ID SENT ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0001 6. प्रकाश का अपवर्तन ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0003 - प्रकाश का अपवर्तन ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0005 - अपवर्तनांक ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0007 - अपवर्तन के नियम ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0009 - प्रकाश का विक्षेपण ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0013 1. प्रकाश के परावर्तन का क्या अर्थ है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0015 2. प्रकाश के परावर्तन के नियम कौन से हैं? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0017 हमने यह देखा है कि, साधारणतः प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0018 इसी कारण यदि प्रकाश के मार्ग में कोई अपारदर्शक वस्तु आती है तो उस वस्तु की छाया निर्मित होती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0019 निर्मित होने वाली छाया स्रोत के सापेक्ष वस्तु के स्थान के कारण कैसे परिवर्तित होती है, इसका भी हमने पिछली कक्षा में अध्ययन किया है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0020 परंतु कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रकाश किरण झुक भी सकती है, यह हम देखने वाले हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0022 प्रकाश के अपवर्तन (Refraction of light) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0026 साहित्य : काँच का गिलास, 5 रुपये का सिक्का, पेन्सिल, धातु के बर्तन इत्यादी। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0028 कृति 1 : ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0030 1. पानी से भरा काँच का एक गिलास लीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0032 2. उसमें पेंसिल खड़ी रखकर आधी डुबाइए और पानी में डूबे भाग की मोटाई का अवलोकन कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0034 3. अब पेंसिल तिरछी रखकर अवलोकन कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0036 उपर्युक्त दोनों कृतियों में पानी में पेंसिल की मोटाई बढ़ी हुई दिखाई देती है तो दूसरी कृति में पानी की सतह के पास पेंसिल के टूटे होने का आभास होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0037 ऐसा क्यों होता हैं? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0039 कृति 2 : ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0041 1. एक धातु के बर्तन में 5 रुपए का सिक्का रखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0043 2. बर्तन के पास से धीरे-धीरे दूर जाइए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0045 3. जिस स्थान पर वह सिक्का दिखाई न दे उस स्थान पर रुकिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0047 4. आप सिक्के की ओर देखते रहिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0049 5. आपके मित्र को उस बर्तन में धीरे-धीरे पानी इस प्रकार डालने के लिए कहिए कि सिक्के को धक्का न लगे। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0050 पानी का स्तर एक विशेष ऊँचाई तक आने के बाद आपको वह सिक्का पुनः दिखाई देने लगता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0053 उपर्युक्त दोनों कृतियों में दिखाई देने वाले परिणाम पानी की सतह के पास पानी से बाहर आते समय प्रकाश की दिशा बदलने के कारण घटित होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0054 प्रकाश जब एक पारदर्शक माध्यम में से दूसरे पारदर्शक माध्यम में जाता है तब उसके संचरण की दिशा परिवर्तित हो जाती है, इसे ही प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0056 कृति 3 : ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0058 1. काँच का आयताकार गुटका कागज पर रखकर पेंसिल की सहायता से उसकी रूपरेखा PQRS खींचिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0059 (आकृति 6.1 देखिए।) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0061 2. काँच के गुटके की कोर PQ पर प्रतिच्छेदित करने वाली तिरछी रेखा खींचिए जो कोर PQ पर N बिंदु पर प्रतिच्छेदित करती है और उस पर A तथा B दाे ऑलपिनें उर्ध्वाधरतः लगाइए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0063 3. जिस कोर की ओर ऑलपिनें लगाई गई हैं उसके विपरित कोर से काँच के गुटके से A तथा B ऑलपिनों के प्रतिबिंब देखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0064 इन प्रतिबिंबों की सरल रेखा में दो ऑलपिनें C तथा D उर्ध्वाधरतः लगाइए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0067 4. ऑलपिनों तथा काँच के गुटके को हटाइए और ऑलपिनों C तथा D की नोकों से बने निशानों को जोड़ने वाली रेखा को कोर SR तक बढ़ाइए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0069 वह SR को M बिंदु पर प्रतिच्छेदित करती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0071 5. बिंदु M तथा N को मिलाइए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0072 आपतित किरण AN व निर्गत किरण MD का अवलोकन कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0074 page-73 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0076 उपर्युक्त कृति में काँच के गुटके से प्रकाश का दो बार अपवर्तन होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0077 पहला अपवर्तन प्रकाश किरण का हवा माध्यम से काँच माध्यम में प्रवेश करते समय कोर PQ के बिंदु N के पास होता है P तो दूसरा अपवर्तन प्रकाश किरण का काँच माध्यम से हवा माध्यम में प्रवेश करते समय कोर SR के बिंदु M के पास होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0078 पहली बार अापतित कोण i तथा दूसरी बार i_1 है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0080 ध्यान रखिए i_1 = r . यहाँ r पहले अपवर्तन के लिए अपवर्तन कोण है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0081 इसी प्रकार दूसरे अपवर्तन के लिए e अपवर्तन कोण है तथा e = i . काँच के गुटके की दोनों समांतर कोरों PQ तथा SR के पास प्रकाश किरणों की दिशा परिवर्तित होने का परिमाण समान परंतु विपरित दिशा में होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0082 इस कारण काँच के गुटके से निकलने वाली निर्गत किरण MD गुटके पर आने वाली आपतित किरण AN के समांतर दिशा में होती है परंतु निर्गत किरण आपतित किरण के वास्तविक मार्ग से थोड़ी सी विस्थापित हुई दिखाई देती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0086 1. प्रकाश जिस वेग से हवा में से जा सकता है, क्या उसी वेग से काँच के गुटके से जा सकता है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0088 2. सभी माध्यमों के लिए, क्या प्रकाश का वेग समान होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0090 अपवर्तन के नियम (Laws of Refraction) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0092 हम आकृति 6.2 में दिखाए अनुसार हवा से काँच में जानेवाली किरण का अध्ययन करेंगे। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0093 यहाँ AN अापतित किरण है और NB अपवर्तित किरण है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0095 1. आपतित किरण तथा अपवर्तित किरण आपतन बिंदु (N) पर स्थित अभिलंब अर्थात्‌ CD के विपरित ओर होती हैं और वे तीनों एक ही प्रतल में होते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0096 अर्थात आपतित किरण अपवर्तित किरण और अभिलंब तीनों एक ही प्रतल में होते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0098 2. दिए गए माध्यमों के युग्म के लिए, यहाँ हवा और काँच, sin i और sin r का अनुपात स्थिर रहता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0099 यहाँ i आपतन कोण तथा r अपवर्तन कोण है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0101 अपवर्तनांक (Refractive index) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0103 प्रकाश किरण का विभिन्न माध्यमों में जाते समय प्रकाश की दिशा में होने वाले परिवर्तन का परिमाण भिन्न-भिन्न होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0104 वह माध्यम के अपवर्तनांक से संबंधित होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0105 विभिन्न माध्यमों के लिए तथा एक ही माध्यम के लिए विभिन्न रंगों की प्रकाश किरणों के लिए भी अपवर्तनांक भिन्न होते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0106 कुछ माध्यमों के, निर्वात के सापेक्ष अपवर्तनांक आगे सारणी में दिए गए हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0107 निर्वात के सापेक्ष किसी माध्यम के अपवर्तनांक को निरपेक्ष अपवर्तनांक कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0108 माध्‍यम में प्रकाश के वेग पर अपवर्तनांक निर्भर होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0110 sin i / sin r = स्थिरांक = n ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0112 स्थिरांक n को पहले माध्यम के सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0113 इस नियम को स्नेल का नियम भी कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0114 दो माध्यमों की सीमा पर लंबवत आपतित किरण (i = 0) उसी रेखा पर आगे जाती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0115 (r = 0) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0119 कुछ माध्यमों के निरपेक्ष अपवर्तनांक ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0121 माना, आकृति 6.3 में दर्शाए अनुसार माध्यम 1 में प्रकाश का वेग v_1 तथा माध्‍यम 2 में प्रकाश का वेग v_2 है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0122 पहले माध्यम में प्रकाश के वेग तथा दूसरे माध्यम में प्रकाश के वेग के अनुपात को पहले माध्यम के सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक 2_n_1 कहते है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0124 अपवर्तनांक 2_n_1 = पहले माध्‍यम में प्रकाश का वेग (v1) / दूसरे माध्‍यम में प्रकाश का वेग (v2) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0126 इसी प्रकार दूसरे माध्यम के सापेक्ष पहले माध्यम के अपवर्तनांक का अर्थ है ....... 1_n_2 = v_2 / v_1 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0128 यदि पहला माध्‍यम निर्वात है तो दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक निरपेक्ष अपवर्तनांक होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0129 उसे केवल n कहा जाता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0133 यदि दूसरे माध्‍यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक 2 n 1 है और तीसरे माध्यम का दूसरा माध्यम के बारे में 3_n_2 होगा तो 3_n_1 इसका अर्थ क्या है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0134 इसका मान कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0136 जब प्रकाश किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है तब वह अभिलंब की ओर झुकती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0138 जब प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है तब वह अभिलंब से दूर हटती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0140 यदि प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करते समय माध्यम की सीमा पर लंबवत अापतित होती है तो उसकी दिशा परिवर्तित नहीं होती, अर्थात्‌ उसका अपवर्तन नहीं होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0142 page-75 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0146 तारों का टिमटिमाना (Twinkling of stars) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0148 1. क्या गर्मी के दिनों में रास्ते पर या रेगिस्तान में आपको पानी दिखाई देने का आभास हुआ है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0150 2. होली की ज्वाला के दूसरी ओर की कुछ वस्तुओं को क्या आपने हिलते हुए देखा है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0153 स्थानीय वायुमंडल का प्रकाश के अपवर्तन पर थोड़े पैमाने पर प्रभाव होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0154 उपर्युक्त दोनों उदाहरणों में रास्ते के पास या रेगिस्तान के पृष्ठभाग पर तथा ज्वाला के ऊपर की हवा गरम होने के वह कारण विरल होती है और उसका अपवर्तनांक कम होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0155 ऊँचाई के अनुसार विरलता कम-कम होती जाती है और अपवर्तनांक बढ़ता जाता है पहले उदाहरण में बदलते हुए अपवर्तन के कारण अपवर्तन के नियमानुसार प्रकाश की दिशा निरंतर बदलती रहती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0157 आकृति 6.5 में दर्शाए अनुसार दूर की वस्तु से आनेवाली प्रकाश किरण उस वस्तु के जमीन पर बनने वाले प्रतिबिंब से आती हुई प्रतीत होती है, इसे ही मृग मरीचिका कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0159 दूसरे उदाहरण में बदलने वाले अपवर्तनांक के कारण प्रकाश किरणों की बदलने वाली दिशा के कारण ज्वाला के दूसरी ओर की वस्तु की स्थिति बदलती हुई दिखाई देती है अर्थात वस्तु के हिलने का आभास होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0161 वायुमंडल का प्रकाश के अपवर्तन पर होनेवाले परिणाम के कारण तारों का टिमटिमाना घटित होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0163 तारे स्वयं प्रकाशित होने के कारण वे चमकते हैं और सूर्यप्रकाश रात में न होने के कारण वे हमें दिखाई देते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0164 तारे बहुत अधिक दूरी पर होने के कारण वे प्रकाश के बिंदु स्रोत की भाँति महसूस होते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0165 वायुमंड़ल की हवा का अपवर्तनांक जमीन की ओर जाते समय बढ़ता जाता है क्योंकि हवा का घनत्व बढ़ते जाता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0166 तारे से आने वाले प्रकाश का वायुमंड़ल में से अपवर्तन होते समय तारे का प्रकाश अभिलंब की ओर झुकने के कारण आकृति 6.6 में दिखाए अनुसार, तारा उसकी वास्तविक ऊँचाई की अपेक्षा थोड़ी अधिक ऊँचाई पर स्थित महसूस होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0168 तारे की यह आभासी स्थिति स्थिर न रहकर थोड़ी बदलती रहती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0169 इसका कारण यह है कि हवा निरंतर गतिशील रहती है, घनत्व और तापमान परिवर्तित होने के कारण वायुमंड़ल स्थिर नहीं रहता। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0170 इस कारण किसी भी भाग की हवा का अपवर्तनांक निरंतर और आसानी से परिवर्तित होता रहता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0171 इस प्रकार अपवर्तनांक में होनेवाले परिवर्तन के कारण तारों की आभासी स्थिति और प्रखरता लगातार बदलती रहती है इसलिए तारे टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0175 हमें ग्रह टिमटिमाते हुए नहीं दिखाई देते क्योंकि वे हमसे तारों की तुलना में बहुत पास हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0176 इस कारण वे बिंदु स्रोत न होकर बिंदु स्रोतों का समूह होते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0177 वायुमंड़ल की परिवर्तित हुई स्थिति के कारण इनमें से कुछ बिंदू अधिक चमकदार तो कुछ कम चमकदार दिखाई देते हैं, उनका स्थान भी परिवर्तित होता है परंतु उनकी औसत चमक स्थिर रहती है तथा उनका औसत स्थान भी स्थिर रहता है अतः वे टिमटिमाते नही हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0179 यदि सूर्य क्षितिज से ऊपर आता है तो हम कहते हैं कि सूर्योदय हुआ है परंतु आकृति 6.7 में दिखाए अनुसार सूर्य क्षितिज के थोड़े नीचे होने से भी उससे आनेवाला प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से आते समय अपवर्तन होने के कारण वक्र मार्ग से हम तक पहुँचता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0180 इस कारण हमें सूर्य क्षितिज पर आने के पहले ही दिखाई देने लगता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0181 ऐसा ही सूर्यास्त के समय भी होता है और सूर्य हमें क्षितिज के नीचे जाने पर भी थोड़े समय तक दिखता रहता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0183 प्रकाश का विक्षेपण (Dispersion of light) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0185 अापके कंपास की प्लास्टिक की स्केल प्रकाश में आँखों के सामने धीरे-धीरे तिरछी करके देखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0186 आपको प्रकाश अलग-अलग रंगों में विभाजित हुआ दिखाई देता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0187 प्रकाश के विभाजित होने के पश्चात मिलने वाले विभिन्न रंगो का क्रम लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, आसमानी, बैंगनी होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0188 आपको विदित ही है कि प्रकाश विद्‌युत चुंबकीय तरंगों के रूप में होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0189 तरंगों का महत्वपूर्ण गुणधर्म तरंग दैर्ध्य होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0190 हमारी आँखे जिन तरंगों के प्रति संवेदनशील होती हैं उस प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 400 nm से 700 nm के बीच होती है, इसके बीच की विभिन्न तरंगदैर्ध्य की तरंगें हमें ऊपर लिखे गए विभिन्न रंगों की दिखती हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0191 इसमें लाल तरंगों की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक अर्थात् 700 nm के निकट तो बैंगनी रंग के तरंगों की सबसे कम अर्थात् 400 nm के निकट होती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0192 (1 nm = 10-9 m). ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0194 निर्वात में सभी आवृत्ति के प्रकाश तरंगों का वेग समान होता है, परंतु पदार्थ माध्यम में इन प्रकाश तरंगों का वेग समान नहीं होता है अतः वे विभिन्न वेगों से गमन करती हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0195 इस कारण माध्यम का अपवर्तनांक विभिन्न रंगों के लिए भिन्न-भिन्न होता है यद्यपि श्वेत प्रकाश काँच जैसे एक ही माध्यम पर आपतित होता है तथापि विभिन्न रंगों के प्रकाश के लिए अपवर्तन कोण के माप भिन्न-भिन्न होते है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0196 इसलिए सूर्य से आनेवाला श्वेत प्रकाश भी जब हवा से अन्य किसी अपवर्तनी माध्यम में आपतित होता है तो वह सात रंगों के वर्णक्रम में निर्गत होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0197 किसी भी पदार्थ माध्यम में प्रकाश के अपने घटक रंगों में पृथक होने की प्रक्रिया को प्रकाश का विक्षेपण कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0199 सर आयझॅक न्‍यूटन ने सर्वप्रथम सूर्यप्रकाश से वर्णक्रम प्राप्त करने के लिए प्रिज्म (Prism) का उपयोग किया था। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0200 जब श्वेत प्रकाश का प्रिज्म द्वारा सात रंगों में विक्षेपण होता है तब आपतित किरणों की तुलना में विभिन्न रंग विभिन्न कोणों से झुकते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0201 बैंगनी रंग सर्वाधिक झुकता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0202 इस कारण प्रत्येक रंग की किरण अलग-अलग मार्गों से बाहर निकलती है और विभक्त होती हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0203 इस प्रकार आकृति 6.8 में दिखाए अनुसार हमें सात रंगों का वर्णक्रम प्राप्त होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0207 1. दो प्रिज्मों की सहायता से श्वेत आपतित प्रकाश से श्वेत निर्गत प्रकाश कैसे प्राप्त किया जा सकता है? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0209 2. काँच के लोलक लगे हुए झूंमर आपने देखे ही होगें उसमें लगाए गए टंगस्टन बल्ब का प्रकाश प्रिज्म से जाते समय उसका विक्षेपण होता है और हमें रंगबिरंगा वर्णक्रम दिखाई देता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0210 टंगस्टन बल्ब के स्थान पर एल ई डी बल्ब लगाया जाए तो क्या इस प्रकार के वर्णक्रम प्राप्त होगें? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0212 page-77 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0214 आंशिक और पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Partial and total internal reflection ) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0216 जब प्रकाश सघन माध्यम में से विरल माध्यम में गमन करता है तब उसका अांशिक रूप में परावर्तन होता है अर्थात्‌ परावर्तन के नियम के अनुसार प्रकाश का कुछ भाग पहले माध्यम में पुनः लौटता है, इसे ही आंशिक परावर्तन कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0217 प्रकाश के उर्वरित भाग का अपवर्तन होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0219 यदि प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करता है तो वह अभिलंब से दूर हटता है अतः आपतन कोण i का मान अपवर्तन कोण r से कम होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0220 यह आकृति 6.9 में बायीं ओर दिखायी गयी है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0222 यदि हम i का मान बढ़ाते गए तो स्नेल के नियमानुसार r का मान भी बढ़ता जाएगा क्योंकि अपवर्तनांक स्थिर हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0224 i के एक विशेष मान के लिए r का मान 900 होता है, इस विशेष मान को क्रांतिक कोण (Critical angle) कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0225 इससे अधिक आपतन कोण वाली किरणों के लिए r का मान 900 से अधिक होता है और वे किरणें सघन माध्यम में पुनः लौट जाती हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0226 इस स्थिति में संपूर्ण प्रकाश का परावर्तन होता है, इस प्रक्रिया को पूर्ण आंतरिक परावर्तन कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0228 यह आकृति में दाहिनी ओर दिखाया गया है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0229 क्रांतिक कोण का मान हम निम्न सूत्र की सहायता से ज्ञात कर सकते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0231 प्रकृति की सुंदर घटना इंद्रधनुष्य का बनना, अनेक प्राकृतिक घटनाओं का एकत्रीकरण है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0232 इंद्रधनुष्य प्रकाश के विक्षेपण, अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन इन तीनों घटनाओं का एकत्रित परिणाम है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0233 मुख्यतः बरसात हो जाने के बाद आकाश में इंद्रधनुष्य दिखाई देता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0234 पानी की सूक्ष्म बूँदे प्रिज्म की तरह कार्य करती है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0235 जब वायुमंडल की पानी की सूक्ष्म बूँदों में प्रकाश किरण प्रवेश करती है तब पानी की बूँदों द्‌वारा सूर्यप्रकाश का अपवर्तन और विक्षेपण होता है, उसके पश्चात् बूँद के अंदर आंतरिक परावर्तन होता है और अंत में बूँद से बाहर आते समय पुनः अपवर्तन होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0236 इन सभी प्राकृतिक घटनाओं का एकत्रित परिणाम सप्तरंगी इंद्रधनुष्य के रूप में देखने को मिलता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0237 (आकृति 6.10) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0239 थोड़ा मनोरंजन ! ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0241 प्लास्टिक का डिब्बा, आईना और पानी का उपयोग करके प्रकाश का विक्षेपण होता है क्या? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0242 देखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0244 page-78 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0248 उदाहरण 1. यदि पानी का निरपेक्ष अपवर्तनांक 1.36 हो तो प्रकाश का पानी में वेग कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0250 (प्रकाश का निर्वात में वेग 3 x10^8 m/s) ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0252 उदाहरण 2. यदि एक माध्यम से 1.5x108 m/s के वेग से जानेवाला प्रकाश दूसरे माध्यम में जाने पर उसका वेग 0.75 x 108 m/s हो जाता है तो दूसरे माध्यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0256 1 निम्नलिखित कथनों के रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0257 पूर्ण किए गए कथनों का स्पष्टीकरण लिखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0259 अ. प्रकाश के आगे जाने वाले ....... पर अपवर्तनांक निर्भर होता है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0261 आ. प्रकाश के एक पारदर्शक माध्यम में से दूसरे पारदर्शक माध्यम में जाते समय ..... बदलने की प्राकृतिक घटना को अपवर्तन कहते हैं। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0263 2. निम्नलिखित कथनों को सिद्ध कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0265 अ. यदि किसी काँच के आयताकार गुटके पर आने वाली प्रकाश किरण का आपतन कोण i हो और उस गुटके से बाहर निकलते समय उसका निर्गत कोण e हो तो i = e. ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0267 आ. इंद्रधनुष्य यह प्रकाश के विक्षेपण, अपवर्तन और आंतरिक परावर्तन इन तीन प्राकृतिक घटनाओं का एकत्रीकरण है। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0269 3. निम्नलिखित प्रश्नों के लिए नीचे दिए गए उत्तरों में से सही उत्तर कौन सा है, लिखिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0271 अ. तारों के टिमटिमाने का कारण क्या हैं? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0273 1. तारों में समय-समय पर होने वाले विस्फोट ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0275 2. तारों के प्रकाश का वायुमंड़ल में होनेवाला अवशोषण ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0277 3. तारों की गति ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0279 4. वायुमंडल में वायु का परिवर्तित होने वाला अपवर्तनांक ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0281 आ. सूर्य क्षितिज के थोड़ा नीचे होने पर भी हमें दिखाई देता है इसका कारण ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0283 1. प्रकाश का परावर्तन 2. प्रकाश का अपवर्तन ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0285 3. प्रकाश का विक्षेपण 4. प्रकाश का अवशोषण ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0287 इ. काँच का हवा के सापेक्ष अपवर्तनांक 3/2 हो तो हवा का काँच के सापेक्ष अपवर्तनांक कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0289 4. निम्नलिखित उदाहरण हल कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0291 अ. किसी माध्यम में प्रकाश का वेग यदि 1.5 x 10^8 m/s हो तो उस माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0292 उत्तर : 2 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0294 आ. यदि काँच का निरपेक्ष अपवर्तनांक 3/2 तथा पानी का 4/3 हो तो काँच का पानी के सापेक्ष अपवर्तानांक कितना होगा? ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0295 उत्तर : 9/8 ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0297 उपक्रम : लेझर के उपकरण और साबुन के पानी का उपयोग करके प्रकाश के अपवर्तन का अध्ययन कीजिए। ebs_10th-prakash-ka-apvartan-page-73-79-translation-hin2tel_0299 page-79