ID SENT ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0001 बीजामृत। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0002 बनावट एवं प्रयोग विधि। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0003 किसी भी फसल या फल-पौधे की उत्पादन क्षमता उसके बीज, पौध या कंद के निरोग होने पर निर्भर करती है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0004 फसलों के बहुत से रोग, कीट या अन्य विकार बीज के माध्यम से ही आते हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0005 अतः आवश्यक है कि इन्हें लगाने से पहले इनका संस्कार हो ताकि विभिन्‍न प्रकार के बीज, पौध, कंद या पौध जनित रोग, कीट या अन्य विकार फसल-पौधों को नुकसान न करें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0007 बहन- हम सबने बीजाई त्यो एक साथ की थी, फिर तुम्हारी ही पैदावार बहुत अच्छी हुई? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0008 यह कमाल कैसे हुआ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0010 अरे इनमें कोई कमाल नहीं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0011 सीधी सी बात हैं, मेरी फसल थी इसलिए पैदावार भी बठिया हुई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0013 निर्मलाः अरी ओ जयवंती! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0014 मैनें, तुमने, पड़ोस वाली सरला, चम्पा ताई और रूकमणी मौसी ने साथ-साथ ही बीजाई की थी न? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0015 लेकिन तेरे खेतों में अच्छे से गेहूँ, मटर और चने उग आए हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0016 लेकिन हमारे खेतों में तो बहुत कम पैदावार हुई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0017 जहां तक मुझे याद है कि हम सभी ने तो एक जैसे ही बीज बोये थे। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0018 हाँ! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0019 पर यह भी सच है किइस बार वर्षा बहुत कम हुई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0020 फिर भी तेरे खेतों में इतनी अच्छी फसल कैसे? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0022 जयवंतीः ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरी फसल स्वस्थ थी और तुम्हारी फसलों में बीमारियां आई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0023 याद कर, चम्पा और रूकमणी की फसलें तो पूरी उगी भी नहीं और कुछ तो उगते समय ही कमजोर थी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0025 निर्मला: यही तो मैं पूछ रही हूँ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0026 बीज उगते ही तुम्हारी फसलें कैसे हती-भरी और कीट-बीमारियों से बची रही? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0028 जयवंतीः फिर क्यों ऐसा हुआ, निर्मला? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0029 जरा सोचो! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0030 तुमने तो अपने बीजों में कुछ मंहगा फफूंदनाशक मिलाया था और तुम्हारी देखा-देखी में पड़ोस वाली सरला, चम्पा और रूकमणी ने भी ऐसा ही किया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0031 बीजों में खूब जहर घोलते मैनें तुम सबको देखा है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0033 इतना ही नहीं! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0034 तुम सब ने तो पैदावार बढ़ाने के लिए खाद भी डाली थी, और मुझे याद है कि शायद दो बार डाली थी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0035 हाँ, वर्षा तो इस बार कम हुई, लेकिन वो तो मेरे खेत पर भी कम हुई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0036 और तुझे तो पता है कि मैं पिछले 1-2 सालों से न बीज में और न ही खेत में कोई कीटनाशक-फफूंदनाशक और तो और खाद भी नहीं डाल रही हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0037 पर ये तो तुम सबने देख लिया न कि मेरी फसल स्वस्थ थी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0038 ऊपर से उपज भी आप सबसे बढ़िया रही। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0039 तुमने तो फसलों में खाद और कीटनाशक भी नहीं डाला था फिर फसलें कैसे स्वस्थ रही? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0040 ये सब कमाल प्राकृतिक खेती पध्दति का है, बहन। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0042 निर्मला: यही तो मैं जानना चाहती हूँ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0043 ये फर्क आया तो कैसे आया? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0044 हाँ, पर तुम बीजाई से पहले बीजों को कुछ गोबर इत्यादि से तो मिलाती थी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0045 इस जादुई-टोटके और इसके मंत्र को हमें भी बताओ, जिससे ये कमाल हुआ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0046 आखिर ये सब हुआ कैसे? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0048 जयवंतीः यह न तो कोई जादुई-टोटका है और न ही इसमें कोई मंत्र पढ़ना पड़ता है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0049 पर हाँ, ये वो मंत्र जरूर है जिसमें मैं गोबर इत्यादि घोलती थी और तुम यह सोचकर हंसती थी कि मैं कोई टोटका कर रही हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0050 सच बताओ आखिर तुम कौन सा जादुई-टोटका अपना रही हो? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0051 इस जादुई-टोटका का नाम हैं बीजामृत। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0052 इसके प्रयोग से बीज बहुत अच्छी तरह से उगते है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0054 निर्मला: अरे, हम सबने देख लिया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0055 ये तुम्हारा टोटका जरूर काम का है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0056 इसे तो तुम गौशाला में ही बना रही थी तो इसका मतलब इसमें खर्च भी कुछ नहीं आता होगा? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0058 जयवंती: निर्मला, तुमने मेरे तरीके का लाभ देख लिया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0059 और मुझे खुशी हो रही है कि अब तू इसे समझना भी चाह रही है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0060 तो मैं इसे जरूर सीखाऊँगी और तुझे ही नहीं गांव में भी सभी को सीखाऊँगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0062 निर्मला! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0063 तुम सरला, चम्पा ताई और रूकमणी मौसी इत्यादि को भी बुला लो। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0064 सबको कहना कि लिखने के लिए कॉपी-पेन साथ ले आएऐं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0065 तब तक मैं इसको बनाने के लिए जरूरी सामग्री इकठ्ठा कर लेती हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0067 निर्मला: हाँ बहन, मैं अभी जाती हूँ और सबको इकठ्ठा करके लाती हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0069 जयवंती: अब सुनो, जो-जो मैं बोलती जाऊँगी उसे तुमने करते जाना और देखने के साथ-साथ लिखना भी । ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0071 बीजामृत बनाने के लिए भी न कोई मेहनत और न ही कोई खर्चा। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0073 बहनों, जैसा की तुम सबको पता है कि कई किसानों के पास अधिक जमीनें हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0074 वे इनमें मुख्य फसलों जैसे धान, मक्का और गेहूँ के लिए अधिक मात्रा में बीजों का प्रयोग करते हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0075 ऐसे में यदि कोई किसान 10 कि०ग्रा० बीज संस्कारित करना चाहता है तो इसके लिए आवश्यक बीजामृत तैयार करने के लिए निम्न सामग्री चाहिए: ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0077 10 कि०ग्रा० बीज संस्कार के लिए बीजामृत हेतू सामग्री (गेहूँ धान इत्यादि फसलों के बीज) ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0079 पानी 2 ली०। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0080 देसी गाय का मूत्र 500 मि०ली० (आधा लीटर)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0081 गोबर 500 ग्रा० (आधा कि०ग्रा०)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0082 बुआ हुआ चूना 1 चुटकी (5 ग्रा०-तीन उंगलियों में आने वाली मात्रा)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0083 पेड़ के तने तने के पास की मिट्टी 1 चुटकी (5 ग्रा०-तीन उंगलियों में आने वाली मात्रा)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0085 निर्मलाः लेकिन यदि मुझे बीच में दालें इत्यादि लगानी हो तो? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0086 मक्की का बीज भी गेहूँ-धान के मुकाबले कम लगता है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0087 तब भी क्‍या हमें इतना ही बीजामृत बनाना होगा? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0089 जयवंतीः तब तुम्हें इतना बीजामृत बनाने की जरूरत नहीं है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0090 क्योंकि आप सभी दलहनी फसलें मुख्य फसल के साथ लगाओगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0091 इसलिए इन फसलों के कम बीज लगेंगे। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0092 इन दाल वाली फसलों तथा मकक्‍की बीज के लिए तुम 2 कि०ग्रा० बीज के लिए ही बीजामृत बनाओ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0094 2 कि०ग्रा० बीज संस्कार के लिए बीजामृत हेतू सामग्री (दाल इत्यादि फसलों के बीज) ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0096 पानी 400 मि०ली० (आधा लीटर से 1 चाय कप जितना कम)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0097 देसी गाय का मूत्र देसी गाय का मूत्र 100 मि०ली० (1 चाय कप जितना)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0098 गोबर 100 ग्रा० (1 चाय कप में आने वाली मात्रा)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0099 बुआ हुआ चूना 1 ग्रा० (सीधे हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा के आगे वाले हिस्से के ऊपर जितना आए उतना)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0100 पेड़ के तने के पास की 1 ग्रा० (सीघे हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा के मिट्टी आगे वाले हिस्से के ऊपर जितना आए उतना)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0102 निर्मला, सबसे पहले एक प्लास्टिक के टब में 2 लीटर पानी डालो, फिर बारी-बारी ये सारी सामग्री डालती जाओ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0103 अब इसे लकड़ी के डंडे से घड़ी की सुई की दिशा में 2-3 मिनटघुमाकर मिला दो। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0104 इस घोल को फिर जूट की बोरी से ढ़क कर रात भर के लिए रख दें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0106 सुबह, इस तैयार घोल को 2-3 मिनट के लिए फिर सुई की दिशा में घोलना है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0107 इसके बाद समझो की बीजामृत बनकर तैयार हो गया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0109 इतना तुम सबने देख लिया, अब सब कल आओ ताकि तैयार हुए बीजामृत से तुम्हें बीज संस्कार कैसे करना, यह सीखारऊँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0110 पर अपने बीजाई करने वाले खेतों को पहले तैयार कर लें क्योंकि बीज संस्कार के अगले दिन ही इनकी बीजाई करनी पड़ेगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0112 निर्मला: अरे यह तो बहुत ही आसान है, और इसे तैयार करने के लिए तो बाजार से ज्यादा कुछ खरीदने की जरूरत भी नहीं लग रही है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0114 सभी महिलाएं: बनाने का तरीका तो समझ आ गया, लेकिन इसे प्रयोग कैसे करना है, ये भी तो बताओ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0116 जयवंतीः यह आपने ठीक कहा, क्योंकि जरूरी तो यही है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0117 बहनों, मैं तुम्हें सभी बीज-कंदों इत्यादि के लिए अलग-अलग तरीके से बीजामृत का संस्कार करना बारी-बारी से बताती हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0119 बहन? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0120 बनाने का तब्वीका तो समझ में आ गया, अब इनके प्रयोग के बारे में भी तो बताऔ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0122 बहन। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0123 बनाने का तरीका तो समझ में आ गया, अब इसके प्रयोग के बारे में भी तो बताओ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0125 अलग-अलग बीजों पर इसे अलग-अलग तरीके से प्रयोग किया जाता है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0127 1. एक दल फसलें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0128 जयवंतीः सभी सुनो! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0129 हम बारी-बारी एक दल बीज, द्वीदल बीज, कंद और फिर फलों की कलमों का संस्कार करना सीखेंगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0131 निर्मला: ये एक दल, द्वीदल फसलें कौन-कौन सी हैं? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0132 जयवंतीः किसी भी फसल के बीज को दो अंगुलियों में लेकर दबाने से अगर वह दो हिस्सों विभाजित नहीं होता, वैसे का वैसा ही रहता है तो उसे एक दल बीज कहते हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0133 जैसे: धान, गेहूँ, मक्का, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, ओगला, फाफड़ा तथा सभी तरह के तिलहन जैसे- तिल, अलसी, सूर्यमुखी, सरसों (सोयबीन, मुंगफली को छोड़कर) इत्यादि। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0135 > सभी फलों के एक दल बीज। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0136 > सभी सब्जियों के एक दल बीज। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0137 > सभी फूलों के एक दल बीज। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0139 इनमें से किसी भी चयनित फसल के बीज लें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0140 बीजों को किसी तिरपाल इत्यादि पर फैलाएं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0141 फिर उसके उपर अंदाजे से इतना बीजामृत छिड़कें कि फैलाया हुआ बीज भीग जाए। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0142 बाद में दोनों हाथों से बीजों को मलें, ताकि इनकी लगभग सारी सतह पर बीजामृत का लेप लग जाए। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0143 इसके बाद इसे धूप निकट छाया में सुखाएं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0144 लगभग एक दिन सुखने के बाद बीज की खेत में बोआई कर दें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0146 इधर आओ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0147 मैं सभी को एक दल और द्वीदल का फर्क बताती हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0149 2. द्वीदल फसलें ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0151 बीज को दो अंगुलियों में लेकर दबाने से अगर वह दो दलों में विभाजित होता है तो उसे द्विदल बीज कहते हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0153 -सभी तरह की दालें जैसे- मूंग, उड़द, रौंगी (लोबिया), चना, राजमाश, मटर, अरहर, सभी तरह की फलियां (बीन), मेथी, सोयबीन, मुंगफली, धनिया इत्यादि। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0158 द्विदल बीज में ध्यान रखें कि बीजामृत छिड़काव के बाद बीजों को दोनों हाथों से मलना नहीं है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0160 इन बीजों को दोनों हाथों की उंगलियां फैलाकर धीरे-धीरे उपर-नीचे करें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0165 देखा बीजामृत सस्कारित बीज का कमाल। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0166 इससे लगभग 95% तक बीज अंकुरित हो गऐ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0168 3. आलू, हल्दी/अदरक/अरबी/केला/ अन्य कंद तथा गन्ने के सैट/बीज ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0170 इन बीज/कदों के संस्कार के लिए बीजामृत की अधिक मात्रा चाहिए। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0171 इसलिए कम से कम 20 लीटर बीजामृत तैयार करना पड़ेगा जिसके लिए हमें यह सामग्री चाहिए: ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0173 20 कि.ग्रा बीज संस्कार के लिए बीजामृत हेतू सामग्री ( आलू, हल्दी/अदरक/अरबी इत्यादि फसलों के बीज) ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0175 पानी 8 ली०। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0176 देसी गाय का मूत्र 2 ली०। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0177 गोबर 2 कि०ग्रा०। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0178 बुआ हुआ चूना 20 ग्रा० (4 छोटे चम्मच )। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0179 पेड़ के तने तने के पास की मिट्टी 20 ग्रा० (4 छोटे चम्मच )। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0181 अब सभी बहने समझ लो कि कद इत्यादि बडे़ बीजो का उपचार टोकरी में डालकर कैसे करना। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0183 इनमें से चयनित फसल के बीज/कंद बांस की टोकरी में लें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0184 बाद में बीज/कंद के साथ बांस की टोकरी को कुछ देर के लिए (15-20 सेकंड) बीजामृत के टब में डुबोकर संस्कारित करें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0185 इसके बाद इन्हें धूप निकट छाया में सुखाकर बोआई करें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0187 4. सब्जियों के बीज। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0188 निर्मला: जयवंती, जो तुमने बताया वो तो हमें समझ आ गया लेकिन अभी भी मेरे मन में एक प्रश्न है कि सब्जियों के बीज बहुत ही छोटे होते हैं और हम 10 ग्रा० से अधिक बीज का प्रयोग नहीं करते। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0189 ऐसे में ज्यादा बीजामृत में तो ये बीज गायब ही हो जाएंगे। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0190 इसलिए हमें कम मात्रा में लगने वाले बीज को संस्कारित करने के लिए कितनी मात्रा में सामग्री चाहिए, यह भी तो बताओ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0191 जयवंतीः 10 ग्रा० बीज को संस्कारित करने के लिए हम चाय पीने के कप में भी बीजामृत तैयार कर सकते हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0192 इसे तैयार करने के लिए के लिए तय मात्रा में ये सामग्री चाहिए:। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0193 10 कि.ग्रा बीज संस्कार के लिए बीजामृत हेतू सामग्री (सब्जियों के लिए)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0194 पानी 20 मि०ली० (4 छोटे चम्मच)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0195 देसी गाय का मूत्र 5 मि०ली० (1 छोटा चम्मच)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0196 गोबर 5 ग्रा० 1 छोटा चम्मच)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0197 बुआ हुआ चूना 1 ग्रा० (सीधे हाथ की सबसे छोटी चूना उंगली कनिष्ठा के आगे वाल हिस्से में के ऊपर जितना आए उतना)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0198 पेड़ के तने तने के पास की मिट्टी 1 ग्रा० (सीधे हाथ की सबसे छोटी चूना उंगली के आगे वाल हिस्से में के ऊपर जितना आए उतना)। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0199 यह छोटी-छोटी 1-2 ग्राम सामग्रीयाँ मैं कैसे तोलती रहूँगी? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0200 छोटे चम्मच मे लगभग 5 ग्राम गोबर आएगा। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0202 5. फलों की कलमें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0203 किसी भी फल पौधे, अंगूर, काली मिर्च, शक्करकंदी, सहजन इत्यादी में से चयनित फलों की कलमें लेकर बीजामृत में कुछ क्षण (10-15 सेकंड) के लिए डुबोएं और इसके बाद धूप निकट छाया में सुखाकर इनका पौधरोपण करें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0204 क्या फलों की कलमों को भी टोकरी मे डालकर सस्कार करना? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0205 नहीं निर्मला फलों की कलमों का उपचार इन्हें बीजामृत मे डुबोकर करना है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0207 निर्मला: जयवंती बहन, ये तो हम सबने समझ लिया और लिख भी लिया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0208 अब चलते-चलते ये भी बता दो कि इस बीजामृत का भंडारण कितने समय तक कर सकते हैं? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0210 जयवंतीः आपके इस सवाल का जवाब देना भी बहुत जरुरी है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0211 अधिकतम लाभ लेने के लिए कोशिश करें कि तैयार बीजामृत का प्रयोग 2 दिन के भीतर ही कर लें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0212 -दो दिन के बाद बचे हुए बीजामृत को नाली में फेंक देना है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0213 प्रयोग के बाद बचे हुए बीजामृत को नाली मे बहा दें। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0215 निर्मला: सब-कुछ समझ लिया। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0216 और हम यह सब काम कर भी लेंगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0217 अब भी एक अंतिम प्रश्न ध्यान में आ रहा है कि बीजामृत से बीज/कंद/कलम का संस्कार करने से क्या-क्या लाभ मिलेंगे, यह समझना भी तो जरुरी है न! ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0219 जयवंतीः देखो, सीधा लाभ तो तुम लोगों ने देख ही लिया कि मेरी फसल की सेहत अच्छी थी और पैदावार भी ज्यादा हुई। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0220 इसके साथ तुम्हें बीजामृत संस्कार के और भी लाभ बताती हूँ। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0222 -सभी बीजों में अंकुरण क्षमता बढ़ती है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0223 यानि कम बीज लगाकर भी हमें अधिक उत्पादन मिलेगा। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0225 -सभी अंकुरित पौधों में समवृद्धि होगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0227 तो यह देखो इस बीजामृत का कमाल। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0228 जिसकी बात तुम सभी इसे सीखने से पहले करनी थी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0230 - पौधे बीज जनित बीमारी, कीटों एवं अन्य विकारों से ग्रसित नहीं होंगे। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0232 - पौधों में प्रतिकूल बाहय वातावरण जैसे कम वर्षा, अधिक वर्षा, अधिक तापमान, ओलादवृष्टी इत्यादि को सहन करने की क्षमता बढ़ेगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0234 - इसी तरह पौधों की बढ़ोतरी की अवस्था में कीट-पतंगों और बीमारियों के प्रति भी रोधक क्षमता आऐगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0236 तो अब बताओ? ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0237 सभी को समझ आ गया न कि बीजामृत बनाना कितना आसान कार्य है। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0238 न तो कोई खर्चा और न ही इसे बनाने के लिए ज्यादा समय देने की आवश्यकता और उपर से लाभ बहुत ज्यादा। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0240 भी महिलाएं: जयवंती बहन, बहुत-बहुत धन्यवाद। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0241 हम सभी प्रण लेती हैं कि अब जो भी फसल उगाएंगी उसके बीज/कंद/ कलम को पहले बीजामृत से संस्कारित करेंगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0242 और तो और पहली बार इसे आपके सामने ही करेंगी ताकि कोई गलती न हो। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0243 आज से बीज या खेत में प्रयोग होने वाले किसी भी जहर को न घर लाएंगी और न ही इनका प्रयोग करेंगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0245 आ गया न अब सबको समझ कि बिना खर्चे के कैसे बेहतर फसल पाई जाती हैं। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0247 तुमने तो ये सब बताकर हमारी ऑखे ही खोल दी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0248 अब न हम जहर घर लाएंगी और न ही इसका प्रयोग करेंगी। ebs_Volume-3_Vijamrit-translation-hin2tel_0255 - 2000 कमेटी फीस।