ID SENT ebs_alappuzha_0002 गंतव्य का स्थान ebs_alappuzha_0004 अलाप्पुझा ebs_alappuzha_0008 पूरब का वेनिस ebs_alappuzha_0016 किसी समय में अलेप्पी के रूप में जाना जाने वाला, एकदम शांत वातावरण वाला अलाप्पुझा अपने सुरम्य बैकवाटर्स, हाउसबोट की सवारी और समुद्र के किनारे फैली हरियाली युक्त सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। ebs_alappuzha_0020 केरल के बैकवाटर्स के केंद्र में स्थित, अलाप्पुझा के आर-पार जलमार्गों के किनारे कतारों में ताड़ के वृक्ष खड़े दिखाई देते हैं और उनमें हजार से भी ज्यादा हाउसबोट यहां-वहां छितराई हुई दिखती हैं। ebs_alappuzha_0021 अपने शानदार समुद्र तटों, शांत बैकवाटर्स, उत्साहपूर्ण नौका दौड़ें और स्वादिष्ट समुद्री भोजन, यह हरे और गरिमामय यह छोटे आकार का उष्णकटिबंधीय स्वर्ग एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ebs_alappuzha_0022 इसके आकर्षण में और वृद्धि करते हैं शहर भर में बने आयुर्वेदिक स्पा और वेलनेस सेंटर, जो उन लोगों को लुभाते हैं जो अपने थके हुए शरीर और दिमाग को आराम पहुंचाना चाहते हैं। ebs_alappuzha_0024 "ब्रिटिश भारत के पूर्व वायसराय, लॉर्ड कर्जन, अलेप्पी की सुंदरता से इतना मुग्ध हो गए थे, जो उस समय अलाप्पुझा का नाम था, उन्होंने कहा कि, ""यहां प्रकृति ने भूमि पर अपनी सबसे समृद्ध संपदा लुटाई है।" ebs_alappuzha_0025 "अलेप्पी, पूर्व का वेनिस है।"" और इस तरह से इस शहर ने जलमार्गों के अपने विशाल फैलाव की वजह से यह उपाधि हासिल की।" ebs_alappuzha_0026 साधारण डोंगी में या अधिक आडंबरपूर्ण हाउसबोट्स में बैकवाटर्स की सैर करना, अलाप्पुझा का सबसे प्रमुख आकर्षण है। ebs_alappuzha_0027 हरे धान के खेतों, डोंगियों और अद्भुत गांवों से गुजरते हुए समुद्र की यह यात्रा अवश्य करनी चाहिए। ebs_alappuzha_0031 कुमारकोम पक्षी अभयारण्य (प्रकृति और वन्य जीवन) ebs_alappuzha_0033 14 एकड़ में फैला, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य कोट्टायम में वेम्बनाड झील के किनारे स्थित है। ebs_alappuzha_0034 यह साइबेरिया और हिमालय से बड़ी संख्या में यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। ebs_alappuzha_0035 अभयारण्य आने का सबसे अच्छा मौसम जून और अगस्त के बीच का है, क्योंकि यह सफेद आइबिस सारस के प्रकार का एक पक्षी), बगुलों, लघु जलकारकों, भारतीय बानकर और किंगफिशर जैसे आर्द्रभूमि वाले पत्रियों के प्रजनन का मौसम होता है। ebs_alappuzha_0036 कुछ अन्य एवियन प्रजातियां जिन्हें न देखने की बात सोची नहीं जा सकती, वे हैं वुड बीटल्स, लार्क, फ्लाईकैचर, तोते, कलहंस, साइबेरियन क्रेन, उल्लू, पानी की बतखें और जल मुर्गियां पक्षी। ebs_alappuzha_0038 अभयारण्य की यात्रा करने के लिए नाव पर बैठकर उसकी सैर करना सबसे दिलचस्प तरीका है जिससे आपको जल के चारों ओर उड़ते पक्षियों को करीब से देखने का अवसर मिलता है। ebs_alappuzha_0039 अधिक व्यापक अनुभव के लिए, पर्यटक केरल पर्यटन विकास निगम (केटीडीसी) के बैकवाटर रिसॉर्ट में बांस के लट्ठों पर बनी कॉटेज में रह सकते हैं। ebs_alappuzha_0041 पर्यटक वेम्बनाड झील की ओर भी जा सकते हैं, जो केरल की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। ebs_alappuzha_0042 परिवार के साथ पिकनिक, बोटिंग, कांटा लगाकर मछली पकड़ने और दर्शनीय स्थलों के लिए एक सुकून प्रदान करने वाला स्थान, पक्षी अभयारण्य की आपकी यात्रा को खूबसूरत विराम देता है। ebs_alappuzha_0044 हाउसबोट क्रूज (क्या-क्या करें) ebs_alappuzha_0046 केरल के बैकवाटर्स, अरब सागर के समानांतर चलते हैं और भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। ebs_alappuzha_0047 अलेप्पी या अलाप्पुझा विशेष रूप से अपनी हाउसबोट यात्रा के लिए लोकप्रिय है। ebs_alappuzha_0048 केरल में शांत बैकवॉटर्स परिभ्रमण एक अनूठा अनुभव है, चाहे इसे छोटी डोंगी या नावों में किया जाए, जो जो संकरी नहरों से होकर निकलती हैं या हाउसबोटों पर कई दिनों तक रहना, जो आपको ताड़ और नारियल के पेड़ों से भरे हरे रंग के पानी के बीच तैराते हुए, गांवों की सुंदरता से भी परिचित कराते जाते हैं। ebs_alappuzha_0050 यहां चलने वाली हाउसबोट नए तरीके से बनाए गए केटुवल्लम या बड़े पारंपरिक व्यापारिक जहाज ही हैं, जिनका उपयोग पास के शहरों में चावल और मसालों के वाहन के रूप में उपयोग किया जाता था। ebs_alappuzha_0051 जब सड़क परिवहन को महत्व मिला, ये सुंदर नौकायन रूपी विशालकाय वाहन लुप्त होने लगे, और फिर तैरते हुए होटलों के रूप में उभर कर आए, जिनमें पर्यटकों के लिए आधुनिक जीवन की सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं। ebs_alappuzha_0052 एक तरफ जहां जलमार्ग के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता मंत्रमुग्ध करती है, ये विशाल और सुसज्जित हाउसबोट आपके अनुभव में बढ़ोतरी करते हैं। ebs_alappuzha_0054 परंपरागत रूप से, एक केटुवल्लम लगभग 60 फीट लंबा और लगभग 15 फीट चौड़ा होता है। ebs_alappuzha_0055 कुछ नए हाउसबोटों की लंबाई 80 फीट से अधिक है ebs_alappuzha_0056 कटहल के पेड़ की लकड़ी, ताड़ की लकड़ी, नारियल के रेशे, बांस के डंडों, रस्सी, बांस की चटाई आदि जैसे स्थानीय प्राकृतिक पदार्थों से निर्मित, ये नावें लड़खड़ाने से बचाती हैं। ebs_alappuzha_0057 वे नारियल के जूट के साथ लकड़ी के तख्तों को बांधकर (कीलें लगाने के बजाय) तैयार की जाती हैं। ebs_alappuzha_0058 तख्तों पर काजू के छिलकों से निकाली गई गोंद का लेप लगाया जाता है। ebs_alappuzha_0059 उसकी छत बनाने के लिए बांस के खंभे और ताड़ के पत्तों का उपयोग किया जाता है। ebs_alappuzha_0060 इनमें से कुछ नावों में बिजली पैदा करने के लिए सौर पैनल भी लगे हैं। ebs_alappuzha_0061 अगर सावधानी से बनाए रखा जाए तो ये नावें दशकों तक चल सकती हैं। ebs_alappuzha_0062 ये समुद्री यात्राएं अलाप्पुझा के आसपास पानी में और वेम्बानड झील पर होते हैं, जो केरल की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। ebs_alappuzha_0063 आम के बागानों और नारियल के पेड़ों से घिरी झील एक शीशे की तरह चमकती है, और इसकी सतह पर घूमना एक संतोष और शांति से भर देता है। ebs_alappuzha_0064 ये परिभ्रमण पर्यटकों को छोटे-छोटे गांवों और खाड़ी द्वीपों में ले जाते हुए क्षेत्र के अंदरूनी हिस्सों के बारे में जानने का अवसर देते हैं। ebs_alappuzha_0065 पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लें, आयुर्वेदिक मसाज का आनंद उठाएं, और केरल को आपके अंदर एक नई ऊर्जा भरने का अवसर दें। ebs_alappuzha_0067 कृष्णापुरम पैलेस (धरोहर) ebs_alappuzha_0069 एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित, कृष्णापुरम पैलेस तालाबों, बगीचों और फव्वारों से घिरा हुआ है। ebs_alappuzha_0070 इसका निर्माण एक नुकीली छत, छत में बाहर निकली हुई खिड़कियों और संकरे गलियारों के साथ केरल शैली की वास्तुकला शैली में किया गया है, जो इसकी भव्यता को दर्शाता है। ebs_alappuzha_0071 भवन में एक बहुत ही सुंदर ढंग से तैयार बगीचा भी जहां विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां लगी हुई हैं, एक बुद्ध मंडप है जो नव निर्मित है उसमें भगवान बुद्ध की हाल ही में मिली बरामद मूर्ति स्थित है। ebs_alappuzha_0072 महल राज्य पुरातत्व विभाग के तहत एक संरक्षित स्मारक है। ebs_alappuzha_0074 केरल राज्य में खोजे गए भित्ति चित्रों की सबसे बड़ी एकल पट्टी के साथ महल को अब एक पुरातात्विक संग्रहालय का रूप दे दिया गया है। ebs_alappuzha_0075 49 वर्ग मीटर गजेंद्र मोक्षम (पौराणिक कथा का एक दृश्य), इसका सबसे अमूल्य प्रदर्शन है। ebs_alappuzha_0076 अन्य वस्तुएं जो यहां प्रदर्शित हैं वे हैं, सिक्के, शिलालेख, महापाषाण अवशेष, लकड़ी की कलाकृतियां, पत्थर और पीतल की मूर्तियां और पेंटिंग। ebs_alappuzha_0078 तत्कालीन कयाकुलम शासकों का निवास, इसे त्रावणकोर राजा, अनिझम थिरुनल मार्थंड वर्मा (1729-1758) के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। ebs_alappuzha_0079 यह अलाप्पुझा से लगभग 47 किमी दूर स्थित है। ebs_alappuzha_0081 पाथिरामनल (प्रकृति) ebs_alappuzha_0083 अलाप्पुझा से लगभग 13 किमी दूर, पाथिरामनल का सुंदर और छोटा-सा द्वीप केरल के बैकवाटर्स पर तैरता है। ebs_alappuzha_0084 दुर्लभ प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक, माना जाता है इसमें लगभग 50 विदेशी प्रजातियां और 91 प्रकार के स्थानीय पक्षी हैं। ebs_alappuzha_0085 कुछ सामान्य पक्षी जो यहां देख सकते हैं, उनमें सामान्य कलहंस, सूचिपुच्छ बत्‍तख, जलकौवा, बगुले, बानकर, भारतीय शग, सीटी बजाने वाली बत्तख, छोटे जलकौवे, गलमुच्छा चील प्रमुख हैं। ebs_alappuzha_0086 इस द्वीप पर कई औषधीय पौधों भी हैं। ebs_alappuzha_0088 पाथिरामनल, वेम्बनाड झील से घिरा हुआ है, जो अलाप्पुझा से कोच्चि और कायमकुलम झील तक फैला हुआ है। ebs_alappuzha_0089 इस प्रकार, यहां केवल नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। ebs_alappuzha_0090 स्पीडबोट के द्वारा 30 मिनट की यात्रा या मोटरबोट पर डेढ़ घंटे की सवारी अलाप्पुझा से द्वीप पर ले जाएगी। ebs_alappuzha_0091 इसके अलावा, एक हाउसबोट की सवारी करते समय द्वीप रुकने की एक बेहतरीन जगह भी है। ebs_alappuzha_0097 कोच्चि निकटतम हवाई अड्डा है, जो लगभग 82 किमी दूर है। ebs_alappuzha_0101 अलाप्पुझा में रेल की पट्टी देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुई है। ebs_alappuzha_0105 राज्य और भारत में अन्य राज्यों से यह शहर अच्छी मोटर योग्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।