरम्मत करने के लिए घड़ीसाज द्वारा आँख को लगानेवाला यंत्र (उपकरण) इत्यादि इस प्रकार के उदाहरण है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0026 चश्मों में भी लेंसो का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0027 इसके अतिरिक्त लेंस का उपयोग कर दूरदर्शी तैयार किए जाते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0028 ये आपने पढ़ा ही है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0030 लेंस यह दो पृष्ठभागों से युक्त पारदर्शक माध्यम है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0031 जिस लेंस के दोनों पृष्ठभाग गोलीय तथा बाहर की ओर से उभरे हों, ऐसे लेंस को उत्तल लेंस या द्‌विउत्तल लेंस कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0032 यह लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0033 जिस लेंस के दोनो वक्रीय पृष्ठभाग अंदर की ओर से गोलीय होते हैं, उसे अवतल लेंस या द्‌विअवतल लेंस कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0034 यह लेंस बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0036 लेंसो के प्रकार आकृति 7.2 में दिखाए गए है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0037 प्रकाश किरणों का लेंसों मे से जाते समय दो बार अपवर्तन होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0038 प्रथम अंदर की ओर जाने पर तथा दूसरी बार लेंस से बाहर की ओर जाने पर। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0039 जिसके कारण किरणों की दिशा में परिवर्तन होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0040 प्रत्येक लेंस को दो गोलीय पृष्ठभाग होते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0041 यह संपूर्ण गोले का ही भाग होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0043 आकृति 7.3 (अ) और आकृति 7.3 (ब) मे उत्तल लेंस और अवतल लेंस के अनुप्रस्थ काट दिखाए गए है, इसमें पृष्ठभाग 1 यह S_1 इस गोले का तो पृष्‍ठभाग 2 यह S_2 गोले का है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0045 page-80 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0047 वक्रता केंद्र (Centre of curvature : C) - लेंस का पृष्‍ठभाग जिस काल्पनिक गोले का भाग होता है, उस गोले के केंद्र को वक्रता केंद्र कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0048 प्रत्येक लेंस को C_1 तथा C_2 ऐसे दो वक्रता केंद्र होते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0050 वक्रता त्रिज्‍या (Radius of curvature : R) - लेंस का पृष्‍ठभाग जिस काल्पनिक गोले का भाग होता है, उस गोले की त्रिज्‍याओं (R_1 और R_1) को लेंस की वक्रता त्रिज्या कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0052 मुख्‍य अक्ष (Principal axis) - लेंस के दोनों वक्रता केंद्रों से जानेवाली काल्‍पनिक रेखा को मुख्‍य अक्ष कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0054 प्रकाशीय केंद्र (Optical centre : O) - प्रकाश किरण लेंस के जिस बिंदु से जाते समय विचलित नही होती ऐसे मुख्य अक्ष पर स्थित बिंदु को लेंस का प्रकाशीय केंद्र कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0055 आकृति में बिंदु O से जानेवाली किरणे P_1Q_1, P_2Q_2 इत्यादी सीधी सरल रेखा मे जाने के कारण बिंदु O यह प्रकाशीय केंद्र है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0057 (देखिए 7.4) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0059 मुख्‍य नाभि (Principal focus : F) - उत्तल लेंस में जब मुख्य अक्ष के समांतर गमन करने वाली आपतित प्रकाश किरणें लेंस पर पड़ती है तब अपवर्तन के पश्चात वह मुख्य अक्ष पर एक बिंदु पर अभिसृत होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0060 उस बिंदु को उत्तल लेंस की मुख्य नाभि कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0061 यहाँ F_1 तथा F_2 ये मुख्य नाभि है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0063 आकृती 7.5 अ में दिखाए अनुसार उत्तल लेंस में मुख्य अक्ष के समांतर गमन करनेवाली आपतित प्रकाश किरणें अपवर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष पर एकत्रित होती है (अभिसृत होती है) इसलिए इस लेंस को अभिसारी लेंस (Converging lense) भी कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0065 अवतल लेंस में मुख्य अक्ष के समांतर गमन करने वाली आपतित प्रकाश किरणें अपवर्तन के कारण इस प्रकार से अपसरित होती है, की जैसे वे मुख्य अक्ष पर स्थित बिंदु से दूर फैल रही है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0066 आकृति 7.5 ब इस बिंदु को अवतल लेंस की मुख्य नाभि कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0067 यहाँ F_1 तथा F_2 मुख्य नाभि है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0069 आकृति 7.5 ब में दिखाए अनुसार अवतल लेंस मे मुख्य अक्ष के समांतर गमन करनेवाली आपतित प्रकाश किरणें अपवर्तन के पश्चात एक दूसरे से दूर फैल जाती है (अपसरण होता है।) इसलिए इस लेंस को अपसारी लेंस (Diverging lense) भी कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0071 नाभ्यांतर (Focal length : f) - लेंस की मुख्य नाभि तथा प्रकाशीय केंद्र के बीच की दूरी को नाभ्यांतर कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0073 करके देखिए ! ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0075 साहित्य : उत्तल लेंस, परदा / बड़ा कागज़, मीटर पट्टी, लेंस रखने के लिए स्‍टॅंड इत्यादि. ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0077 कृती : परदा स्थिर रखकर लेंस की सहायता से दूर की वस्तुएँ उदा. पेड़ या इमारत इनका सुस्पष्ट प्रतिबिंब परदे पर प्राप्त करिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0078 मापन पट्टी की सहायता से परदा (स्क्रीन) तथा लेंस के बीच की दूरी का मापन कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0079 अब लेंस का दूसरा पृष्ठ भाग स्क्रीन की ओर कीजिए, फिर से लेंस को आगे पीछे सरका कर दूर की वस्तु का सुस्पष्ट प्रतिबिंब परदे पर प्राप्त कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0080 मापन पट्‌टी की सहायता से स्क्रीन तथा लेंस की बीच की दूरी का मापन कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0082 page-81 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0084 स्क्रीन और लेंस के बीच की दूरी को क्या कहते हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0085 इस दूरी के संदर्भ में उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्या के बारे में शिक्षक से चर्चा कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0086 दूर की वस्तु का प्रतिबिंब लेंस के नाभि के पास प्राप्त होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0087 इसलिए उपर्युक्त कृती में स्क्रीन तथा लेंस के बीच की दूरी अर्थात नाभ्यांतर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0088 उपर्युक्त कृती मे अवतल लेंस का उपयोग करने पर क्या होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0090 अपवर्तित किरणाें का आरेखन : गोलीय दर्पण द्वारा प्राप्त प्रतिबिंबों का अध्ययन करने के लिए किरणाकृती निकालने के नियमों को आपने सीखा है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0091 उसी प्रकार लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंबो का अध्ययन भी किरणाकृती की सहायता से करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0092 किरणाकृती की सहायता से लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब का स्थान, अाकार तथा स्‍वरुप इनका अध्ययन करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0094 उत्तल लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0096 नीचे दिए गए तीन नियमों का उपयोग कर लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंबों की किरणाकृती बनाते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0098 नियम 1 : यदि आपतित किरणें मुख्य अक्ष के समांतर हो तो अपवर्तित किरण ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0100 मुख्य नाभि से होकर जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0102 नियम 2 : यदि आपतित किरण मुख्य नाभि से होकर जाती है, तो अपवर्तित किरण मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0104 नियम 3 : यदि आपतित किरण प्रकाशीय केंद्र से जाती है, तो उसका विचलन नही होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0105 अर्थात्‌ उसकी दिशा बदलती नही। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0109 साहित्य : एक उत्तल लेंस, परदा, मीटरपट्टी, लेंस का स्‍टैण्ड, चाॅक (खड़िया), मोमबत्‍ती इ। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0113 1. एक लम्बे टेबल पर बीचोबीच एक बड़ी सीधी सरल रेखा चॉक की सहायता से खींचिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0115 2. उस रेखा पर सामान्यतः मध्य भाग में (O बिंदु पर) उत्तल लेंस स्‍टैंड पर लगाकर रखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0117 3. लेंस के एक ओर परदा रखकर परदा आगे पीछे सरका कर दूर की वस्तुओं का सुस्पष्ट प्रतिबिंब परदे पर प्राप्त कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0118 परदे के स्थान पर चॉक की सहायता से चिह्‌न F_1 प्राप्त कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0120 4. ‘O’ तथा F_1 के बीच की दूरी नापिए और ‘O’ से 2F_1 दूरी पर F1 के ही ओर 2F_1 लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0122 5. कृती 3 तथा 4 लेंस के दूसरी ओर करके F_2 तथा 2F_2 खोज कर रेखा पर लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0124 6. अब जलती हुई मोमबत्ती 2F_1 के परे बहुत अधिक दूरी पर रखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0125 परदा लेंस के दूसरी ओर रेखा पर रखकर आगे-पीछे सरका कर मोमबत्ती का सुस्पष्ट प्रतिबिंब प्राप्त कीजिए तथा प्रतिबिंब का स्थान आकार तथा स्‍वरुप का निरीक्षण कर लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0127 7. कृती 6 यह मोमबत्‍ती को 2F_1 के पीछे, 2F_1 पर, F_1 तथा 2F_1 के मध्य, F_1 पर तथा F_1 और O के मध्य रखकर अपने निरीक्षण लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0131 आभासी (काल्पनिक) तथा वास्तविक प्रतिबिंब क्या है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0132 कोई प्रतिबिंब वास्तविक है यह आप कैसे निश्चित करोगे? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0133 काल्पनिक प्रतिबिंब क्या परदे पर प्राप्त कर सकते है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0135 page-82 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0137 आकृति 7.7 में दिखाए अनुसार AB यह वस्‍तु 2F_1 के परे रखी है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0138 B से निकलने वाली तथा मुख्य अक्ष के समांतर गमन करने वाली आपतित किरण BC अपवर्तन के पश्चात मुख्‍य नाभी F_2 से होकर CT इस मार्ग से जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0139 बिंदु B से निकलकर तथा प्रकाशीय केंद्र से जानेवाली आपतित किरण BO यह अपवर्तन के पश्चात विचलित न होकर OS इस मार्ग से जाती है तथा CT इस किरण को B^1 इस बिंदू पर प्रतिच्छेदित करती है अर्थात B^1 यह B इस बिंदु का प्रतिबिंब तैयार होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0141 A यह बिंदु मुख्‍य अक्ष पर होने के कारण उसका प्रतिबिंब भी मुख्य अक्ष पर ही तैयार होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0142 Bl से सीधे ऊपर मुख्य अक्ष पर Al पर A बिंदु का प्रतिबिंब तैयार होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0143 अर्थात्‌ Al Bl यह AB वस्तु का लेंस की सहायता से निर्मित प्रतिबिंब है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0144 इससे यह स्पष्ट होता है कि वस्तु 2F1 के परे रखने पर वस्तु का प्रतिबिंब F2 तथा 2F2 के मध्य प्राप्त होता है और आकार में छोटा, वास्तविक तथा उल्टा बनता है, यह सिद्ध होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0146 निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0148 आकृति 7.8 का निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0149 वस्‍तु के भिन्न-भिन्न स्थानों के लिए तैयार होने वाले प्रतिबिबों का आकार, स्थान तथा स्‍वरुप किरणाकृती द्वारा स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0150 आपका निष्कर्ष तथा पीछे दी गई कृती मे किए गए निरीक्षण नीचे दिए गए सारणीनुसार है या नही इसकी जाँच कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0152 उत्तल लेंस द्वारा प्राप्त (बननेवाले) प्रतिबिंब ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0154 अवतल लेंस द्वारा प्राप्त (बननेवाले) प्रतिबिंब ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0156 अवतल लेंस द्वारा तैयार होनेवाले प्रतिबिंब हम किरणाकृती द्वारा समझ सकते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0157 इसके लिए नियम निचे दिए गए हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0159 1. यदि आपतित किरण मुख्य अक्ष के समांतर हो तो अपवर्तित किरण पीछे की ओर बढ़ाने पर मुख्य नाभि में से होकर जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0161 2. यदि आपतित किरण नाभि से होकर जाती है, तो अपवर्तित किरण मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0163 page-83 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0165 आकृति 7.9 में दिखाए अनुसार PQ यह वस्तु F_1 तथा 2F_1 के मध्य रखी गई है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0166 P बिंदु से निकलने वाली तथा मुख्य अक्ष के समांतर गमन करनेवाली आपतित किरण PA अपवर्तन के पश्चात AD इस मार्ग से होकर जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0167 AD यह मार्ग (रेखा) मुख्‍य अक्ष की ओर खींचने पर वह F_1 से आती हुई प्रतीत होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0169 P बिंदु से निकलनेवाली तथा प्रकाशीय केंद्र O से जानेवाली किरण PO यह अपवर्तन के पश्चात विचलित न होकर उसी मार्ग से सीधी सरल रेखा मे जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0170 PO यह किरण AF_1 इस पीछे बढ़ाई हुई किरण को P^1 पर प्रतिच्छेदित करती है अर्थात P इस बिंदु का प्रतिबिंब P^1 पर प्राप्त होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0172 Q यह बिंदु मुख्य अक्ष पर होने के कारण उसका प्रतिबिंब P से सीधा नीचे मुख्य अक्ष पर Q^1 पर बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0173 अर्थात PQ इस वस्तु का प्रतिबिंब P^1Q^1 बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0174 अवतल लेंस के द्वारा किसी भी वस्तु का बना प्रतिबिंब यह हमेशा काल्पनिक, वस्तु से बड़ा तथा सीधा होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0176 गोलीय दर्पण के लिए उपयोग मे लाए जानेवाली कार्तिय संकेत रूढी (कार्टेशियन चिह्‌न संकेत) कौन से हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0178 लेंस का सूत्र (Lense formula) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0180 वस्‍तू की दूरी (u) प्रतिबिंब की दूरी (v) तथा नाभ्यांतर (f) के बीच संबंध दर्शाने वाले सूत्र को लेंस का सूत्र कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0181 वह निम्न प्रकार से है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0183 1/v + 1/u = 1/f ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0185 किसी भी गोलीय लेंस के लिए वस्तु की लेंस से सभी दूरियों के लिए यह सूत्र समान है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0186 परंतु सभी दूरियों के लिए चिह्‌न संकेत को उचित पद्धति से उपयोग करना आवश्यक है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0188 page-84 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0190 कार्टेशियन चिह्न‌ संकेतानुसार, प्रकाशीय केंद्र (O) को मूल बिंदु मानते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0191 मुख्य अक्ष संदर्भ चौखट (Frame of Referance) का X अक्ष माना जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0192 चिह्‌न संकेत निम्न प्रकार है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0194 1. वस्तु सदैव लेंस के बाईं ओर रखते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0195 मुख्य अक्ष के समांतर सभी दूरियाँ प्रकाशीय केंद्र से नापी जाती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0197 2. प्रकाशीय केंद्र के दाई ओर नापी गई सभी दूरियाँ धनात्मक मानी जाती हैं तो बाई ओर नापी गई सभी दूरियॉ ऋणात्मक मानी जाती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0199 3. मुख्य अक्ष के लंबवत तथा ऊपर की दिशा में नापी गई दूरियाँ धनात्मक मानी जाती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0201 4. मुख्य अक्ष के लंबवत तथा नीचे की दिशा मे नापी गई दूरियाँ ऋणात्मक माना जाती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0203 5. उत्तल लेंस का नाभ्यांतर धनात्मक और अवतल लेंस का नाभ्यांतर ऋणात्मक होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0205 लेंस द्वारा होनेवाला आवर्धन (Magnification - M) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0207 लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन यह प्रतिबिंब की ऊँचाई (h_2) तथा वस्तु की ऊँचाई (h_1) मे होनेवाला अनुपात है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0209 आवर्धन = प्रतिबिंब की ऊँचाई/वस्‍तु की ऊँचाई ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0211 अर्थात M = h_2/h_1 ..... (1) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0213 आवर्धन = प्रतिबिंब की दूरी/वस्‍तु की दूरी ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0215 अर्थात M = v/u ..... (2) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0219 1 तथा 2 से h_1, h_2, v तथा u इनमें संबंध कैसे स्पष्ट कर सकते है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0221 दो भिन्न आकार वाले उत्तल लेंस लीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0222 उत्तल लेंस की सहायता से कागज पर सूर्यप्रकाश केंद्रित कीजिए तथा प्रकाश केंद्रित करने से कागज़ जलने की शुरूआत होने तक का समय अंकित कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0223 यही कृती दूसरे लेंस की सहायता से कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0225 दोनों समय कागज़ जलने के लिए लगनेवाला समय क्या समान है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0226 इस से क्या स्पष्ट होता है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0228 लेंस की शक्ति (Power of a lense) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0230 आपतित प्रकाश किरणाें के अभिसरण अथवा अपसरण करने की लेंस की क्षमता को लेंस की शक्ति (P) कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0231 लेंस की शक्ति यह लेंस के नाभ्यांतर पर निर्भर होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0232 लेंस की शक्ति अर्थात मीटर इस इकाई मे व्यक्त किए गए नाभ्यांतर का गुणात्मक प्रतिलोम होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0233 लेंस की शक्ती की S.I. पद्धति मे इकाई डायप्‍टर (D) है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0235 P = 1/f(m) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0237 1 डायप्‍टर = 1/1m ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0239 लेंसों का समायोजन (Combination of lenses) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0241 नाभीय अंतर f1 तथा f2 वाले दो लेंस परस्पर स्पर्श कराने पर उनका परिणामी नाभिय अंतर f होता है, उसका सूत्र निम्न प्रकार से दिखाया गया है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0243 1/f = 1/f_1+1/f_2 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0245 P_1 तथा P_2 ये दो लेंसों की शक्ती होने पर लेंसो की परिणामी शक्ति (P) अर्थात्‌ दो लेंसो को परस्पर स्पर्श करके रखने पर उनके संयोगी लेंस की शक्ती यह दोनों लेंसों के शक्ती के योगफल के बराबर होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0247 P = P_1 + P_2 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0249 page-85 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0253 उदाहरण 1. एक वस्‍तु उत्तल लेंस से 20 cm की दूरी पर मुख्य अक्ष के लंबवत रखी गई है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0254 यदि वस्तु की ऊँचाई 5 cm तथा लेंस का नाभ्यांतर 10 cm होने पर प्रतिबिंब का स्‍वरुप, स्थान तथा आकार बताइये उसी प्रकार वस्तु का प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा कितना बड़ा होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0256 उदाहरण 2. किसी उत्तल लेंस का नाभ्यांतर 20 cm है, तो उस लेंस की शक्ती ज्ञात कीजिए? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0258 मानव नेत्र की रचना दर्शानेवाली प्रतिकृति का अध्ययन शिक्षक की सहायता से कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0260 मानव नेत्र और लेंस का कार्य (Human eye and working of its lens) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0262 मानव नेत्र पर एक अत्यंत पतली पारदर्शक झिल्ली (पटल) होती है, उसे स्वच्छ मंडल कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0263 (आकृति 7.11 देखिए) इस पटल से ही प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0264 नेत्र में प्रवेश करनेवाली प्रकाश किरणों का अधिकतम अपवर्तन इसी पारदर्शक पटल अर्थात स्वच्छ मंडल द्वारा होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0265 इस के पीछे एक गहरा (पेशीय) डायफ्राम होता है, उसे परितारिका कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0266 भिन्न-भिन्न व्यक्‍तियों मे परितारिका का रंग भिन्न-भिन्न होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0267 परितारिका के मध्य भाग में एक बदल सकनेवाले व्यासवाला सूक्ष्म छिद्र होता है, उसे नेत्र की पुतली कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0268 पुतली नेत्र में प्रवेश करनेवाले प्रकाश की तीव्रता को नियंत्रित करने में उपयुक्त होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0269 यदि प्रकाश की तीव्रता अधिक हो तो पुतली के स्नायु संकुचित होते हैं तथा मंद प्रकाश मे पुतली के स्नायु में प्रसरण होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0270 पुतली के पृष्ठभाग पर एक पारदर्शी उभार होता है, जिसे नेत्रगोलक कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0271 नेत्र के पुतली के बिलकुल पीछे पारदर्शक द्विउत्तलीय केलासीय भाग होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0272 वह लेंस है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0273 केलासीय लेंस आवश्यक नाभ्यांतर की दूरियों मे सूक्ष्म समायोजन करता है, जिसके कारण नेत्र पटल पर वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिंब बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0275 page-86 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0277 दूर की वस्तु (अनंत दूरी की) देखने पर नेत्र का लेंस चपटा होता है और लेंस का नाभ्यांतर बढ़ता है (आकृति 7.12 अ देखिए) तो निकट की वस्तु देखने पर नेत्र का लेंस उभरा होता है और लेंस का नाभ्यांतर कम होता है (आकृति 7.12 ब देखिए) इसी कारण दोनों समय नेत्र के अंदर के पटल पर वस्तु का प्रतिबिंब स्पष्ट बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0279 नाभ्यांतर को आवश्यकतानुसार परिवर्तित करने की लेंस की क्षमता को समायोजन शक्ति कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0280 लचीले, लेंस को कम-अधिक उभरा कर उसकी वक्रता बदल कर समायोजन किया जाता है परंतु नेत्र के लेंस का नाभ्यांतर विशिष्ट दूरी की सीमा से कम नहीं कर सकते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0282 सामान्य नेत्र से जिस कम से कम दूरी पर रखी वस्तू सुस्पष्ट और बिना किसी तनाव से देखी जा सकती है, उस दूरी को सुस्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कहते हैं और वस्तु के उस स्थान को नेत्र का निकट बिंदु कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0283 सामान्य नेत्र में निकटबिंदू नेत्र से 25 cm दूरी पर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0284 नेत्र से जिस अधिक से अधिक दूरी पर वस्तु होने से उसे सुस्पष्ट देख सकते हैं उस दूरी को सुस्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दूरी कहते है, तथा वस्तु के उस स्थान को नेत्र का दूर बिंदु कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0285 सामान्य मानव नेत्र का दूर बिंदु अनंत दूरी पर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0289 नेत्रगोलक का व्‍यास लगभग 2.4 cm होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0290 मानव नेत्र मे लेंस का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0291 नेत्र के नाभ्यांतर को परिवर्तित कर भिन्न-भिन्न दूरी पर स्थित वस्तुओं को नेत्र समायोजित करता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0292 सामान्य नेत्र के लिए नेत्र की पेशियाँ शिथिल होने पर नेत्र का नाभ्यांतर 2 cm होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0293 नेत्र लेंस का दूसरा नाभिकीय बिंदू नेत्र के अंदरवाले परदे पर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0295 page-87 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0299 1. किताब को अपनी आँखो से दूर रखकर पढ़ने का प्रयास कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0301 2. किताब काे अपनी अाँखो के अत्यंत निकट रखकर पढ़ने का प्रयास कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0303 3. किताब को अपनी आँखो से लगभग 25 cm की दूरी पर रखकर पढ़ने का प्रयास कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0304 कौन से समय में किताब के अक्षर सुस्पष्ट दिखाई देंगे? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0307 दृष्टिदोष तथा उनको दूर करने के उपाय (Defects of vision and their corrections) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0309 कुछ व्यक्तियों में नेत्र की समायोजन शक्ति कम होने के कारण व्यक्ति को वस्तु सुस्पष्ट नहीं दिखाई देती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0310 नेत्र के इस अपवर्तन दोष से दृष्टि धुँधली व अस्पष्ट होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0311 सामान्यतः दृष्टि के तीन अपवर्तन दोष है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0313 1. निकटदृष्टि दोष ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0315 (Nearsightedness/Myopia) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0317 निकट दृष्टिदोष में व्यक्ति निकट रखी वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है, परंतु दूर रखी वस्तुओं को वह सुस्पष्ट नही देख पाता, अर्थात्‌ नेत्र का दूर बिंदु अनंत दूरी पर न होकर वह निकट होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0318 निकट दृष्टिदोष में दूरी की वस्तु का प्रतिबिंब नेत्रपटल पर न बनकर इससे थोड़ा आगे बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0319 इस दोष के उत्पन्न होने के दो संभावित कारण हो सकते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0320 (आकृति 7.13 देखिए) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0322 1. नेत्र के नेत्रलेंस तथा परितारिका इनकी वक्रता बढ़ने से लेंस की अभिसारी क्षमता अधिक होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0324 2. नेत्रगोलक लंबा हो जाने से नेत्र के लेंस और नेत्र पटल के बीच की दूरी बढ़ती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0326 उचित नाभ्यांतर वाले अवतल लेंस वाले चश्मे का उपयोग कर इस दोष को दूर किया जा सकता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0327 अवतल लेंस द्वारा प्रकाश किरणों का अभिसरण होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0328 तथा इस अपसरण के कारण वे नेत्रलेंस तक पहुँचती है और उसके पश्चात नेत्रलेंस के कारण अभिसरण होकर प्रतिबिंब नेत्रपटल पर बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0329 अवतल लेंस का नाभ्यांतर ऋणात्मक होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0330 इसलिए निकट दृष्टिदोष के नेत्रों के लिए ऋणात्मक शक्ति के चश्मों का उपयोग करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0331 दोषों के परिमाण अनुसार विभिन्न आँखों के लिए अवतल लेंस की शक्ति भिन्न-भिन्न होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0333 2. दूरदृष्टि दोष (Farsightedness/Hypermetropia) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0335 इस दोष में व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सकता है, परंतु पास की वस्तुओं को सुस्पष्ट नही देख पाता, अर्थात नेत्र का निकट बिंदु 25 cm की दूरी पर न होकर दूर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0336 निकट की वस्तु का प्रतिबिंब नेत्रपटल के पीछे तैयार होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0337 (आकृती 7.14 देखिए) दूरदृष्टि दोष उत्पन्न होने के दो संभावित कारण है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0339 निकट की वस्तु स्पष्ट नही दिखाई देती ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0341 1. नेत्र के लेंस तथा परितारिका की वक्रता कम होने से लेंस की अभिसरण क्षमता कम होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0343 2. नेत्रगोलक छोटा अथवा चपटा होने के कारण नेत्रलेंस और दृष्टिपटल के बीच की दूरी कम होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0345 page-88 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0347 उचित नाभ्यांतर वाले उत्तल लेंस के चश्मे का उपयोग कर इस दोष को दूर किया जा सकता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0348 उत्तल लेंस की सहायता से प्रकाश किरणें अभिसृत होकर वे नेत्र के लेंस तक पहुँचती है तथा इसके बाद नेत्रद्वारा अभिसरण होकर प्रतिबिंब नेत्रपटल पर बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0350 उत्तल लेंस की शक्ति धनात्मक होने के कारण दूरदृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति के लिए धनात्मक शक्ति का चश्मा लगता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0351 नेत्रों के दोषों के अनुसार विभिन्न आँखो के लिए उत्तल लेंस की शक्ति भिन्न-भिन्न होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0353 3. जरा दृष्टि (Presbyopia) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0355 सामान्यतः आयु में वृद्धि होने के कारण नेत्र की समायोजन क्षमता घट जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0356 नेत्र के समीपवाले लेंस की रोमक पेशीयाँ लेंस के नाभ्यांतर को उचित बनाने की क्षमता खो देती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0357 अधिकांश वृद्ध व्यक्तियों का निकट बिंदु दूर हट जाता है और चश्मों के बिना उन्हें पास की वस्तुओं को आसानी से और स्पष्ट देखने में कठिनाई होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0359 कभी-कभी व्यक्ति के नेत्र में दोनों प्रकार के दोष निकट दृष्टिदोष तथा दूरदृष्टिदोष हो सकते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0360 ऐसे व्यक्तिओं को सुस्पष्ट देखने के लिए प्राय द्‌विनाभि लेंसो की आवश्यकता होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0361 द्‌विनाभीय लेंस में ऊपरी भाग अवतल लेंस का होता है और इससे निकट दृष्टिदोष को दूर किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0362 निचला भाग उत्तल लेंस का होता है और इससे दूरदृष्टि दोष दूर किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0366 निम्न संकेत स्थल से अधिक जानकारी लिजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0368 www.physics.org ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0370 www.britannica.com ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0374 1. आपकी कक्षा मे चश्मे का उपयोग करनेवाले विद्‌यार्थियों की सूची बनाइये। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0376 2. उनके चश्मों के नंबर को नोट कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0378 जानकारी के आधार पर विद्‌यार्थियों के आँखो में पाए गए दोष पहचानिए तथा नोट कीजिए, अधिकतर विद्‌यार्थियो में कौन सा दोष पाया जाता है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0380 वस्तू का आभासी (काल्पनिक) आकार (Apparant size of object) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0382 आकृति में दर्शायेनुसार आँख से भिन्न दूरी पर समान आकार की दो वस्‍तुएँ PQ व P_1Q_1 पर विचार किजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0383 PQ इस वस्तु द्वारा आँख पर बननेवाला कोण (α) यह P_1 Q_1 इस वस्तु द्वारा आँख पर बननेवाला (β) कोण से बड़ा होने के कारण आँखों द्वारा समीप की वस्तु PQ यह P_1 Q_1 से बड़ी दिखाई देती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0384 इस का अर्थ यह होता है कि आँख को दिखाई देनवाले वस्तु का आभासी आकार यह वस्तु द्वारा आँख पर बननेवाले कोण पर निर्भर होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0388 1. छोटी वस्‍तु स्पष्ट दिखने के लिए हम उसे आँख के समीप क्यों लाते हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0390 2. कोई वस्तु आँख के समीप 25 cm की दूरी से भी निकट लाने पर आँख पर बननेवाला कोण बढ़ने के बावजूद भी वस्तु हमें अस्पष्ट क्यों दिखती हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0392 अवतल लेंस के उपयोग (Use of concave lenses) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0394 अ. चिकित्सक सामग्री, स्‍कॅनर और सी.डी. प्‍लेअर : इन उपकरणों में लेझर किरणों का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0395 इन उपकरणों का कार्य उचित रूप से चलने के लिए उनमें अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0397 ब. दरवाजे पर लगाया नेत्रगोलक यह एक छोटा संरक्षक उपकरण है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0398 जिसकी सहायता से दरवाजे के बाहर का परिसर अधिक विस्तृत रूप से देख सकते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0399 इस उपकरण में एक या अधिक अवतल लेंस का उपयोग करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0401 क. चश्मे: निकट दृष्टिदोष का निराकरण करने के लिए अवतल लेंस का उपयोग करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0403 ड. बैटरी: बल्ब द्वारा उत्पन्न प्रकाश को विस्तृत रूप से फैलाने के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0405 इ. कॅमेरा, दूरबीन और दूरदर्शी : इन उपकरणों में मुख्यतः उत्तल लेंस का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0406 इन उपकरणों में प्राप्त प्रतिबिंब का उत्कृष्ट दर्जा प्राप्त करने लिए नेत्रलेंस के आगे या नेत्रलेंस में अवतल दर्पण का भी उपयोग किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0408 page-89 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0410 उत्तल लेंस के उपयोग (Use of convex lenses) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0412 अ. सरल सूक्ष्‍मदर्शी (Simple Microscope) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0414 कम नाभ्यांतर वाले लेंस से सूक्ष्म वस्तु का बड़ा, आभासी और सीधा प्रतिबिंब तैयार होता है उसे सरल सूक्ष्मदर्शी कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0415 सरल सूक्ष्मदर्शी को आवर्धक (magnifying glass) भी कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0416 सरल सूक्ष्मदर्शी की सहायता से वस्तु से 20 गुना बड़ा प्रतिबिंब प्राप्त होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0417 घड़ी दुरूस्ती के लिए, रत्नों की जाँच करने के लिए और उनमें दोष खोजने के लिए उत्तल लेंस का उपयोग करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0419 ब. संयुक्‍त सूक्ष्‍मदर्शी (Compound Microscope) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0421 छोटे आकार की वस्तुओं को देखने के लिए सरल सूक्ष्मदर्शी का उपयोग करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0422 परंतु रक्तपटि्ट‌ काएँ, प्राणि व वनस्पति कोशिकाएँ, बैक्‍टीरिया जैसे सूक्ष्मजीव इन जैसी अतिसूक्ष्म वस्तूएँ सरल सूक्ष्मदर्शी से आवर्धित नहीं होती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0423 ऐसी वस्तुओं को देखने के लिए संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का उपयोग करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0424 संयुक्त सूक्ष्मदर्शी यह नेत्रलेंस तथा वस्तु लेंस ऐसे दो उत्तल लेंसों से बना होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0425 वस्तु लेंस का छिद्र छोटा होता है और नाभ्यांतर भी कम होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0426 नेत्रलेंस का आकार बड़ा होकर उसका नाभ्यांतर वस्तु लेंस की अपेक्षा अधिक होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0427 दो ‘लेंसों’ के एकत्रित परिणाम से अधिक आवर्धन प्राप्त किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0429 आकृति 7.17 में दर्शायेनुसार वस्तु के प्रतिबिंब का आवर्धन दो चरणों मे होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0430 एक लेंसद्वारा तैयार प्रतिबिंब दूसरे लेंंस के लिए वस्तु होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0431 दोनों लेंस के अक्ष एक ही सीधी सरल रेखा में होते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0432 यह लेंस एक धातु की नली में इस प्रकार रखते हैं कि उनके बीच की दूरी को परिवर्तित कर सकें। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0434 क. दूरदर्शी अथवा दूरबीन (Telescope) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0436 अधिक दूर की वस्तु स्पष्ट रूप से और आवर्धित रूप में उनके सुक्ष्मतम हिस्से को देखने के लिए दूरदर्शी इस प्रकाशीय उपकरण का उपयोग करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0437 तारे, ग्रह आदि खगोलीय पिंड़ों का विस्तृत दर्शन करने के लिए उपयुक्त दूरदर्शी को खगोलीय दूरदर्शी कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0438 दूरदर्शी के दो प्रकार होते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0440 1. अपवर्ती दूरदर्शी - लेंस का उपयोग करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0442 2. परावर्ती दूरदर्शी - दर्पण तथा लेंस इन दोनों का उपयोग करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0444 दोनों उपकरणों में वस्तु लेंस से बननेवाला प्रतिबिंब नेत्रलेंस के लिए वस्तु का कार्य करता है और अंतिम प्रतिबिंब बनता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0445 वस्तु लेंस बड़े आकार व अधिक नाभ्यांतर वाले होते हैं, जिस कारण दूर की वस्तु से आनेवाला प्रकाश अधिक मात्रा में एकत्रित होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0447 page-90 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0449 इसके विपरित नेत्रलेंस का आकार छोटा होता है तथा नाभ्यांतर भी कम होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0450 ये दोनों लेंस धातु की नली में इस प्रकार रखते हैं कि उनके बीच की दूरी काे बदला जा सके। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0451 दोनो लेंसों के अक्ष सरल रेखा में होते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0452 सामान्यतः समान वस्तु लेंस परंतु भिन्न-भिन्न नाभ्यांतर के नेत्रलेंस का उपयोग करके दूरदर्शी की सहायता से विभिन्न आवर्धन को प्राप्त करते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0454 ड. प्रकाशीय उपकरण ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0456 उत्तल लेस का उपयोग कॅमरा, प्रोजेक्‍टर, वर्णपटदर्शक आदि विभिन्न प्रकाशीय उपकरणों में भी किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0458 इ. चश्मे ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0460 उत्तल लेंस का उपयोग दूरदृष्टिदोष दूर करने वाले चश्मों के लिए किया जाता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0464 1. जलती हुई अगरबत्ती हाथ में पकड़कर वृत्ताकार घुमाए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0466 2. एक गत्ते के एक बाजु में खाली पिंजड़ा अौर दूसरे बाजु में किसी पक्षी का चित्र निकालकर गत्ता धागे की सहायता से लटकाइए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0467 धागें को छोड़ दीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0468 क्या दिखाई दिया? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0469 किस कारण? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0471 दृष्टिसातत्य (Persistance of vision) ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0473 वस्तु का प्रतिबिंब नेत्रलेंस द्वारा नेत्रपटल पर बनता है इसी कारण वस्तु हमें दिखाई देती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0474 जब तक वस्तु आँखों के सामने है तब तक उसका प्रतिबिंब नेत्रपटल होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0475 वस्तू दूर करने पर प्रतिबिंब भी नष्ट होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0476 हमारी आँखों के संदर्भ में वस्तु दूर करने के बाद भी 1/16 सेकंड़ तक प्रतिबिंब नेत्रपटल पर वैसे ही रहता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0477 कुछ समय तक नेत्रपटल पर संवेदना रहती है, इसी परिणाम को दृष्टिसातत्य कहते हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0478 ऐसे अनुभव देने वाले दैनिक जीवन के विभिन्न उदाहरण कौन-से हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0482 रंगो की पहचान हमें कैसे होती हैं? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0484 मानव के नेत्र का नेत्रपटल अनेक प्रकाश संवेदी कोशिकाओं का बना है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0485 यह कोशिका दंडाकार तथा शंक्वाकार होती हैं। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0486 दंडाकार कोशिका प्रकाश की तीव्रता को प्रतिसाद देती है तथा मस्तिष्क को प्रखरता या धुँधलेपन की जानकारी देती है, तो शंक्वाकार कोशिका प्रकाश के रंगो को प्रतिसाद देती है और नेत्रपटल पर प्रतिबिंब के रंग की जानकारी मस्तिष्क को दी जाती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0487 प्राप्त जानकारी का मस्तिष्कद्वारा विश्लेषण किया जाता है और हमें वस्तु का वास्तविक चित्र दिखाई देता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0488 दंडाकार कोशिका धुँधले प्रकाश को भी प्रतिसाद देती है, परंतु शंक्वाकार कोशिकाओं को धुँधले प्रकाश की संवेदना नहीं होती है, ये कोशिका सिर्फ तेजोमय प्रकाश को प्रतिसाद देती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0489 इसी कारण रंगो की संवेदना और पहचान सिर्फ तेजोमय प्रकाश में ही होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0490 शंक्वाकार कोशिका को लाल, हरे व नीले रंगों की अलग-अलग संवेदना होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0491 जब लाल रंग आँखो पर आता है तब लाल रंग को प्रतिसाद देनेवाली कोशिकाओं को अन्य कोशिकाओं से अधिक उद्दीपिद करता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0492 इसी कारण लाल रंग की पहचान होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0493 कुछ व्यक्तियों में विशिष्ट रंगो को प्रतिसाद देने वाली शंक्वाकार कोशिकओं का अभाव होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0494 ऐसे व्यक्‍ती रंग पहचान नहीं सकते अथवा अलग-अलग रंगों में अंतर नहीं कर सकते। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0495 ऐसे व्यक्तियों को रंगांध (Colour blind) कहते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0496 रंगों में अंतर नहीं बता सकने के अपवाद को छोड़कर उनकी दृष्टि सामान्य होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0498 page-91 ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0502 1. निम्नलिखित सारणी के स्तंभ एक दूसरे से मिलाइए और उसके संबंध में संक्षिप्त स्पष्टीकरण लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0504 2. लेंस संबंधी संज्ञाएँ स्पष्ट करनेवाली आकृती बनाइये। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0506 3. एक उत्तल लेंस के सामने किस स्थान पर वस्तु रखने पर हमे वास्तविक और वस्तु के आकार का प्रतिबिंब प्राप्त होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0507 आकृती बनाइए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0509 4. वैज्ञानिक कारण लिखिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0511 अ. घड़ी साज सरल सुक्ष्मदर्शी का उपयोग करते है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0513 आ. रंगों की संवेदना और पहचान सिर्फ प्रकाश में ही होती है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0515 इ. आँख से 25cm से कम दूरी पर रखी वस्तु को सामान्य आँख सुस्पष्ट रूप से देख नहीं सकती। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0517 5. खगोलीय दूरदर्शी का कार्य प्रकाश के अपवर्तन से कैसे स्पष्ट करोगे? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0519 6. अंतर स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0521 अ. दूरदृष्टि दोष आैर निकट दृष्टि दोष ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0523 आ. अवतल लेंस तथा उत्तल लेंस ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0525 7. मानव नेत्र के परितारिका तथा लेंस से जुड़ी हुई कोशिका (स्नायु) का कार्य क्या है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0527 8. उदाहरण हल कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0529 अ. डॉक्‍टर ने दृष्टिदोष के निराकरण के लिए +1.5 D शक्ति के लेंस का उपयोग करने की सलाह दी। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0530 उस लेंस का नाभ्यांतर कितना होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0531 लेंस का प्रकार पहचानकर नेत्रदोष कौन सा होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0533 उत्तर : + 0.67 m, दूरदृष्टि दोष ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0535 आ. 10 cm नाभ्यांतर वाले अभिसारी लेंस के सामने 5 cm ऊँचाई वाली एक वस्तु 25 cm दूरी पर रखी गई है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0536 प्रतिबिंब का स्थान, आकार तथा स्‍वरुप ज्ञात कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0538 उत्तर : 16.7 cm, 3.3 cm वास्तव ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0540 इ. 2, 2.5 तथा 1.7 D शक्ति वाले लेंस एक दूसरे के समीप रखें तो उनकी कुल शक्ति कितनी होगी? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0542 उत्तर : 6.2 D ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0544 ई. एक वस्तु लेंस से 60 cm दूरी पर रखी गई है, उसका प्रतिबिंब लेंस के सामने 20 cm की दूरी पर प्राप्त होता है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0545 लेंस का नाभ्यांतर कितना होगा? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0546 लेंस अपसारी है या अभिसारी है? ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0548 उत्तर : -30 cm, लेंस अपसारी है। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0552 द्‌विनेत्री की रचना तथा कार्य संबंधी Power point presentation तैयार कीजिए। ebs_10th-lense-aur-unke-upyog-page-80-92-translation-hin2tel_0554 page- 92