ID SENT ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0001 5. ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0003 - गुप्त ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0005 - पानी का असंगत व्यवहार ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0007 - विशिष्ट ऊष्मा धारिता ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0009 - पुनर्हिमायन ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0011 - ओसबिंदु, तापमान और आर्द्रता ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0015 1. ऊष्मा तथा तापमान में क्या अंतर है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0017 2. ऊष्मा के संचरण के कितने और कौन से प्रकार हैं? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0019 हमने पिछली कक्षा में ऊष्मा और ऊष्मा के संचरण के विभिन्न प्रकारों की जानकारी प्राप्त की है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0020 ऊष्मा के कारण ठोस पदार्थों का, द्रव पदार्थों व गैसीय पदार्थों का संकुचन तथा प्रसरण किस प्रकार होता है, इस संबंधी कुछ प्रयोग हमने कर के देखें है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0021 ऊष्मा तथा तापमान इनमें अंतर भी जान चुके हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0022 तापमापी से तापमान को किस प्रकार नापते हैं, इसका भी अध्ययन किया है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0024 पदार्थों की अवस्था परिवर्तन में पाई जानेवाली गुप्त ऊष्मा, पानी का असंगत व्यवहार, ओसबिंदु तापमान, आर्द्रता विशिष्ट ऊष्मा धारिकता इन सभी संकल्पनाओं का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0025 इस विषय संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0027 गुप्त ऊष्‍मा (latent heat) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0031 1. आकृति 5.1 दर्शाएनुसार एक काँच के बीकर में बर्फ के टुकड़े लीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0033 2. तापमापी की घुंड़ी बर्फ में पूर्णतः डूबेगी इस प्रकार रखकर तापमापी से बर्फ का तापमान नापिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0035 3. तिपाई स्टैंड पर बर्फ का बीकर रखकर ऊष्मा दीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0037 4. हर एक मिनट के अंतर में तापमान को नोट कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0039 5. ऊष्मा देते समय बर्फ तथा पानी के मिश्रण को हिलाते रहिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0040 बर्फ पिघलते समय बर्फ तथा पानी के मिश्रण को हिलाते रहिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0042 6. पानी उबलने के पश्चात भी कुछ समय तक ऊष्मा देना जारी रखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0044 7. तापमान में होनेवाला परिवर्तन व समय इस संबंध को दर्शानेवाला आलेख बनाइए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0046 जब तक सभी बर्फ के टुकड़ों का पानी नहीं होता तब तक मिश्रण का तापमान 0 °C ही रहता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0047 बर्फ का संपूर्ण पानी होने पर ऊष्मा देना जारी रखेंगे तो पानी के तापमान में वृद्धि होगी और पानी का तापमान 100 °C तक जाएगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0048 इस तापमान पर पानी का रूपांतरण वाष्प में अधिक मात्रा में होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0049 संपूर्ण पानी का वाष्प में रूपांतर होते समय पानी का तापमान 100 °C पर स्थिर रहता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0050 तापमान में होनेवाला परिवर्तन व उसे लगनेवाला समय इनके संबंध को दर्शानेवाला आलेख आकृति 5.2 के अनुसार होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0052 इस आलेख में रेखा AB स्थिर तापमान पर बर्फ का पानी में रूपांतर होने की क्रिया दर्शाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0053 बर्फ को ऊष्मा देने पर बर्फ एक विशिष्ट तापमान पर अर्थात 0 °C पर पिघलकर उसका रूपांतरण पानी में होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0054 यह परिवर्तन होते समय बर्फ ऊष्मा को अवशोषित करता है, यह ऊष्मा का अवशोषण बर्फ का पूर्णतः द्रव में रूपांतरण होने तक जारी रहता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0058 इस बीच मिश्रण का तापमान स्थिर रहता हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0059 जिस स्थिर तापमान पर बर्फ का पानी में रूपांतरण होता है उस स्थिर तापमान को बर्फ का द्रवणांक कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0061 अवस्थाओ में परिवर्तन होते समय पदार्थ, अर्थात यहाँ बर्फ ऊष्मा को अवशोषित करता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0062 परंतु उनके तापमान में वृद्धि नही होती। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0063 इस संपूर्ण अवशोषित ऊष्मा का उपयोग परमाणु अणु के बंध को क्षीण कर के ठोस का द्रव में रूपांतरण करने के लिए हाेता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0064 ठोस का द्रव में रूपांतरण होते समय स्थिर तापमान पर ऊष्मा का अवशोषण होता है, उसे पिघलने की गुप्त ऊष्मा (Latent heat of melting) कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0066 इकाई द्रव्यमान के ठोस पदार्थों का द्रव में पूर्णतः रूपांतरण होते समय स्थिर तापमान पर जिस ऊष्मा का अवशोषण होता है ऐसी ऊष्मा को पिघलने की विशिष्ट गुप्त ऊष्मा (Specific latent heat of melting) कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0068 बर्फ का पानी में पूर्णतः रूपांतरण होने के पश्चात तापमान में वृद्धि होती है, तापमान 10 °C तक बढ़ता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0069 रेखा BC यह पानी के तापमान 0 °C से 100 °C तक वृद्धि दर्शाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0070 उसके बाद ऊष्मा देकर पानी के तापमान में वृद्धि नहीं होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0071 इस तापमान पर अवशोषित संपूर्ण ऊष्मा को द्रवों के बीच के अणुओं के बंध तोड़ने के लिए और द्रव का गैस में रूपांतरण करने के लिए उपयोग होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0072 द्रव का रूपांतरण गैस में होते समय ऊष्मा अवशोषित हो जाती है, परंतु उसके तापमान में वृद्धि नहीं होती। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0073 जिस स्थिर तापमान पर द्रव का रूपांतरण वायू में होता है उसे पदार्थ का क्वथनांक कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0074 स्थिर तापमान पर द्रव का रूपांतरण गैस में होते समय अवशोषित की गई ऊष्मा को वाष्प की गुप्त ऊष्मा (Latent heat of vaporization) कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0076 इकाई द्रव्यमानों के द्रव पदार्थ का गैसीय पदार्थो में पूर्णतः रूपांतरण होते समय स्थिर तापमान पर जो ऊष्मा द्रव द्वारा अवशोषित की जाती है, उस ऊष्मा को वाष्प की विशिष्ट गुप्त ऊष्मा (Specific latent heat of vaporisation) कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0077 अलग-अलग पदार्थों के द्रवणांक भिन्न-भिन्न होते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0078 उस प्रकार अलग-अलग पदार्थों के क्वथनांक भी भिन्न होते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0079 हवा का दाब समुद्र सतह की हवा के दाब से कम या अधिक होगा तो द्रवणांक क्वथनांक तथा विशिष्ट गुप्त ऊष्मा में परिवर्तन होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0080 नीचे तालिका में समुद्र सतह की हवा के दाब पर उनका मापन किया है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0084 1. क्या गुप्त ऊष्मा यह संकल्पना गैस का द्रव में अथवा द्रव का ठोस में रूपांतरण होते समय भी लागू होगी? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0086 2. द्रव का ठोस में रूपांतरण होते समय अथवा गैस का द्रव में रूपांतरण होते समय गुप्त ऊष्मा का क्या होता होगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0090 पुनर्हिमायन (Regelation) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0092 आपने बर्फ का गोला तैयार करते हुए देखा होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0093 बर्फ के चूरे को लकड़ी के सींक के सिरे पर हाथ से दबाकर गोला बनाया जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0094 बर्फ का चूरा पुनः मजबूत गोला कैसा बनता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0095 बर्फ के दो टूकड़े लेकर एक दूसरे पर दबाकर रखें तो कुछ समय के बाद वे टुकड़े एक दूसरे से मजबूती से चिपकते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0096 यह किस कारण घटित होता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0100 साहित्य : बर्फ का एक छोटा खंड, पतली तार, दो समान द्रव्यमान की बॉंट आदि। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0102 कृती: ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0104 1. आकृति 5.3 में दर्शाएनुसार बर्फ का खंड स्टैण्ड पर रखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0106 2. एक तार के दोनो सिरों पर समान द्रव्यमानों के दो बाँट बाँधकर तार बर्फ के खंड पर रखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0108 क्या घटित होगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0110 तार के दो सिरों पर समान द्रव्यमानों के बाँट बाँधकर बर्फ के खंड पर रखने पर तार धीरे धीरे बर्फ के खंड में धँस जाती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0111 कुछ समय के बाद बर्फ के खंड से बाहर आती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0112 परंतु बर्फ टूटता नहीं है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0113 दाब के कारण बर्फ का पिघलना तथा दाब कम करने पर पुनः बर्फ होना इस प्रक्रिया को पुनर्हिमायन कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0114 दाब के कारण बर्फ का द्रवणांक शुन्य से कम होता है अर्थात्‌ 0 °C तापमान पर बर्फ का पानी मे रूपांतरण होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0115 दाब निकालने से द्रवणांक पूर्ववत होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0116 मतलब 0 °C होता है तथा पानी का पुनः बर्फ में रूपांतरण होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0120 1. उपर्युक्त कृति में बर्फ के खंड से तार बाहर आती है तो भी बर्फ टूटती नहीं, ऐसा क्यों होता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0122 2. गुप्त ऊष्मा का पुनर्हिमायन से क्या संबंध है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0124 3. समुद्र सतह से ऊँचे स्थान पर जाने से पानी का क्वथनांक कम होता है यह आप जानते हो। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0125 इस अवस्था में पदार्थों के द्रवणांक में क्या परिवर्तन होगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0129 पदार्थ ठंड़ा है या गर्म इस अनुभूती का अपने शरीर तापमान से क्या संबंध है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0131 पानी का असंगत व्यवहार (Anomalous behaviour of water ) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0133 सामान्यतः द्रव को सीमित तापमान तक गर्म करने पर उनका प्रसरण होता है तथा ठंड़ा करने से उनका संकुचन होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0134 परंतु पानी विशिष्ट तथा अपवादात्मक व्यवहार दर्शाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0135 0 °C तापमान के पानी को गर्म करने पर 4 °C तापमान होने तक पानी का प्रसरण न होकर संकुचन होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0136 4 °C पर पानी का आयतन सबसे कम होता है और 4 °C से अधिक तापमान में वृद्धि करने पर पानी का आयतन बढ़ता जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0137 0 °C से 4 °C इस तापमान के बीच होनेवाले पानी के इस व्यवहार को ‘पानी का असंगत व्यवहार’ कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0139 1 kg द्रव्यमान के पानी को 0 °C से ऊष्मा देकर तापमान तथा आयतन नोट करके आलेख बनाने पर, संलग्न अाकृति में दर्शाएनुसार वह वक्र होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0140 इस वक्र आलेख से यह स्पष्ट होता है की 0 °C से 4 °C तक पानी का तापमान बढ़ने से उसका आयतन बढ़ने के बजाए कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0141 4 °C पर पानी का आयतन सबसे कम होता है अर्थात पानी का घनत्व 4 °C पर सबसे अधिक होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0142 (देखिए 5.4) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0146 होप के उपकरण की सहायता से पानी के असंगत व्यवहार का अध्ययन करना। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0148 पानी के असंगत व्यवहार का अध्ययन होप के उपकरण की सहायता से करते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0149 होप के उपकरण में धातु के ऊँचे पात्र में बीचों-बीच एक फैला हुआ गोलाकार पात्र जुड़ा होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0150 ऊँचे पात्र में गोलाकार फैले हुए पात्र के ऊपर T_2 और नीचे T_1 तापमापी जोड़ने की सुविधा होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0151 ऊँचे पात्र में पानी भरा जाता है तो फैले हुए पात्र में बर्फ और नमक का मिश्रण भरा जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0152 (देखिए आकृति 5.5) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0154 होप के उपकरण की सहायता से पानी के असंगत व्यवहार का अध्ययन करते समय हर 30 सेकंड के बाद T_1 तथा T_2 तापमापी से दर्शाए तापमान को नोट किया जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0156 तापमान Y-अक्ष पर और समय X-अक्ष पर लेकर आलेख बनाते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0157 आकृति 5.6 आलेख से यह स्पष्ट होता है कि आरंभ में दोनों तापमापी समान तापमान दर्शाते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0158 परंतु इसके पश्चात नीचे के तापमापी (T_1) का तापमान तीव्र गति से कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0159 (T_2) का तापमान तुलना में धीरे-धीरे कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0161 ऊँचे पात्र के निचले भाग के पानी का तापमान T_1 4 °C तक पहुँचते ही वह कुछ समय के लिए करीब करीब स्‍थिर रहता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0162 और ऊपर के भाग के पानी का तापमान T_2 धीरे धीरे 4 °C तक कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0163 इस कारण एक ही समय में T_1 तथा T_2 4 °C तापमान दर्शाते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0164 इसके पश्चात मात्र T_2 का तापमान तीव्र गति से कम होनेे के कारण ऊपर का तापमापी T_2 प्रथम 0 °C तापमान दिखाता है तत्‍पश्चात नीचे का तापमापी T_1 0 °C तापमान दर्शाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0165 आलेख पर दोनों वक्रो का प्रतिछेदन बिंदु महत्तम घनत्व का तापमान दर्शाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0167 प्रारंभ में ऊँचे पात्र के मध्य भाग के पानी का तापमान उसके आसपास के हिम मिश्रण के कारण कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0168 उस पात्र के मध्य भाग के पानी का तापमान कम हो जाने के कारण उस का घनत्व बढ़ता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0169 परिणामस्वरूप अधिक घनत्व वाला पानी नीचे जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0170 इस कारण नीचे वाले भाग के पानी का तापमान (T_1) प्रारंभ में तीव्र गति से कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0171 इस पात्र के नीचले भाग का तापमान जब 4 °C होता है तब उस पानी का घनत्व महत्तम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0172 पात्र के मध्य भाग के पानी का तापमान 4 °C की अपेक्षा कम होता है तब उसका प्रसरण होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0173 अतः उसका घनत्व कम होता है और वह तल की ओर न जाते हुए ऊपरी भाग की ओर जाने लगता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0174 इस कारण ऊपर के भाग के पानी का तापमान (T_2 ) तीव्र गति से कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0175 वह क्रम से 0 °C तक कम होता रहता है, परंतु तल के पानी का तापमान 4 °C पर कुछ समय तक स्थिर रहता है और बाद में वह 0 °C तक कम होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0181 पानी के असंगत व्यवहार के आधार पर निम्नलिखित कथनों का स्पष्टीकरण किस प्रकार करोगे? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0183 1. शीत प्रदेशों में वायुमंडल का तापमान 0 °C या उससे कम होने पर भी वहाँ के जलचर जीवित रहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0185 2. शीत प्रदेशाें में सर्दियों के समय में पानी ले जाने वाले नल फट जाते हैं और चट्‌टानों में दरारें पड़ जाती हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0187 ओसांक एवं आर्द्रता (Due point and Humidity) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0189 पृथ्वी का लगभग 71% पृष्ठभाग पानी से घिरा हुआ है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0190 पानी का निरंतर बाष्पीकरण होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0191 इस कारण वायुमंडल में हमेशा कुछ मात्रा में वाष्प होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0192 वायुमंड़ल में उपस्थित वाष्प की मात्रा द्वारा दैनिक जलवायू का स्वरूप समझने में सहायता होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0193 हवा में पानी की वाष्प के कारण हवा में निर्मित होनेवाले गीलेपन तथा नमी को आर्द्रता कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0195 दिए गए तापमान पर दिए गए हवा के आयतन में एक महत्तम सीमा तक वाष्प समाविष्ट होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0196 इस सीमा की अपेक्षा अधिक वाष्प होने पर उस अतिरिक्त वाष्प का रूपांतरण पानी में हो जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0197 हवा में जब पानी की महत्तम वाष्प समाविष्ट होती है तब वह हवा उस विशिष्ट तापमान पर वाष्प से संतृप्त होती है, ऐसा कहा जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0198 हवा संतृप्त होने के लिए वाष्प की मात्रा तापमान पर निर्भर होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0199 यदि तापमान कम है तो हवा संतृप्त होने के लिए कम वाष्प की आवश्यकता होती हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0200 हवा में समाविष्ट वाष्प की महत्तम सीमा की अपेक्षा हवा में कम वाष्प समाविष्ट हों तो वह हवा असंंतृप्त हवा है ऐसा कहा जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0202 एक विशिष्ट तापमान की असंतृप्त हवा को लेकर उसका तापमान कम करते गए तो तापमान कम होते समय जिस तापमान पर हवा वाष्प से संतृप्त होती है, उस तापमान को ओसांक कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0204 हवा में पानी की वाष्प की मात्रा का मापन निरपेक्ष आर्द्रता (Absolute humidity) इस राशी की सहायता से किया जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0205 ईकाई आयतन के हवा में उपस्थित पानी के वाष्प के द्रव्यमान को निरपेक्ष आर्द्रता कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0206 सामान्यतः निरपेक्ष आर्द्रता यह Kg/m^3 में मापते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0208 हवा की नमी अथवा शुष्कता का एहसास यह मात्र हवा में उपस्थित वाष्प की मात्रा पर निर्भर नही होता तो वाष्प की मात्रा हवा संतृप्त करने के लिए लगनेवाले मात्रा के कितने समीप है, इस पर निर्भर होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0209 नमी की मात्रा का सापेक्ष आर्द्रता के स्वरूप में मापन किया जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0210 हवा के निश्चित आयतन में तथा तापमान पर प्रत्यक्ष समाविष्ट वाष्प का द्रव्यमान और हवा संतृप्त करने के लिए आवश्यक वाष्प के द्रव्यमान के अनुपात को सापेक्ष आर्द्रता (Relative humidity) कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0212 प्रतिशत सापेक्ष आर्द्रता = दिए गए आयतन में प्रत्यक्ष समाविष्ट वाष्प का द्रव्यमान / दिए गए आयतन की हवा संतृप्त करने के लिए आवश्यक वाष्प का द्रव्यमान × 100 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0216 ओसांक पर सापेक्ष आर्द्रता 100% होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0217 जब सापेक्ष आर्द्रता 60% से अधिक होती है तो हवा नम महसूस होती है, तथा सापेक्ष आर्द्रता 60% की अपेक्षा से कम होती है तो हवा शुष्क होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0219 सर्दियों के मौसम में खुले आकाश में ऊपर उड़ने वाले हवाई जहाज के पीछे श्वेत पट्टे (trail) का निर्माण आपने देखा होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0220 हवाई जहाज उड़ते समय इंजिन से निकलने वाली भाप का संघनन (Condensation) होकर ये श्वेत बादल तैयार होते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0221 जब आसमान के वायुमंडल में हवा की सापेक्ष आर्द्रता अधिक होगी तो श्वेत पट्‌टा दूर तक लंबा दिखाई देता है, और उसे नष्ट होने के लिए अधिक समय लगता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0222 जब सापेक्ष आर्द्रता कम होती है तो छोटा श्वेत पट्टा तैयार होता है कभी-कभी वह तैयार भी नहीं होता। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0226 1. ठंड़े पानी की बोतल प्रशीतक से निकाल कर टेबलपर रखिए और कुछ समय तक बोतल की बाहरी सतह का निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0228 2. सर्दियों में प्रातःकाल में घास / पौधों की पत्तियों का निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0229 गाड़ी की काँच का निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0231 ठंड़े पानी की बोतल प्रशीतक से निकालकर टेबल पर रखेंगे तो बोतल की बाहरी सतह पर पानी की बूँदे जमा हुई दिखाई देती हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0232 इसी प्रकार प्रातःकाल घास/पौधों की पत्तियाँ अथवा गाड़ी के काँच पर पानी की बूँदे जमा हुई दिखाई देती हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0233 उपरोक्त दोनों निरीक्षणों से यह स्पष्ट होता है कि हवा में वाष्प का अस्तित्व होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0235 जब हवा बहुत ठंड़ी हो तो तापमान में कमी के कारण हवा संतृप्त होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0236 इस कारण वाष्प की छोटी-छोटी बूँदे तैयार होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0237 हवा में उपस्थित वाष्प की मात्रा पर ओसांक निर्भर होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0239 ऊष्मा की इकाई (Unit of heat ) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0241 SI प्रणाली में ऊष्मा की इकाई किलो कैलोरी और जूल (J) व CGS मापन प्रणाली में कैलोरी (cal) होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0243 एक किलो ग्राम पानी का तापमान 14.5 °C से 15.5 °C तक 1 °C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा को एक किलो कैलोरी ऊष्मा कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0244 तो 1 ग्राम पानी का तापमान 14.5 °C से 15.5 °C तक 1 °C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा को एक कैलोरी ऊष्‍मा कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0245 पैमाने पर ऊष्‍मा का मापन करने के लिए किलो कैलोरी (kcal) इकार्ट का उपयोग करते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0246 (1 किलो कैलोरी = 10^3 कैलोरी ) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0250 एक किलो ग्राम पानी का तापमान 14.5 °C से 15.5 °C से अलग तापमान पर गर्म किया तो 1 °C तापमान बढ़ाने के लिए दी गई ऊष्मा 1 किलो कैलोरी से थोड़ी भिन्न रहेगी इसलिए ऊष्मा की इकाई निश्चित करते समय इस 14.5 °C से 15.5 °C तक विशिष्ट तापमान खंड़ चुनते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0251 ऊष्मा को जूल इकाई में भी मापते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0252 कैलोरी व जूल इनका परस्पर संबंध आगे दिए गए सूत्र द्वारा दर्शाते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0253 1 कैलोरी = 4.18 जूल ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0257 जूल, जेम्स प्रेस्कॉट (1818-1889), इन्होंने सर्व प्रथम दर्शाया कि `पदार्थ के सूक्ष्म कणाें की गतिज ऊर्जा, ऊष्मा के रूप में बाहर छोड़ी जाती है, एवं विभिन्न प्रकार की ऊर्जा का स्थानांतरण एक रूप से दूसरे रूप में होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0258 ऊष्मा ऊर्जा के रूपांतरण से ही, आगे चलकर थर्मोडायनॅमिक्स इस विज्ञान विभाग का पहला सिद्धांत प्राप्त हुआ। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0260 ऊर्जा मापन की इकाई को जूल (J) यह संज्ञा दी गयी है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0264 विशिष्ट ऊष्मा धारकता (Specific Heat Capacity) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0268 सामग्री : मोम की मोटी परत का ट्रे, लोहा, ताँबा, सीसा इनके समान द्रव्यमानों के ठोस गोले, बर्नर अथवा स्पिरिट का लैम्प, बड़ा बीकर आदि। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0270 विधी : ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0272 1. समान द्रव्यमानों के लोहा, ताँबा तथा सीसा के ठोस गोले लीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0273 (आकृति 5.8) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0275 2. तीनों गोले उबलते हुए पानी में कुछ समय के लिए रखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0277 3. कुछ समय के बाद उनको उबलते हुए पानी से बाहर निकालिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0279 4. तीनों गोले का तापमान उबलते पानी के तापमान के बराबर अर्थात 100 °C होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0280 उन्हें तुरंत मोम की मोटी परत पर रखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0282 5. प्रत्‍येक गोला मोम में कितने नीचे तक गया यह देखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0284 जिस गोले ने अधिक ऊष्मा को अवशोषित किया वह गोला मोम को अधिक ऊष्मा देकर मोम अधिक मात्रा में पिघलायेगा और गोला अधिक गहराई तक जाएगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0285 उपरोक्त विधी में लोहे का गोला मोम में अधिक गहराई तक जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0286 सीसे का गोला मोम में सबसे कम गहराई तक जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0287 ताँबे का गोला दोनों के बीचोंबीच उस मोम में डूबा हुआ दिखाई देता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0288 इस आधार पर यह स्पष्ट दिखाई देता है कि तापमान समान मात्रा में बढ़ने पर भी प्रत्येक गोले की अवशोषित ऊष्मा भिन्न है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0289 अर्थात् ऊष्मा को अवशोषित करने का गुणधर्म प्रत्येक गोले का भिन्न है, इस गुणधर्म को विशिष्ट ऊष्मा धारिता कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0290 इकाई द्रव्यमान वाले पदार्थ का तापमान 1 °C से बढ़ाने के लिए दी जाने वाली ऊष्मा को उस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0292 विशिष्ट ऊष्मा धारिता ‘c’ इस चिह्‌न से दर्शाते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0293 SI मापन प्रणाली में विशिष्ट ऊष्मा धारिता की इकाई J/kg °C है और CGS प्रणाली में cal/g °C है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0295 किसी पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता ‘c’ तथा पदार्थ का द्रव्यमान ‘m’ हो और पदार्थ का तापमान ∆T °C से बढ़ाने पर उस पदार्थ ने अवशोषित ऊष्मा नीचे दिए गये सूत्र द्वारा प्राप्त होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0297 पदार्थ अवशोषित की गई ऊष्मा = m × c × ∆T ..... ...... यहाँ T यह तापमान में की गई वृद्धि है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0299 इसी प्रकार पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता ‘c’; पदार्थ का द्रव्यमान ‘m’होने पर व पदार्थ का तापमान ∆T °C से कम करने पर उस पदार्थ द्वारा खोई हुई ऊष्मा नीचे दिए सूत्र द्वारा प्राप्त होती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0301 पदार्थ द्वारा खोई हुई ऊष्मा = m × c × ∆T ..... यहाँ ∆T तापमान की कमी है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0305 ऊष्मा का लेन-देन : ठंड़ी या गर्म वस्तुओं में ऊष्मा के लेन-देन से गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंड़ी वस्तु का तापमान बढ़ता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0306 तापमानों का यह परिवर्तन जब तक दोनों वस्तुओं का तापमान समान नही होता तब तक होता रहता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0307 इस प्रक्रिया में गर्म वस्तु द्वारा ऊष्मा दी जाती है और ठंड़ी वस्तु द्वारा ऊष्मा ग्रहण की जाती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0308 दोनों वस्तुएँ केवल एक दूसरे से ऊष्मा का आदान-प्रदान कर सकती हैं इस स्‍थिती में अर्थात्‌ दोनों वस्तुओं की प्रणाली (System) वायुमंडल से अलग करने पर अर्थात ऊष्‍मा रोधक पेटी में रखने पर आकृति (5.10) पेटी में बाहर की ऊष्‍मा अंदर नही आएगी या बाहर भी नही जायेगी, इस स्थिती में हमे निम्नानुसार तत्त्व प्राप्त होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0310 गर्म पदार्थ द्वारा दी गई ऊष्मा = ठंड़ी वस्तु द्वारा ली गई ऊष्मा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0311 इस तत्त्व को ऊष्मा विनिमय का तत्त्व कहते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0313 विशिष्ट ऊष्मा धारिता का मापन (मिश्रण पद्धती) और कैलोरीमापी ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0315 पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता का मापन मिश्रण पद्धती से करते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0316 इसका मापन करने के लिए कैलोरीमापी उपकरण का उपयोग किया जाता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0317 कैलोरीमापी उपकरण से संबंधित जानकारी का अध्ययन आपने पिछली कक्षा में किया है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0318 ऊष्मा दिया हुआ ठोस पदार्थ कैलोरीमापी के पानी में डाला गया तो गर्म ठोस पदार्थ से कैलोरीमापी के पानी तथा कैलोरीमापी इनमें ऊष्मा स्थानांतरण की क्रिया शुरू होगी। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0319 ठोस पदार्थ, पानी तथा कैलोरीमापी इनका तापमान समान होने तक ऊष्मा स्थानातरण की क्रिया होती रहती है, इसलिए ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0321 गर्म ठोस पदार्थ द्वारा दी गई ऊष्मा = कैलोरीमापीने ग्रहण की ऊष्मा + कैलोरीमापीस्थित पानी ने ग्रहण की ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0323 यहाँ, ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0325 ठोस पदार्थों द्वारा दी गई ऊष्मा (Q) = ठोस पदार्थ का द्रव्यमान × ठोस की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में कमी ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0327 पानी ने ग्रहण की गई ऊष्मा (Q_1) = पानी का द्रव्यमान × पानी की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में वृद्धि ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0329 कैलोरीमापी ने ग्रहण की गई ऊष्मा (Q_2) = ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0331 कैलोरीमापी का द्रव्यमान × कैलोरीमापी के द्रव्य की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में वृद्धि ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0333 Q = Q_2 + Q_1 इस सूत्र की सहायता से किसी पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता ज्ञात कर सकते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0335 सूचना और संचार प्रौद्‌योगिकी के साथ : ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0337 सूचना और संचार प्रौद्‌योगिकी द्वारा पाठ में दी गई संकल्पना स्पष्ट करने के लिए व्हिडीयो, चित्र, ऑडीयो और आलेख इनका उपयोग करके प्रस्तुतीकरण तैयार कीजिए और कक्षा में प्रस्तुत कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0341 उदाहरण 1 : 5Kg द्रव्यमान वाले पानी का तापमान 20 °C से 10 °C तक बढ़ाने के लिए कितनी ऊष्मा लगेगी? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0345 m = 5 kg; c = 1 kcal /kg °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0347 तापमान में परिवर्तन, ∆T = 100 - 20 = 80 °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0349 दी जानेवाली ऊष्मा = द्रव्यमान × विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में परिवर्तन ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0351 दी जानेवाली ऊष्मा = m × c × ∆T ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0353 दी जानेवाली ऊष्मा = 5 × 1 × 80 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0355 दी जानेवाली ऊष्मा = 400 kcal ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0357 तापमान में वृद्धि करने के लिए आवश्यक ऊष्मा = 400 kcal. ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0361 उदाहरण 2. 100 g द्रव्यमान के ताँबे के गोले को 100 °C तक ऊष्मा देकर 195 g द्रव्यमान और 20 °C तापमान के कैलोरीमापी के पानी में छोड़ दिया। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0362 कैलोरीमापी का द्रव्यमान 50 g हो तो मिश्रण का अधिक से अधिक तापमान कितना होगा? (ताँबे की विशिष्ट ऊष्मा धारिता = 0.1 cal/g °C) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0364 दत्त : मानो की मिश्रण का तापमान अधिक से अधिक T °C हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0366 ताँबे के गोले द्वारा दी गई ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0368 (Q) = गोले का द्रव्यमान × गोले की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में कमी ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0370 (Q) = 100 × 0.1 × (100 -T) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0372 पानी को प्राप्त हुई ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0374 (Q_1 ) = पानी का द्रव्यमान × पानी की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में वृद्धि ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0376 (Q_1 ) = 195 × 1 ×(T-20) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0378 कैलोरीमापी को प्राप्त ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0380 (Q_2 ) = कैलोरीमापी का द्रव्यमान × कैलोरीमापी के द्रव्य की विशिष्ट ऊष्मा धारिता × तापमान में वृद्धि ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0382 (Q_2 ) = 50 × 0.1 × (T-20) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0384 Q = Q_1 + Q_2 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0386 100 × 0.1 × (100-T) = 195 × 1 × (T-20) + 50 × 0.1 × (T-20) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0388 10 (100-T) = 195(T-20) + 5 (T-20) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0390 1000-10T = 200 (T-20) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0392 210T = 5000 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0394 T = 23.80 °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0396 मिश्रण का तापमान 23.80 °C होगा। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0398 उदाहरण 3 . 0 °C तापमान के बर्फ के बड़े टुकडे पर 97 °C तापमान की 80 g इतनी पानी की वाष्प छोड दे तो 0 °C तापमान का कितना बर्फ पिघलेगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0399 वाष्प के पानी में रूपांतरण होते समय कितनी ऊष्मा बर्फ को दी जायेगी? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0401 बर्फ पिघलने की गुप्त ऊष्मा = L_{पिघलने की} = 80 Cal/g ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0403 वाष्प की गुप्त ऊष्मा = L_{वाष्पन का} = 540 Cal/g) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0407 वाष्प का तापमान = 97 °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0409 वाष्प का द्रव्यमान = m_{वाष्प} = 80 g ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0411 बर्फ का तापमान = T_{बर्फ} = 0 °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0413 97 °C तापमान के वाष्प की 97 °C तापमान के पानी में रूपांतरण होते समय बाहर निकली हुई ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0417 80 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0419 97 °C तापमान के पानी का 0 °C तापमान के पानी में रुपांतरण होते समय बाहर निकलती हुई ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0425 बर्फ को प्राप्त ऊष्मा = (80 × 540) + (80 × (97-0) × 1), ...... समीकरण 1 व 2 से ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0433 m_{बर्फ} द्रव्यमान के बर्फ का उपरोक्त ऊष्मा का 0 °C तापमान के पानी में रूपांतरण हुआ तो, ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0435 बर्फ द्वारा ग्रहण की गई ऊष्मा = वाष्प द्वारा खोई गई ऊष्मा ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0437 m{बर्फ} × 80 = 80 × 637 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0439 m_{बर्फ} = 637 g. 0 °C तापमान का 637 g बर्फ पिघलेगा और वाष्प का पानी में रुपांतरण होते समय 50960 Cal. ऊष्मा बर्फ को दी जायेगी। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0441 पुस्तक मेरा मित्र : अधिक जानकारी के लिए पढ़िये। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0443 1. A Textbook of heat - J.B. Rajan ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0445 2. Heat - V.N Kelkar ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0447 3. A Treatise on Heat - Saha and Srivastava ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0451 1. निम्नलिखित रिक्त स्थानों में उचित शब्द लिखकर वाक्य को पूरा कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0453 अ. हवा में उपस्थित पानी की मात्रा का मापन जिस राशी द्वारा किया जाता है, उसे ..... कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0455 आ. समान द्रव्यमान वाले भिन्न-भिन्न पदार्थ को समान ऊर्जा दी तो उसका बढ़ता हुआ तापमान उसके ..... गुणधर्म के कारण समान नहीं होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0457 इ. पदार्थ का द्रव से ठोस में रूपांतरण होते समय पदार्थ की गुप्त ऊष्मा ..... ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0459 2. संलग्न आलेख का निरीक्षण कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0460 पानी का तापमान 0 °C से बढ़ाने से उसके आयतन में होनेवाले परिवर्तन को विचार में लेकर पानी और अन्य पदार्थ के व्यवहार में निश्चित कौन सा अंतर है, यह स्पष्ट किजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0461 पानी के इस असंगत व्यवहार को क्या कहोगे? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0463 3. विशिष्ट ऊष्मा धारिता किसे कहते है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0464 प्रत्येक पदार्थ की ऊष्मा धारिता भिन्न-भिन्न होती है, यह प्रयोग द्वारा किस प्रकार सिद्ध करोगे? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0466 4. विशिष्‍ट ऊष्‍मा की इकाई तय करने के लिए कौन सा तापमान खंड़ चुनते हैं? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0469 5. निम्न तापमान समय आलेख स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0471 6. स्पष्टीकरण लिखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0473 अ. शीत प्रदेशों मे जलीय वनस्पतियाँ और जलचरों को जीवित रखने के लिए पानी के असंगत व्यवहार की भूमिका स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0475 आ. प्रशीतक में से शीतपेय की बोतल बाहर रखने पर बोतल की बाहरी सतह पर पानी की बूँदें जमा हुई दिखाई देती हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0476 इस का स्पष्टीकरण ओसबिंदू की सहायता से कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0478 इ. ‘पानी के असंगत व्यवहार के कारण चट्टाने फूटकर उसके टुकड़े होते हैं’ यह कथन स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0482 7. निम्नलिखित प्रश्नाें के उत्तर लिखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0484 अ. गुप्त ऊष्मा का क्या तात्पर्य है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0485 पदार्थ की गुप्त ऊष्मा पदार्थ से बाहर निकलने पर पदार्थ की अवस्थाएँ कैसे परिवर्तित होंगी? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0487 आ. पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा धारिता मापने के लिए किस सिद्धांत का उपयोग किया जाता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0489 इ. पदार्थ के रूपांतरण में गुप्त ऊष्मा की क्या भूमिका है यह स्पष्ट कीजिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0491 ई. हवा संतृप्त है या असंतृप्त यह किस आधार पर स्पष्ट करोगे? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0493 8. निम्नलिखित परिच्छेद का वाचन करो और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0495 गर्म और ठंड़ी वस्तु को एक साथ रखने पर गर्म वस्तु का तापमान कम होता है और ठंड़ी वस्तु का तापमान बढ़ता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0496 जब तक दोनों वस्तुओं का तापमान समान होने तक यह क्रिया निरंतर होती रहती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0497 इस क्रिया में गर्म वस्तु ऊष्मा खो देती है तथा ठंडी वस्तु ऊष्मा को ग्रहण करती है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0498 इन दोनों वस्तुओं की प्रणाली (system) वायुमंड़ल से अलग करने पर प्रणाली से ऊष्मा अंदर भी नही आयेगी अथवा बाहर भी नही जायेगी। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0499 ऐसी स्‍थिती में हमें निम्‍नलिखित तत्‍त्‍व प्राप्त होता है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0501 गर्म वस्‍तु द्वारा खोई गई ऊष्‍मा = ठंडी वस्‍तु द्वारा ली गई ऊष्‍मा इस तत्‍त्‍व को ऊष्‍मा विनिमय का तत्‍व कहते है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0503 अ. ऊष्मा का स्थानांतरण कहाँ से कहाँ होता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0505 आ. ऐसी स्थिती में हमें ऊष्मा के कौन-से सिद्‌धांत का बोध होता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0507 इ. इस सिद्धांत को संक्षिप्त में स्पष्ट कीजिए? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0509 ई. इस सिद्धांत का उपयोग पदार्थ के किस गुणधर्म के मापन के लिए किया जाता है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0511 9. उदाहरण हल करो। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0513 अ. 1 g द्रव्यमान के दो पदार्थ ‘अ’ तथा ‘ब’ को समान ऊष्मा देने पर ‘अ’ का तापमान 3 °C तो ‘ब’ का तापमान 5 °C तक बढ़ाया। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0514 इस आधार पर ‘अ’ तथा ‘ब’ पदार्थ में से किस की विशिष्ट ऊष्मा धारिता अधिक है? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0515 कितनी गुनी? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0517 उत्तर : अ, 5/3 ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0519 आ. बर्फ बनाने के कारखानो में पानी का तापमान कम कर के बर्फ बनाने लिए द्रव अमोनिया का उपयोग करते हैं। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0520 यदी 20 °C तापमान का पानी 0 °C तापमान के 2 kg बर्फ में रूपांतरित करना हो, तो कितने ग्राम अमोनिया का वाष्पीकरण करना पड़ेगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0522 (द्रव अमोनिया के वाष्पन की गुप्त ऊष्मा = 341 cal/g ) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0524 उत्तर : 586.4 g ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0526 इ. एक ऊष्मारोधक पात्र में 150 g द्रव्यमान का 0 °C तापमान का बर्फ रखा है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0527 100 °C तापमान की कितनी ग्राम भाप मिलाने पर 50 °C तापमान ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0529 का पानी तैयार होगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0531 (बर्फ पिघलने की गुप्त ऊष्मा = 8 °Cal/g, पानी के उबलने की गुप्त ऊष्मा = 54 °Cal/g, पानी की विशिष्ट ऊष्मा धारिता = 1 cal/g) ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0533 उत्तर : 33 g ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0535 ई. एक कैलोरीमापी का द्रव्यमान 100 g है, विशिष्ट ऊष्मा धारिता 0.1 kcal/kg °C है। ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0536 उसी में 250 g द्रव्यमान, 0.4 kcal/kg °C विशिष्ट ऊष्मा धारिता, और 30 °C तापमान का पदार्थ है, 10 g द्रव्यमान का, 0 °C तापमान का बर्फ का टुकड़ा डाला तो मिश्रण का तापमान कितना होगा? ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0538 उत्तर : 20.8 °C ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0540 उपक्रमः ebs_10th-usma-page-62-72-translation-hin2tel_0542 उपक्रम शिक्षकाें की सहायता से समूह में होप के उपकरण का कार्यरत प्रारूप तैयार कर, उसके आधार पर प्रायोगिक परीक्षा करके निष्कर्ष की जाँच कीजिए।